ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Loksabha Election: सीएम साय ने जनसभा को किया संबोधित, भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के लिए मांगे वोट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedkorbaPoliticsRaipur

Loksabha Election: सीएम साय ने जनसभा को किया संबोधित, भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के लिए मांगे वोट

By Om Prakash Verma
Published: April 28, 2024
Share
Loksabha Election: सीएम साय ने जनसभा को किया संबोधित, भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के लिए मांगे वोट
SHARE

कोरिया। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दो चरण संपन्न होने के तीसरे चरण के चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के लिए बड़े नेताओं सहित स्टार प्रचारकों का दौरा जारी है। इसी तारतम्य में शनिवार को कोरबा संसदीय क्षेत्र के बैकुंठपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पटना में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे। जहां उन्होंने कोरबा सीट से भाजपा के प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में चुनाव प्रचार कर आमसभा को संबोधित किया।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय, बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े समेत स्थानीय भाजपा नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकसभा का यह चुनाव हम सभी के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है। प्रदेश की तरह केंद्र में हमें डबल इंजन की सरकार बनाना है जिससे कि क्षेत्र में तेजी से विकास हो सके। केंद्र की भाजपा सरकार ने मोदी की के नेतृत्व में दस सालों में तेजी से विकास कार्य किए हैं। मोदी जी की गारंटी का मतलब ही देश व आमजनता का विकास है। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने महापौर से विधायक, सांसद सहित भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष का लम्बा सफर तय किया है। उनके अनुभव का लाभ निश्चित ही क्षेत्र को मिलेगा।

सीएम साय ने भूपेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेसियों को पांच साल राज करने का मौका मिला था। पांच सालों में कांग्रेसियों ने छत्तीसगढ़ को अपराध एवं भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। 2018 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 36 वायदे किये थे। कांग्रेसियों ने लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। मुख्यमंत्री ने महादेव एप का जिक्र करते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने प्रदेश में कोयला घोटाला, रेत घोटाला, शराब घोटाला,पीएससी घोटाला किया। वही मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना , धान खरीदी धान बोनस सहित अपने तीन महीने के सरकार की उपलब्धियां बताई।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने थामा बीजेपी का दामन
भारतीय जनता पार्टी के मूल सिद्धांत तथा केंद्र मे प्रधानमंत्री के द्वारा किये जा रहे नित नए नए कार्यो से प्रभावित हो एमसीबी जिला के नगर पंचायत झगड़ाखांड के अध्यक्ष रजनीश पाण्डेय ने कोरिया जिला के पटना मे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय की सभा मे भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री ने भाजपा का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया।

Exclusive : शास्त्री हॉस्पिटल में खिड़की से देखकर डॉक्टर ने कराया पोस्टमार्टम, परिचितों का हंगामा… देखें Video
तमिलनाडु की पूर्व CM जयललिता की मौत पर चौंकाने वाले खुलासे, जांच आयोग को 4 करीबियों पर शक, 608 पन्नों की रिपोर्ट पेश
भव्य गंगा आरती के साथ राजिम कुंभ कल्प 2024 का हुआ शुभारंभ, दिखा अयोध्या धाम का आकर्षक वैभव
रेलवे ब्रेकिंग: रेलवे ने बढ़ाई इन ट्रेनों की रनिंग टाइम…. दुर्ग भिलाई सहित रायपुर के यात्रियों को मिलेगा लाभ
बस्तर ओलंपिक में पहुंचे बाईचुंग भूटिया, युवा फुटबॉल खिलाड़ियों में भरा जोश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुरक्षाबलों की गिरफ्त में आया नक्सली, सर्चिंग के दौरान मिली सफलता…. विस्फोटक सामग्री बरामद
Next Article Bhilai Breaking : नंदिनी रोड में ई-बाइक शोरूम में लगी आग… कई गाड़ियां जली

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?