ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Loksabha Election: आज थमेगा दूसरे चरण का चुनावी शोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

Loksabha Election: आज थमेगा दूसरे चरण का चुनावी शोर

By Om Prakash Verma
Published: April 24, 2024
Share
Loksabha Election: आज थमेगा दूसरे चरण का चुनावी शोर
Loksabha Election: आज थमेगा दूसरे चरण का चुनावी शोर
SHARE

रायपुर (श्रीकंचनपथ न्यूज़)। 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनावी शोर आज शाम थम जाएगा। दूसरे चरण में राज्य की कुल 3 सीटों पर वोटिंग होनी है। इनमें राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर शामिल है। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक, न केवल दूसरे बल्कि तीसरे चरण के लिए भी तैयारियां पूरी कर ली गई है। दूसरे चरण में कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें राजनांदगांव से 15, महासमुंद से 17 और कांकेर से 9 प्रत्याशी शामिल हैं।

कुल 52 लाख से अधिक मतदाता चुनाव में मतदान के लिए पात्र हैं। दूसरे चरण के लिए कुल 6,567 मतदान केंद्र चिह्लित किए गए हैं। वहीं, तीसरे चरण के चुनाव के लिए कुल 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐसे में निर्वाचन कार्यालय ने आदेश जारी कर ऐसे लोकसभा क्षेत्र जहां दो या तीन बैलेट यूनिट लगेगी, उन जिलों में अतिरिक्त बैलेट यूनिट की व्यवस्था एवं परिवहन के लिए आदेश जारी कर दिया है। आने वाले दो दिनों के भीतर इसका परिवहन संबंधित जिलों में कर दिया जाएगा। अंतरण के बाद इन मशीनों की एफएलसी की जाएगी, जिसके लिए राजनीतिक दलों को सूचित कर दिया गया है। दूसरे चरण के चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार आज 24 अप्रैल की शाम को थम जाएगा।

3 लोकसभा में 26 विधानसभा
मुख्य निर्वाचन कार्यालय के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय अग्रवाल ने बताया कि तीसरे चरण के चुनाव के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है, जिसके बाद मतदाताओं की संख्या भी लाक हो चुकी है। दूसरे चरण के तीन लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर के लिए 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें पुरुषों की संख्या 26 लाख पांच हजार 350 व महिला मतदाताओं की संख्या 26 लाख 79 हजार 538 हैं। तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 60 हैं। राजनांदगांव, कांकेर व महासमुंद तीनों लोकसभा क्षेत्र में कुल 26 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता मतदान करेंगे। दूसरे चरण के लिए 51 हजार 306 दिव्यांग मतदाता हैं।

तीसरे चरण में एक करोड़ से अधिक मतदाता
तीसरे चरण की सात सीटों के लिए कुल एक करोड़ 39 लाख एक हजार 285 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 69 लाख 67 हजार 544 व पुरुष मतदाताओं की संख्या 69 लाख 33 हजार 121 हैं। तीसरे चरण में 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या तीन लाख 98 हजार 416 हैं। निर्वाचन कार्यालय को आचार संहिता लागू होने से प्रचार-प्रसार व सभाओं के लिए अब तक करीब 2,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 1,726 आवेदनों को स्वीकृति मिली है। सी-विजिल एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई जारी है। अब तक विभाग को 818 शिकायतें प्राप्त हुई है, जिसमें से 561 पर कार्रवाई की गई है। वहीं, 257 शिकायतें ड्राप की गई है।

Bhilai Breaking : अर्थी सहित शव को उठा ले गई पुलिस, देर रात हुई थी युवक की मौत… जानिए क्या है पूरा मामला
यूपी में बड़ा हादसा: गोंडा-बहराइच राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना, पांच की मौत, 11 घायल
एक और बड़ा हादसा टला, रांची एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान एयर एशिया के विमान से टकराया पक्षी
मार्केट क्षेत्र में सड़क बाधित करने वाले व्यवसाईयो को चेतावनी, सड़क तक सामान फैलाकर कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई
रसोई गैस की कीमतों में भारी कमी, तेल कंपनियों ने की 171 रुपए की कमी… जानिए LPG के ताजा रेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Politics: किसका खेल बिगाड़ रहा है राजनांदगांव, भाजपा के सर्वे में 5 सीटों पर मुकाबला बराबरी का….इसलिए मोदी-शाह उतरे मैदान में CG Politics: किसका खेल बिगाड़ रहा है राजनांदगांव, भाजपा के सर्वे में 5 सीटों पर मुकाबला बराबरी का….इसलिए मोदी-शाह उतरे मैदान में
Next Article भिलाई में दो युवकों ने की खुदकुशी : ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, एक की कुम्हारी तो दूसरे की पावर हाउस में मिली लाश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?