ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोकसभा चुनाव 2024 :  रायपुर या नांदगांव से लड़ सकते हैं भूपेश, कांग्रेस के पैनल में कई चौंकाने वाले नाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

लोकसभा चुनाव 2024 :  रायपुर या नांदगांव से लड़ सकते हैं भूपेश, कांग्रेस के पैनल में कई चौंकाने वाले नाम

By Mohan Rao
Published: March 7, 2024
Share
भूपेश बघेल
SHARE

रायपुर। कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक आज शाम होने जा रही है। खबर है कि इसके बाद छत्तीसगढ़ समेत देशभर की 100 से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। इधर, छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस का जो पैनल दिल्ली गया है, उसमें कई चौंकाने वाले नाम है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हालांकि लोकसभा चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया था। बावजूद इसके उनका नाम दो सीटों से है। वहीं पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री रहे कई और मंत्रियों का नाम भी विभिन्न संसदीय सीटों के लिए गया है।

जानकारियों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पार्टी रायपुर या राजनांदगांव सीट से चुनाव लड़वा सकती है। इन दोनों सीटों के लिए भूपेश का नाम प्रमुखता से भेजा गया है। वहीं भूपेश की ही तरह चुनाव लडऩे से पूर्व में इनकार कर चुके कई नेताओं के नाम भी दिल्ली भेजे गए हैं। इनमें शिव डहरिया, चरणदास महंत, टीएस सिंह और अनिला भेडिय़ा के नाम भी शामिल हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने लोकसभा चुनाव लडऩे की बजाए प्रदेशभर में घूम-घूमकर प्रचार करने की बात कही थी। पार्टी का मानना है कि भूपेश बघेल की छवि बड़े छत्तीसगढिय़ा नेता की है। वे अन्य कांग्रेस नेताओं के मुकाबले ज्यादा लोकप्रिय हैं। पार्टी के नेताओं का मानना है कि भूपेश बघेल रायपुर संसदीय सीट से बृजमोहन अग्रवाल को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जिन नामों को दिल्ली भेजा गया है, उनमें सरगुजा क्षेत्र से प्रेमसाय सिंह टेकाम, शशि सिंह व खेलसाय सिंह शामिल है। वहीं रायगढ़ से अमरजीत भगत, लालजीत राठिया और रानी जयमाला सिंह, जांजगीर चाम्पा सीट से शिव डहरिया, रमेश पैंगवार, राइस किंग खूंटे, कोरबा से चरणदास महंत, ज्योत्सना महंत और जय सिंह अग्रवाल, बिलासपुर से टीएस सिंहदेव, संतोष कौशिक व रामशरण यादव, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, महेश चंद्रवंशी और छन्नी साहू, दुर्ग सीट के लिए ताम्रध्वज साहू, राजेन्द्र साहू और प्रतिमा चंद्राकर, रायपुर सीट से भूपेश बघेल, रविन्द्र चौबे, डॉ. राकेश गुप्ता, सुशील आनंद शुक्ला व विकास उपाध्याय, महासमुंद सीट से उमेश पटेल, देवेन्द्र बहादुर सिंह व विनोद चंद्राकर, बस्तर से दीपक बैज व लखेश्वर बघेल और कांकेर सीट से अनिला भेडिय़ा, वीरेश ठाकुर व शिशुपाल सोरी के नाम शामिल हैं।

एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र में चोरी, लॉकर से हजारों रूपए पार… एक साल में दूसरी बार सेंधमारी
ईस्ट कोस्ट रेलवे में डेवलपमेंंट वर्क, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इन ट्रेनों का बदला रूट… देखें पूरी लिस्ट
Gustakhi Maaf: पापा की परियों पर नोरा फतेही वाला दबाव
Breaking: इस तारीख को होगी SI, प्लाटून कमांडर, सूबेदार भर्ती की लिखिति परीक्षा, व्यापम ने जारी किया नोटिफिकेशन
CG News : एसईसीएल खदान में हादसा, ड्रेसिंग के दौरान सिर पर गिरा कोयला, दो श्रमिकों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 Shreekanchanpath 144 # 07 March 2024
Next Article विधायक रिकेश की घोषणा पर लगी एमआईसी की मुहर, नेहरू नगर में कीर्ति स्तंभ के साथ लगेगी आचार्य विद्यासागर की प्रतिमा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?