ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोकसभा निर्वाचन-2024 : अधिकारी व कर्मचारियों के अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध, अवकाश के दिन में भी खुलेंगे कार्यालय
Share
Notification Show More
Latest News
पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान
October 21, 2026
shreekanchanpath 09 # 21 October 2026
October 21, 2026
महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
रायपुर में भारत ने सीरीज जीती, जिम्बाब्वे को 92 रनों से हारा, हरमनप्रीत ने खेली 91 रनों की पारी
October 21, 2026
आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुंची रेल, बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

लोकसभा निर्वाचन-2024 : अधिकारी व कर्मचारियों के अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध, अवकाश के दिन में भी खुलेंगे कार्यालय

By Mohan Rao Published March 18, 2024
Share
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी
SHARE

दुर्ग। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ लोकसभा निर्वाचन 2024 की घोषणा 16 मार्च 2024 को कर दी गई है। घोषणा दिनांक से ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए अधिकारी व कर्मचारियों के अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। अति आवश्यक होने पर आवेदन कार्यालय प्रमुख परीक्षण कर अनुशंसा के साथ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी को नोडल अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।

जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार निर्वाचन कार्य संपादन हेतु निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण एमसीएमसी, कंट्रोल रूम, सी-विजिल सहित अन्य शाखाओं में जिन अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें तत्काल भारमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में केवल कार्यालयीन कार्य का हवाला देकर ड्यूटी आदेश निरस्त करने संबंधी पत्राचार मान्य नहीं होगा। निर्वाचन कार्य संपादन हेतु जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है, उन्हें आदेश तामील करने की जिम्मेदारी संबंधित कार्यालय/विभाग प्रमुख की होगी। निर्वाचन ड्यूटी हेतु अवकाश के दिन भी कार्यालय खुलेंगे। निर्वाचन कर्त्तव्य से मुक्त करने संबंधी आवेदन आवश्यक दस्तावेज (स्वास्थ्यगत समस्या होने पर मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट) सहित कार्यालय प्रमुख अनुशंसा के साथ नोडल अधिकारी मतदान दल गठन के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। अवकाश अथवा निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त करने हेतु कोई भी अधिकारी/कर्मचारी सीधे कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी में आवेदन प्रस्तुत नहीं करेंगे।

निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण अंतर्गत प्रर्वतन एजेंसियों की बैठक 19 मार्च को
लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को व्यय लेखा का समुचित परीक्षण किये जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश हेतु 19 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक रखी गयी है। भारत सरकार की ओर से नियुक्त श्रीमती रंजनी श्रीकुमार, आयकर अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी, लोकसभा निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण, 2024 द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाएंगे। उक्त बैठक में सभी प्रवर्तन एजेंसियां यथा आबकारी/एसजीएसटी/पुलिस/जी.आर.पी./आर.पी.एफ./ ई.ई.एम. में लगे सभी अधिकारी/कर्मचारी द्वारा की गयी तैयारी एवं अब तक के कार्यों के विवरण के संबंध में पी.पी.टी. तैयार कर बैठक में स्वयं उपस्थित होने कहा गया है।

जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित
लोकसभा चुनाव 2024 की आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। इस दौरान जिला कलेक्टोरेट में सप्ताह के प्रति सोमवार को आयोजित होने वाली जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित रहेगी। आम जनता अपनी समस्या संबंधी आवेदन सारथी ऐप अथवा सारथी काउण्टर पर जमा करवा सकते हैं। आचार संहिता हटने के बाद फिर से कलेक्टर जनदर्शन शुरू किया जाएगा।

You Might Also Like

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान

महिला क्रिकेट की ऐतिहासिक श्रृंखला से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

रायपुर में भारत ने सीरीज जीती, जिम्बाब्वे को 92 रनों से हारा, हरमनप्रीत ने खेली 91 रनों की पारी

आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुंची रेल, बस्तर के विकास को मिली नई रफ्तार

मुख्यमंत्री ने रायपुर के ऐतिहासिक डब्ल्यूआरएस मैदान में किया रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन

Mohan Rao March 18, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एसएलआरएम की बदहाल व्यवस्था देख भड़की आयुक्त मोनिका, ठेकेदार को नोटिस देने का निर्देश
Next Article पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद, दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या… संदिग्ध हालत में मिला था शव

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?