ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में टूटे 10 दुकानों के ताले, सीसी टीवी में कैद हुई चोर की तस्वीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट में टूटे 10 दुकानों के ताले, सीसी टीवी में कैद हुई चोर की तस्वीर

By Mohan Rao
Published: April 11, 2024
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले काफी बुलंद हैं। राजधानी के सबसे व्यस्त बाजार पंडरी कपड़ा मार्केट में एक चोर ने एक के बाद एक 10 दुकानों के ताले तोड़े। शातिर चोर ने दुकानों से नगदी व कपड़े चुराए हैं। रात को दुकाने बंद होने के बाद चोर ने यह कांड किया। चोर की करतूत सीसी टीवी कैमरों में कैद हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस एक्टिव हो गई और चोर की तलाश शुरू कर दी है। घटना राजधानी के देवेन्द्र नगर पुलिस थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में पंडरी कपड़ा मार्केट में चोरी की घटनाएं हुई हैं। पुलिस को सूचना मिली कि पंडरी कपड़ा मार्केट के पगारिया कांप्लेक्स स्थित करीब 10 दुकानों के ताले टूटे हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पगारिया कांप्लेक्स स्थित रोहित होजरी, शिवम बैग, सूर्या होजरी सहित 10 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की गई। पुलिस जब मोके पर पहुंची और सीसी टीवी फुटेज देखा तो एक ही चोर दिखा जो कि चेहरे को ढ़क कर चोरी रहा है। घटना करीबन सुबह 4.45 बजे की है। एक घंटे तक अकेला चोर राड से ताले को तोड़कर वारदात कर रहा है।

रॉड लेकर पहुंचा था चोर
सीसी टीवी फुटेज में पुलिस ने देखा कि चोर रॉड लेकर पहुंचा और दुकानों का ताला तोड़ रहा है। उसने चेहरे को कपड़े से ढक लिया था और सिर पर टोपी भी पहने था। सीसी टीवी फुटेज में दिखा कि चोर ने लाल जैकेट और जींस पहन रखी है। चोर के हाथ में एक राड नजर आ रहा है, जिसके सहारे वह दुकानों के ताले तोड़ दिए। फिर दुकान के भीतर घुसकर वह कैश काउंटर की तरफ गया और जो भी पैसे थे निकाल लिए। दुकान के संचालकों ने बताया कि गल्ले में ज्यादा कैश नहीं था। इसके बाद भी चोर के हाथ 50 हजार से ज्यादा की रकम हाथ लगने की आशंका जताई जा रही है।

प्रदेश में बढ़ रही हैं चोरियां
गर्मी के मौसम में प्रदेश के प्रमुख शहरों में चोरी की वारदातें बढ़ गई है। राजधानी रायपुर के साथ ही दुर्ग भिलाई में भी इन दिनों चोरी की शिकायतें बढ़ी हैं। हाल ही में दुर्ग पुलिस ने रायपुर व दुर्ग भिलाई में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे भोपाली गिरोह को पकड़ा है। गिरोह में शामिल बदमाश भोपाल से रायपुर व दुर्ग भिलाई पहुंचे और दिन दहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार उनके पास से 10 लाख से ज्यादा का मशरूका बरामद किया।

ट्रैवलिंग के दौरान आपको भी उल्टियां होती है तो यह है उसका रामबाण इलाज
रेल हादसा: मालगाड़ी की 21 बोगी पलटीं, अन्य ट्रेनों का परिचालन ठप्प, अधिकारी मौके पर
CG Elections 2023 : दूरदर्शन और आकाशवाणी में प्रसार के लिए राजनीतिक दलों को मिला 629 मिनट का समय
बिना पकाए कभी ना करें इन सब्जियों का सेवन, सेहत को होगा बड़ा नुकसान
जैनमुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली समाधि, तीन दिन के उपवास के बाद चंद्रगिरी पर्वत पर त्यागा शरीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: आईआईटियन्स को क्यों नहीं मिल रही नौकरी
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 177 # 11 April 2024

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?