अमरावती (एजेंसी)। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में 8 मार्च तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इससे पहले जिले में 1 मार्च तक के लिए ही लॉकडाउन का फैसला लिया गया था। लेकिन कोरोना के मामले न थमने के चलते लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा अकोला, अकोट और मुरजितापुर में भी लॉकडाउन बढ़ाया गया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि 5 और 6 मार्च को स्थिति की समीक्षा की जाएगी। उसके बाद भविष्य में लॉकडाउन लागू करने या न करने पर फैसला लिया जाएगा। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश भर में चिंताएं बढ़ा दी हैं। बीते 24 घंटे में 16 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। ऐसा लगातार तीसरे दिन हुआ है, जब कोरोना के 16 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।




