ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन ब्रेकिंग: मार्निंग वॉक पर निकले तो खैर नहीं, सुबह से ही सक्रिय होगी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

लॉकडाउन ब्रेकिंग: मार्निंग वॉक पर निकले तो खैर नहीं, सुबह से ही सक्रिय होगी पुलिस

By @dmin
Published: July 21, 2020
Share
Lockdown breaking: Well, if you get out on the morning walk
Lockdown breaking: Well, if you get out on the morning walk
SHARE

दुर्ग। जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लाकडाउन के सात दिन अहम होंगे। इस उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे एवं एसपी प्रशांत ठाकुर ने सभी अधिकारियों को पूरी ऊर्जा लगाकर एवं युद्धस्तर पर कार्य कर लाकडाउन सफल बनाने काम करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि सात दिन में अगर बेहतरीन काम हुआ तो कोरोना संक्रमण की कड़ी को थामने में बड़ी मदद मिलेगी। यह दिन काफी महत्वपूर्ण हैं। लाकडाउन का फैसला जिले के सर्वोच्च हित में लिया गया है। ये अमूल्य दिन हैं।

इस पर पूरी ऊर्जा से काम करना है। कलेक्टर ने कहा कि स्थिति पर लगातार मानिटरिंग हों। इमरजेंसी सेवाओं के अतिरिक्त बेवजह घूमकर रहे लोगों पर गाइडलाइन के मुताबिक कड़ी कार्रवाई करें। एसपी ने कहा कि पहले दिन सुबह से ही मार्निंग वाक से पुलिस की नजर रहेगी। इसके लिए पेट्रोलिंग की टीम डिप्लाय करने के संबंध में कार्रवाई कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी कार्य के लिए निकले लोगों को हतोत्साहित नहीं करना है लेकिन बेवजह निकले लोगों पर गाइडलाइन के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि दूसरे जिलों से लगे बार्डर से आने-जाने पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

इसके साथ ही सैंपलिंग की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने सैंपलिंग की तैयारियों की जानकारी भी सीएमएचओ से ली। उन्होंने कहा कि कोविड को रोकने के लिए अधिकतम टेस्टिंग करनी जरूरी है ताकि संक्रमण को पहचान कर इसे रोका जा सकें। संक्रमित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सैंपल लिये जाएं। ऐसे व्यक्ति जिनका अधिक जनसंपर्क होता हो, उनका टेस्ट करें। उन्होंने रोज हो रहे सैंपलों की जानकारी ली। फीवर के लिए आ रहे लोगों के रिकार्ड के संबंध में भी सीएमएचओ से पूछा। उन्होंने काल सेंटर और डाटा सेंटर के आंकड़ों की भी जानकारी ली। उन्होंने निगम अधिकारियों से सैंपल कलेक्शन एवं डोर टू डोर सर्वे की जानकारी भी ली।

कलेक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के उल्लंघन के जो निर्देश सरकार ने जारी किए हैं। उनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। जो लोग क्वारंटीन में हैं उन पर विशेष निगाह रखी जाए। बिना मास्क लगाए निकले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने की दिशा में भी कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में निगम कमिश्नर श्री ऋतुराज रघुवंशी, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश सर्वे, श्री बीबी पंचभाई, एसीपी श्री रोहित झा, श्री लखन पटले, प्रज्ञा मेश्राम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कॉलेज से फॉर्म भरकर लौट रहे दो छात्रों को कार ने मारी ठोकर, एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम, सदमे में दोनों के परिजन
सड़क पर कोई भी लगा सकता है एक्सीडेंट का झूठा इल्जाम, ऐसे में रखें इन बातों का ध्यान
चार दिन से लापता नाबालिग की हत्या, नाले में मिली लाश… पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
छत्तीसगढ़ में भी शराबबंदी की तैयारी! आबकारी मंत्री जाएंगे बिहार और गुजरात
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, सीएम साय बोले- 2028-29 तक पूरा छत्तीसगढ़ होगा बाल विवाह मुक्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durga MLA Vora took over as chairman of State Warehousing Corporation दुर्ग विधायक वोरा ने स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन का पदभार संभाला: कहा- क्षमता विस्तार एवं आधुनिक तकनीक से भंडारण पर होगा फोकस
Next Article Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand कोरोना ब्रेकिंग: पिछले 24 घंटे में देशभर से सामने आए 37724 नए मामले, अकेले महाराष्ट्र मिले 8 हजार से ज्यादा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?