ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोजपा आज भी मोदी सरकार के साथ, बिहार में नेतृत्व बदलने की जरूरत : चिराग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

लोजपा आज भी मोदी सरकार के साथ, बिहार में नेतृत्व बदलने की जरूरत : चिराग

By @dmin
Published: October 15, 2020
Share
लोजपा आज भी मोदी सरकार के साथ, बिहार में नेतृत्व बदलने की जरूरत : चिराग
लोजपा आज भी मोदी सरकार के साथ, बिहार में नेतृत्व बदलने की जरूरत : चिराग
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी पार्टियों ने मतदाताओं को लुभाना शुरू कर दिया है। भाजपा और जनता दल यूनाइडेट (जदयू) जहां मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं राजद के नेतृत्व में महागठबंधन ने भी ताल ठोक दी है।
इसके अलावा केंद्र में भाजपा के घटल दल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने बिहार में अकेले चुनाव लडऩे का फैसला किया है। भाजपा ने हालांकि साफ कर दिया है कि वह लोजपा के नहीं जदयू के साथ है। वहीं, लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत है। 
बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ रही है। इसके पीछे की वजह लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान की नीतीश कुमार से अनबन बताई गई। वहीं, चिराग पासवान ने कहा है कि नीतीश कुमार से मेरी कोई दुश्मनी नहीं है। ये केवल नीतियों की लड़ाई है। 
एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं अपने पिताजी का सपना पूरा करना चाहता हूं। मैं उनके सपने को पूरा करने के लिए निकला हूं। उन्होंने कहा, मैं सिर्फ बिहार फस्र्ट, बिहारी फस्र्ट की बात करता हूं। 
गौरतलब है कि लोजपा ‘बिहार फस्र्ट, बिहारी फस्र्ट’ नारे के साथ बिहार विधानसभा चुनाव में उतर रही है। माना जा रहा है इस नारे के जरिए वो युवाओं और राज्य से पलायन करने वाले लोगों को साधना चाहती है। 
जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उनकी पार्टी भाजपा के साथ सीटों को लेकर चर्चा कर रही है। इस सवाल के जवाब में चिराग ने कहा, भाजपा से सीटों पर कोई चर्चा नहीं हुई है। भाजपा से जो भी चर्चा हुई है वो केवल एजेंडे को लेकर हुई है। 
चिराग से जब पूछा गया कि आप एनडीए के दोस्त हैं। राजनीतिक उठापटक के बीच आपने अपने पिता को खो दिया। आपको हाल ही में उनका अंतिम संस्कार करना पड़ा है तो उन्होंने कहा कि हां ये सब मेरे लिए काफी मुश्किल है। मैं उन्हें बहुत याद करता हूं। मैं अपने पिता के निधन के लिए तैयार नहीं था। मुझे लगता है कि कोई भी इस तरह की परिस्थिति के लिए कभी तैयार नहीं होता है।
चिराग ने कहा, राज्य में चुनाव होने हैं और मैं वहां नहीं हूं। वे मेरी ताकत का आधार थे। उनके साथ के कारण मैं दुनिया से लड़ सकता था। मैं वास्तव में ऐसा कर रहा था और मैं ऐसा करना जारी रखूंगा। ये उनका सबसे बड़ा सपना था कि पार्टी अकेले चुनाव लड़े। मैं उनके इस सपने को पूरा करुंगा। 
नीतीश सरकार से अलग होने के सवाल पर लोजपा अध्यक्ष ने कहा, नीतीश सरकार में हमारा संवाद नहीं हो पा रहा था। इसके अलावा ना ही नीतीश सरकार में हमारा प्रतिनिधित्व था। केंद्र में हम अब भी सरकार में हैं। 
उन्होंने कहा, हम हर मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ हैं। नीतीश जी भले ही कुछ मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ रहे, लेकिन हमने हमेशा केंद्र का साथ दिया है। पीएम की नीतियों को हमारा समर्थन जारी रहेगा। बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत है। 

राजिम कुंभ कल्प 24 फरवरी से 8 मार्च तक, धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मेला स्थल का किया निरीक्षण
आर अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, गाबा टेस्ट के बाद की घोषणा… एडिलेड में खेला था आखिरी टेस्ट
आकांक्षा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा स्थापित पोषण आहार निर्माण से यूनिट मिला रोजगार का अवसर
पानी सप्लाई में बार-बार रुकावट, 6 में से 3 पम्प खराब, विधायक वोरा ने जताई नाराजगी
Share Market: शेयर बाजार धराशायी; सेंसेक्स में 16 महीने की सबसे बड़ी गिरावट, निफ्टी 21600 से फिसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हिना खान का खुलासा: कॉलेज के दिनों में ‘इंडियन आइडल’ में दिया था ऑडिशन
Next Article ड्रग्स मामला : विवेक ओबेरॉय के घर पर कर्नाटक पुलिस का छापा ड्रग्स मामला : विवेक ओबेरॉय के घर पर कर्नाटक पुलिस का छापा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?