ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शराब घोटाले की जांच अब दिल्ली के सीएम केजरीवाल तक पहुंची, CBI करेगी पूछताछ… पेश होने समन जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

शराब घोटाले की जांच अब दिल्ली के सीएम केजरीवाल तक पहुंची, CBI करेगी पूछताछ… पेश होने समन जारी

By Mohan Rao
Published: April 14, 2023
Share
अरविंद केजरीवाल
SHARE

नईदिल्ली New delhi. दिल्ली में कथित शराब घोटाले की जांच अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है। इस मामले में सीबीआई ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है। सीबीआई ने समन जारी कर 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए पेश होने कहा है। इधर आम आदमी पार्टी ने सीबीआई के समन पर कहा कि अब केन्द्र सरकार अरविंद केजरीवाल को भी शराब घोटाले के नाम पर गिरफ्तार करना चाहती है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद दबाव बनाना चाहती है।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि 16 तारीख को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की, जेल में डालने की साजिश रची गई है। इससे अरविंद केजरीवाल की आवाज रुकने वाली नहीं है। ये देश के एक-एक घर, गली-मोहल्ले में पहुंचेगी। सीबीआई के इस नोटिस से उनकी लड़ाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम रुकने वाली नहीं है।

बता दें कि इस मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी जेल में बंद हैं। सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। मनीष सिसोदिया से जेल में प्रवर्तन निदेशालय (ई़डी) ने भी पूछताछ की थी। ईडी ने पूछताछ के बाद जेल से ही मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। ईडी ने मनीष सिसोदिया को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की थी। मनीष सिसोदिया ने इसी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर कर जमानत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने इसे मंजूर नहीं किया।

सफल प्रशासक बनने के लिए आपके मन में करूणा, स्नेह और आदर का भाव हो : सुश्री उइके
ग्रामीणों की मांग पर की कई घोषणाएं, जंगलों में फलदार वृक्ष लगाने से हाथियों को बस्तियों में आने से रोकने में मिलेगी मदद-सीएम बघेल
नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज नहीं मिलने से नाराज हुए सांसद, रेल मंत्री को लिखा पत्र, बोले आक्रोशित है जनता, तत्काल कुछ करें
भानुप्रतापुर उप चुनाव : 14 दावेदारों ने लिया नाम वापस, भाजपा-कांग्रेस सहित 7 के बीच मुकाबला
ये कैसी सजा: जलजमाव होने से शिवसेना विधायक ने ठेकेदार को गंदे कचरे से नहलाया, देखे वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल, कहा- बाबा साहेब का संविधान देश के लोगों की सबसे बड़ी ताकत
Next Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कल बिलासपुर व दुर्ग दौरा… विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?