ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लिप ग्लॉस का इन 5 कामों के लिए भी हो सकता है इस्तेमाल…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

लिप ग्लॉस का इन 5 कामों के लिए भी हो सकता है इस्तेमाल…

By Sonu Sahu
Published: December 29, 2022
Share
SHARE

ठंड में सर्द हवाओं की वजह से त्वचा की नमी कम हो जाती है, जिससे होंठ फटने लगते हैं। इससे बचाव के लिए लोग लिप बाम या लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करते हैं जो होंठों को खूबसूरत, मुलायम और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। हालांकि लिप ग्लॉस का इस्तेमाल होंठों को चमकदार और मुलायम बनाने के अलावा अन्य कई कामों के लिए भी किया जा सकता है। आइए आज लिप ग्लॉस के पांच ऐसे ही इस्तेमाल जानते हैं।

Contents
  • आइब्रो जेल के रूप में करें इस्तेमाल
  • हाइलाइटर के रूप में भी इस्तेमाल करें
  • बालों में करें इस्तेमाल
  • क्रीम ब्लश के रूप में इस्तेमाल करें
  • आईशैडो के रूप में इस्तेमाल करें

आइब्रो जेल के रूप में करें इस्तेमाल

आइब्रो को मनचाहा लुक देने के लिए अब अलग से महंगे आइब्रो जेल लेने की कोई जरूरत नहीं है। इसके लिए आप क्लियर लिप ग्लॉस का इस्तेमाल आराम से कर सकती हैं। इसमें थोड़ी ज्यादा स्थिरता होती है, जो आइब्रो को ऑन-ट्रेंड फेदर लुक देने में मदद कर सकती है। इसके इस्तेमाल से आइब्रो को लंबे समय तक सेट रखने में मदद मिलेगी। यह आइब्रो को भरी, घनी, मोटी और मॉइस्चराइज रखने में मददगार है।

हाइलाइटर के रूप में भी इस्तेमाल करें

हाइलाइटर चेहरे के बेस्ट फीचर्स को हाइलाइट करके चमकदार और मुलायम बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन इसके लिए लिप ग्लॉस का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। लड़कियां अपने चेहरे पर नाक, चीकबोन्स और आइब्रो की हड्डी जैसे विशेष हिस्सों को हाइलाइट करने के लिए लिप ग्लॉस लगाएं और फिर इसे उंगलियों से अच्छे से ब्लेंड करें। यह त्वचा को परफेक्ट ग्लो देने के लिए कारगर है।

बालों में करें इस्तेमाल

लगभग हर लड़की रूखे और बेजान बालों से परेशान होती है, जो उसके पूरे लुक को खराब कर सकते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करके बालों को मॉइस्चराइज करके सेट किया जा सकता है। इसके लिए अपने हाथों पर कुछ क्लियर लिप ग्लॉस लगाएं और फिर बालों पर स्वाइप करके लगा लें। इसके अलावा बेबी हेयर को ठीक और सेट रखने के लिए आप हेयरलाइन पर भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

क्रीम ब्लश के रूप में इस्तेमाल करें

गालों पर गुलाबी रंग की चमक लाने के लिए क्रीम ब्लश का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर क्रीम ब्लश खत्म हो गया है तो भी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। इसकी जगह लिप ग्लॉस का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह गालों पर अच्छी चमक लाने, उन्हें गुलाबी करने और मॉइस्चराइज रखने में मदद करेगा। इसके लिए गुलाबी रंग के लिप ग्लॉस को मॉइस्चराइजर के साथ मिलाएं और फिर अच्छे से गालों पर लगा लें।

आईशैडो के रूप में इस्तेमाल करें

आईशैडो एक आई मेकअप प्रोडक्ट है, जिसका इस्तेमाल पलकों पर करके इन्हें चमकदार बनाने के लिए किया जाता है। हालांकि, लड़कियां आईशैडो की जगह लिप ग्लॉस का उपयोग करके भी आंखों को आकर्षक बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले पलकों पर आई प्राइमर का इस्तेमाल करें और फिर गुलाबी रंग के लिप ग्लॉस को लगा लें। इसके बाद इसे उंगली की मदद से अच्छी तरह से ब्लेंड करें।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ली ‘जीएसटी बचत उत्सव’ की विशेष समीक्षा बैठक, कहा- आम जनता को मिले घटी दरों का लाभ
थॉर 4 की वीकएंड कमाई जान होश उड़ जाएंगे, हर दिन बना रही रिकॉर्ड पर नए रिकॉर्ड
बीजेपी का दावा- 76 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में फिर एक बार 4 हजार ज्यादा मौतें, 2.57 लाख मिले नए मरीज…. सक्रिय मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 30 लाख के नीचे
प्रधानमंत्री आवास योजना : ग्रामीण बेघरों को मिल रहा है खुद का घर… पक्का मकान मिलने से खुशहाल परिवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 75 लाख मीटरिक टन पार, कम दिनों में उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई
Next Article Success: PhD in Astro Physics at the age of 14, Piyush wants to make a space company, CM said will do all possible help कामयाबी: 14 की उम्र में एस्ट्रो फिजिक्स में पीएचडी, पीयूष बनाना चाहता है स्पेस कंपनी, सीएम ने कहा करेंगे हर संभव मदद

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?