ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आकाशीय बिजली का कहर : जशपुर में सरपंच की मौत, गश्त पर निकले जवान पर गिरी बिजली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsChhattisgarhFeaturedJashpur

आकाशीय बिजली का कहर : जशपुर में सरपंच की मौत, गश्त पर निकले जवान पर गिरी बिजली

By Mohan Rao
Published: September 6, 2024
Share
आकाशीय बजली गिरने से सरपंच व जवान की मौत
SHARE

जशपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जशपुर जिले में एक संरपंच व एक अन्य युवक की मौत हो गई। सरपंच की पत्नी भी गंभीर हालत में है और उसका अस्पताल में इलाज वल रहा है। वहीं बीजापुर में एक जवान भी आकाशीय बिजली का शिकार हो गया। गश्त पर निकले जवान की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है।

जशपुर जिले में दो अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पहला मामला ग्राम पंचायत रौनी का है। जहां जंगल में बैल चराने गए रौनी गांव के सरपंच रामवृक्ष राम और उनकी पत्नी आकाशीय गाज की चपेट में आ गए। घटना उस समय हुई जब सरपंच रामवृक्ष और उनकी पत्नी सुबह के समय गांव के पास के जंगल में अपने बैल चराने गए थे। अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज बारिश के साथ गरज और चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इस शक्तिशाली बिजली की चपेट में आने से सरपंच की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं और वह बुरी तरह से झुलस गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही बगीचा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तुरंत ही आवश्यक जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल महिला का उपचार जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दूसरा मामला ग्राम पंचायत डूमर कोना का है। जहां अजय कुमार पिता सत्यनारायण पहाड़ी कोरवा घर से बाहर घूमने के लिए निकले थी। इसी दौरान बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सर्चिंग के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आया जवान
बीजापुर गंगालुर थाना क्षेत्र के कांवड़गांव में आकाशीय बिजली गिरने से सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गया। गुरुवार की सुबह कांवड़गांव से सुरक्षाबल के जवान गस्त सर्चिंग पर गंगालुर की ओर निकले हुए थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से जवान कमलेश हेमला (23) पुत्र मासा निवासी संतोषपुर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जवान कांवड़गांव स्थित बस्तर बटालियन कैम्प में पदस्थ था। जवान का शव बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया। यहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जवान का अंतिम संस्कार गृहग्राम में किया जाएगा।

रायपुर में 66 लाख की डकैती का खुलासा, जमीन दलाल निकला मास्टर माइंड, 36 घंटों में आरोपियों तक पहुंची पुलिस
जीतन राम मांझी 17वीं विधानसभा के पहले सत्र के लिए बने प्रोटेम स्पीकर, राजभवन में ली शपथ
जेनेरिक दवा दुकान एवं आत्मानंद स्कूल की संख्या बढ़ाने की मांग, कल्याणकारी योजनाओं से कोई ना रहे वंचित, सीएम बघेल से चर्चा करेंगे अरूण वोरा
भाजपा नेता और पूर्व आईएएस ओपी चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जानें क्या है मामला
CG Elections 2023: आचार संहिता के दौरान आबकारी विभाग ने जब्त की 33 हजार लीटर शराब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सभी जिला न्यायालयों में शुरू हुआ आनलाईन आरटीआई वेब पोर्टल
Next Article स्वच्छता ही सेवा : 14 सितंबर से शुरू होगा अभियान, कलेक्टर ने कहा- स्वच्छता की भागीदारी सार्वजनिक भागीदारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?