ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में परिवार पर जानलेवा हमला : 3 नाबालिग सहित 8 आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में परिवार पर जानलेवा हमला : 3 नाबालिग सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: June 17, 2026
Share
SHARE

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात को परिवार पर तजानलेवा हमला करने वाले 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त डंडा एवं धारदार हथियार बरामद कर जब्त किया गया।  प्रकरण में 05 आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया तथा 3 नाबालिग आरोपियों पर अलग से कार्रवाई की गई है।

बता दें मंगलवार की रात लगभग 8:00 बजे दीपक साहू के परिवार पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान संतु मारकण्डेय, सतीश मारकण्डेय एवं दीपक साहू के साथ गाली-गलौज कर डंडा एवं धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई गई। घटना में गर्भवती महिला भी घायल हो गई। रिपोर्ट पर थाना जामुल में धारा 296, 351(3), 109(1), 191(2), 191(3), 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों की पहचान हर्ष साहू, दिनेश साहू उर्फ दीनू, विजय यादव उर्फ करण यादव, परिचय उर्फ गुलशन, मोह. आसिफ आदि के रूप में हुई।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों की तलाश की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व विवाद के कारण घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा एवं धारदार हथियार बरामद कर जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना जामुल पुलिस की टीम, विवेचना अधिकारी एवं स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सराहनीय रही, जिनके द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के विवाद का समाधान कानून सम्मत एवं शांतिपूर्ण तरीके से करें। कानून अपने हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

आरोपियों के नाम

  1. हर्ष साहू उर्फ अंशु साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल।
  2. दिनेश साहू उर्फ दीनू, उम्र 40 वर्ष, निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल।
  3. विजय यादव उर्फ करण यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल।
  4. परिचय उर्फ गुलशन यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल।
  5. मोह. आसिफ, उम्र 22 वर्ष, निवासी बाम्बे आवास घासीदास नगर जामुल।
डिप्टी सीएम साव ने की नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा… निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
कोरोना से बाचव के लिए रेलवे का बड़ा कदम, स्टेशनों पर मिलेंगे डिस्पोजेबल कंबल-चादर और तकिया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके ने की सौजन्य मुलाकात
गंगा में बहती दिखीं 30 से ज्यादा लाशें, कोरोना महामारी के डर से सहमे लोग
विधायक देवेन्द्र यादव की पहल पर संवर रहा खुर्सीपार: 50 लाख की लागत से बन रहा डोम शेड, पाथवे और हो रहा सौंदर्यीकरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुरानी बैटरियां व स्क्रैप खरीदने वालों की होगी जांच, बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं कर सकते भंडारण
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरियाबंद को दी 603 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?