ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अकेला नींबू दूर कर सकता है शरीर की ये 5 दिक्कतें, बस ऐसे करें सेवन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

अकेला नींबू दूर कर सकता है शरीर की ये 5 दिक्कतें, बस ऐसे करें सेवन

By @dmin
Published: October 17, 2020
Share
SHARE

नींबू का सेवन लोग सिर्फ हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए ही नहीं करते बल्कि लोगों को इसका खट्टा स्वाद भी बहुत पसंद होता है. अलग-अलग तरीकों से नींबू का सेवन किया जा सकता है. नींबू पानी तो हर दिल अजीज होता ही है वहीं इसके साथ ही नींबू के बिना सलाद, सांभर, खिचड़ी तक का स्वाद भी अधूरा लगता है. वहीं बहुत सारे लोग हैं जो काला नमक और जीरा पाउडर लगाकर नींबू चाटना पसंद करते हैं. आइए आपको बताते हैं कि कैसे सिर्फ एक नींबू आपको कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचा सकता है.

Contents
  • पाचन की समस्या से मिलता है छुटकारा
  • सर्दी-जुकाम से बचाता है
  • किडनी को रखता है स्वस्थ
  • डिहाइड्रेशन से बचाता है
  • बढ़ते वजन को नियंत्रित करे

पाचन की समस्या से मिलता है छुटकारा

आज की इस बिजी लाइफ में अधिकतर लोगों को पाचन से जुड़ी दिक्कतें होती रहती हैं. लेकिन जो लोग हल्के गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीते हैं उन्हें इस तरह की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है.
हर सुबह दिन की शुरुआत इस पानी के साथ करने से पेट संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है. साथ ही यह पानी वजन को भी कंट्रोल में रखता है. यह ड्रिंक शरीर से सभी टॉक्सिन्स बाहर निकालने का काम करती है. अगर आपको सिर्फ पानी और नींबू पीने में दिक्कत होती है तो आप इसमें स्वाद के अनुसार काला नमक मिला सकते हैं. इससे इस ड्रिंक का स्वाद भी बढ़ेगा और आपका पाचनतंत्र भी सही तरीके से काम करने लगेगा.

सर्दी-जुकाम से बचाता है

आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन कहते हैं कि हल्के गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर नियमित रूप से सेवन करने से कॉमन कोल्ड, सर्दी, खांसी और गले से संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड गले में किसी तरह के संक्रमण को पनपने नहीं देता है.

किडनी को रखता है स्वस्थ

डॉक्टरों की मानें तो हर दिन सुबह के समय दो नींबू के रस का सेवन हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर करने से किडनी स्टोन्स की समस्या नहीं होती है क्योंकि साइट्रिक एसिड शरीर में स्टोन्स को पनपने नहीं देता है. पथरी रोकने में नींबू का रस इसलिए इतना कारगर है क्योंकि यह स्टोन बनानेवाली कोशिकाओं को बढऩे का अवसर ही नहीं देता है.

डिहाइड्रेशन से बचाता है

शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होने पर बार-बार मुंह सूखने, बार-बार प्यास लगने और पानी पीते ही यूरिन आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इन सभी स्थितियों से बचाने में नींबू एक प्रभावी तरीका साबित हो सकता है. इसके लिए आप फलों की चाट, सब्जियों की चाट तैयार करके उसमें नींबू निचोड़कर खा सकते हैं. नियमित रूप से सुबह के समय नींबू का सेवन करना शरीर के लिए अच्छा होता है. स्प्राउट्स में नींबू निचोड़कर खाने से उसका स्वाद और अच्छा लगने लगता है. इससे डिहाइड्रेशन और मुंह में सूखेपन की समस्याओं से निजात मिलती है.

बढ़ते वजन को नियंत्रित करे

मोटापा कई तरह की बीमारियों का शिकार बना देता है. इनमें हाइपरटेंशन, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य कार्डियोवस्कुलर डिजीज भी शामिल हैं लेकिन आपको बता दें कि डॉक्टरों की मानें तो नियमित रूप से नींबू का सेवन करने से वजन कंट्रोल में रहता है और मोटापा भी नहीं होता.

ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन… बाजारों की दुकानों को खोलने की मिल सकती है अनुमति…. जिलों में स्थिति देखकर कलेक्टर जारी करेंगे दिशा निर्देश
मिर्जापुर से पंचायत तक इन वेब सीरीज का अगला पार्ट जल्द होगा रिलीज…
पोर्ट बना वैश्विक मुकाबले का चेहरा, इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी’ से बदलेगा भारत का पोर्ट भविष्य
Breaking News : दुर्ग में डॉक्टर का घर जलकर खाक, कार सहित पांच गाड़ियां जली…. जांच में जुटी पुलिस
ग्रीष्म ऋतु में निस्तारी की समस्या दूर करने तालाबों में हो रहा है जलभराव… कई तालाबों में भरा पानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अगर आप भी हैं गर्दन में दर्द से परेशान तो अपनाएं ये आसान और कारगर घेरलू उपाय
Next Article साइकिल चलाने से पहले कभी न करें ये 4 चीजें, फायदे की जगह होगा नुकसान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?