ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लेजेंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवार्ड की घोषणा, छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने कह दी यह बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhEntertainmentFeaturedRaipur

लेजेंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवार्ड की घोषणा, छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने कह दी यह बात

By Mohan Rao
Published: September 30, 2024
Share
लेजेंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिलने पर छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने दी बधाई
SHARE

रायपुर। लेजेंडरी एक्टर और डिस्को डांसर के रूप में फेमस मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्टर को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा करते हुए एक्स पर पोस्ट किया। मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देने की घोषणा के साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। पीएम मोदी सहित दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भी उन्हें बधाई दी है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि प्रख्यात फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती जी को भारतीय फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान “दादा साहेब फाल्के” पुरस्कार के लिए चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। करोड़ों दर्शकों के चहेते श्री मिथुन चक्रवर्ती जी का भारतीय सिनेमा जगत में योगदान अतुलनीय है। इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी। उन्होंने X पर लिखा- मुझे खुशी है कि मिथन चक्रवर्ती जी को इंडियन सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वो कल्चरल आइकॉन हैं. अपनी दमदार परफॉर्मेंस के लिए वो पीढ़ियों से सराहे गए हैं. उन्हें बधाई और शुभकामनाएं।

भावुक हुए मिथुन चक्रवर्ती
इंडियन सिनेमा का सबसे बड़ा सम्मान मिलने पर मिथुन दा भावुक हो गए। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि उनके पास कहने को शब्द नहीं हैं। मिथुन ने कहा- सच कहूं तो मेरे पास कोई भाषा नहीं है। ना मैं हंस हो सकता हूं, ना ही मैं खुशी से रो सकता हूं। कितनी बड़ी चीज है ये। मैं कोलकाता में जहां से आया हूं, फुटपाथ से लड़कर यहां तक आया हूं, उस लड़के को इतना बड़ा सम्मान मिलेगा, मैं सोच भी नहीं सकता था। मैं निशब्द हूं, बस इतना कह सकता हूं मैं ये अवॉर्ड अपनी फैमिली और फैंस को डेडिकेट करता हूं।

3 नेशनल अवार्ड जीत चुके हैं मिथुन दा
गौरांग चक्रवर्ती के रूप में 16 जून 1950 को कोलकाता में जन्मे मिथुन चक्रवर्ती भारतीय सिनेमा के इकलौते ऐसे अभिनेता है जिसे डेब्यू फिल्म में ही सर्वश्रेष्ठ अभिनय का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। मिथुन को इसके अलावा फिल्म ‘तहादेर कथा’ और फिल्म ‘स्वामी विवेकानंद’ के लिए भी अभिनय के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं। केंद्र सरकार ने इसी साल उन्हें पद्मभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया। साल 2022 के लिए प्रदान किए जाने वाले 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के दौरान मिथुन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार 8 अक्तूबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रदान करेंगी।

सेक्टर-9 हॉस्पिटल के आउटसोर्स अटेंडेंट हड़ताल पर, बेवजह काम से निकालने का विरोध… लगाए गंभीर आरोप
छत्तीसगढ़ के व्यापार और उद्योग जगत में नहीं, नक्सली गतिविधियों में आयी मंदी : श्री भूपेश बघेल
श्रुति फाउंडेशन की पहल से खिले बच्चों के चेहरे, स्कूल पहुंच किया चरण पादुका का वितरण
टाउनशिप में गंदे पानी की सप्लाई का मामला: युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहिद ने ईडी दुबे से की मुलाकात कर दी चेतावनी… दो दिन में साफ पानी नहीं दिया तो करेंगे अनशन
छत्तीसगढ़ के खूबसूरत पर्यटन स्थल दनगरी घाट तक पहुंच होगी आसान, सड़क निर्माण के लिए 18.37 करोड़ की मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : शास्त्री नगर में चाकूबाजी करने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस, मांफी मांगते दिखे आरोपी
Next Article कमिश्नर की जानकारी के बिना भिलाई निगम का खजाना खाली, MLA रिकेश ने लिखा CM साय को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?