ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिले के पशुधन में खुरपका-मुंहपका रोग के रोकथाम हेतु टीकाकरण महाअभियान का शंखनाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

जिले के पशुधन में खुरपका-मुंहपका रोग के रोकथाम हेतु टीकाकरण महाअभियान का शंखनाद

By Poonam Patel
Published: March 18, 2026
Share
जिले के पशुधन में खुरपका-मुंहपका रोग के रोकथाम हेतु टीकाकरण महाअभियान का शंखनाद
जिले के पशुधन में खुरपका-मुंहपका रोग के रोकथाम हेतु टीकाकरण महाअभियान का शंखनाद
SHARE

जगदलपुर। जिले के पशुधन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पशुधन विकास विभाग द्वारा एक व्यापक टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका-मुंहपका नियंत्रण कार्यक्रम के सातवें चरण का यह अभियान पूरे जिले में 15 मार्च से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बीते 16 मार्च को जिले के सभी सातों विकासखण्डों में खुरहा-चपका टीकाकरण का एक विशेष महाअभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पशुओं को कवर किया जा रहा है।

यह अभियान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि खुरपका-मुंहपका एक अत्यंत संक्रामक विषाणु जनित बीमारी है जो संक्रमित पशुओं के संपर्क में आने या पशु शालाओं की नियमित सफाई न होने के कारण तेजी से फैलती है। यह रोग मुख्य रूप से गाय, भैंस, बकरी और सूअर जैसे खुर वाले चौपाया पशुओं को प्रभावित करता है। इस बीमारी के लक्षणों में पशुओं के मुंह से चिपचिपा लार निकलना, लंगड़ाकर चलना, खुरों और मुंह में छोटे-छोटे छाले पड़ना तथा छालों के फटने से घाव बन जाना शामिल है। इतना ही नहीं इस संक्रमण के कारण दुधारू पशुओं के दूध उत्पादन में कमी आती है और गर्भवती पशुओं में गर्भपात तक की स्थिति बन जाती है। यदि समय पर उपचार न मिले तो यह रोग गंभीर रूप ले सकता है, जिससे पशुओं की मृत्यु भी हो सकती है।

पालतू मवेशियों में इस गंभीर खतरे को देखते हुए जिला कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिले भर में कुल 64 टीकाकरण टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के साथ-साथ मैत्री, पशु सखी और अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं, जो गांव-गांव और घर-घर जाकर गाय एवं भैंस वंशीय पशुओं का पूर्णतः निःशुल्क टीकाकरण कर रहे हैं। पशु चिकित्सा सेवायें के संयुक्त संचालक डॉ. देवेन्द्र कुमार नेताम ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और टीकाकरण दलों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें, ताकि जिले के संपूर्ण पशुधन को इस संक्रामक रोग से पूरी तरह सुरक्षित रखा जा सके।

किसान आंदोलन: सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्र से कहा- आप इन कानूनों पर रोक लगाइए या फिर हम लगा देंगे
मुख्यमंत्री साय ने हेलमेट लगाकर चलायी स्कूटर, बोले- वाहन चलाते समय यातायात नियमों का करें पालन
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से तीन जिलों को 7 करोड़ की राशि आबंटित
छत्तीसगढ़ में शुरू हुई ई-ऑक्शन प्रणाली, सीएम साय व केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने किया शुभारंभ… जानिए इसकी खास बातें
मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की दी शुभकामनाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 153 # 18 March 2026
Next Article जिले के युवाओं के लिए सुनहरा मौका अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती शुरू, 1 अप्रैल तक करें आवेदन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?