ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रेग्नेंसी में हंसने से मां और बच्चे दोनों को मिलते हैं इतने फायदे
Share
Notification Show More
Latest News
अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस
October 30, 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के खातों में पहुंची राशि
October 30, 2026
खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को उन्नत सरसों बीज का वितरण
धान अवशेष प्रबंधन, मल्चर के उपयोग और रबी में दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती को दिया बढ़ावा
October 30, 2026
स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत में मिली ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत
October 30, 2026
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
October 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

प्रेग्नेंसी में हंसने से मां और बच्चे दोनों को मिलते हैं इतने फायदे

By @dmin Published August 24, 2020
Share
SHARE

हंसना किसी दवा से कम नहीं है, इससे मूड अच्छा होता है। प्रेग्नेंसी में हंसने से स्ट्रेस लेवल भी कम होता है। प्रेगनेंट महिलाओं के तनाव लेने का असर गर्भस्थ शिशु पर पड़ता है, इसलिए इस दौरान महिलाओं को खुश रहने और खूब हंसने के लिए कहा जाता है ताकि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।
हंसने से न केवल आपको खुशी मिलती है बल्कि इससे गर्भस्थ शिशु के विकास में भी मदद मिलती है। प्रेग्नेंसी में हंसने के कई फायदे होते हैं जिनके बारे में आज हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

Contents
गर्भावस्था में हंसने का फायदाशिशु के विकास में मदद मिलती हैप्रीमैच्योर लेबर का खतरामस्तिष्क का विकासप्रेग्नेंसी दर्द होता है कमब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता हैमां की इम्युनिटी बढ़ती है

गर्भावस्था में हंसने का फायदा

प्रेग्नेंसी हार्मोंस के कारण प्रेगनेंट महिला को अचानक दुख और डिप्रेशन महसूस हो सकता है। प्रेग्नेंसी में दवाओं का सेवन कम से कम करना चाहिए। इसकी बजाय आप कॉमेडी और मजाकिया शोज देखकर या चुटकुले सुनकर हंस सकती हैं। इससे मूड भी ठीक रहता है और धीरे-धीरे डिप्रेशन के लक्षणों में भी कमी आती है।

शिशु के विकास में मदद मिलती है

जब भी आप अल्ट्रासाउंड के लिए जाती हैं तो जरा हंसकर देखें कि आपका शिशु कैसी प्रतिक्रिया देता है। जब मां प्रेग्नेंसी में खुश और उत्साह से परिपूर्ण रहती है तो बच्चा ज्यादा एक्टिव रहता है और उसका विकास भी बेहतर होता है।

प्रीमैच्योर लेबर का खतरा

ऐसे कई कारक हैं जो प्रीमैच्योर डिलीवरी का कारण बनते हैं और जब मां की इम्युनिटी कमजोर हो तो इसका खतरा और बढ़ जाता है। इम्युनिटी कमजोर होने पर वायरस, बैक्टीरिया आदि आसानी से प्रभावित करते हैं और इसका बुरा असर मां एवं बच्चे दोनों पर पड़ता है।
इंफेक्शन से मां से ज्यादा शिशु को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। इसकी वजह से बच्चे का नौ महीने से पहले जन्म या कोई जन्म विकार हो सकता है।

मस्तिष्क का विकास

अगर आप इंटेलेजेंट बच्चा चाहती हैं तो प्रेग्नेंसी में वो सब काम करें जिससे शिशु के मस्तिष्क के विकास में मदद कर सके। डायट के अलावा मां का खुश रहना भी शिशु के विकास के लिए जरूरी होता है। इससे गर्भस्थ शिशु के मूवमेंट पर तो असर पड़ता ही है साथ ही दिमाग की कोशिकाओं का भी विकास होता है।

प्रेग्नेंसी दर्द होता है कम

गर्भावस्था में मॉर्निंग सिकनेस, कमर दर्द, ऐंठन, पैरों में सूजन और गर्भावस्था में सिरदर्द होता है। हंसने से आपका ध्यान दर्द से हटता है और शरीर में कुछ ऐसे केमिकल रिलीज होते हैं जो नैचुरल पेन किलर यानी दर्द निवारक का काम करते हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है

प्रेग्नेंसी में हाई ब्लड प्रेशर सबसे ज्यादा खतरनाक होता है और इससे जल्दी प्री-क्लैंप्सिया एवं कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। प्रीमैच्योर डिलीवरी भी हो सकती है या फिर स्थिति ज्यादा बिगडऩे पर सिजेरियन डिलीवरी करवाने की जरूरत पड़ सकती है। खुश रह कर और रोज हंसने से तनाव में कमी आती है जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में और शरीर स्वस्थ रहता है।

मां की इम्युनिटी बढ़ती है

आपको जानकर हैरानी होगी कि हंसने से प्रेगनेंट मां की इम्युनिटी भी बढ़ती है। हंसने से शरीर में तनाव कम होता है जिससे इम्युन सिस्टम को स्वस्थ रखने वाले हार्मोंस और केमिकल्स सक्रिय हो जाते हैं। इस तरह आप किसी सप्लीमेंट या दवा के बिना ही हंसकर प्रेग्नेंसी में स्वस्थ और बीमारियों से दूर रह सकती हैं।

You Might Also Like

युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत, योग को जीवन में अपनाना जरूरी : संजय अग्रवाल

हर बच्चे का बचपन, हम सबकी जिम्मेदारी : 21 विद्यालयों में पहुंचा ‘सुरक्षित बचपन अभियान’

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक

महतारी वंदन योजना से माधुरी पाडे के जीवन में आई खुशियां, इस दिवाली हाथों से बना रही मिट्टी के दीये

@dmin August 24, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News: Bhilai Chamber demands from District Administration विशाल सोन होंगे जामुल थाना के नए प्रभारी, मोनिका पाण्डेय को मिली उतई की जिम्मेदारी…. एसपी ने जारी किया पदस्थापना आदेश
Next Article मार्च में जीएसटी संग्रह ने बनाया नया रिकॉर्ड, सरकार को मिले 1.23 लाख करोड़ रुपये मोदी सरकार ने व्यापारियों को दी राहत, अब 40 लाख तक की सालाना कमाई पर जीएसटी से छूट

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?