ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोस्ट वांटेड नक्सली हिड़मा की सामने आई ताजा तस्वीर, इंटेलिजेंस के पास अब तक रही 25 साल पुरानी तस्वीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedSukma

मोस्ट वांटेड नक्सली हिड़मा की सामने आई ताजा तस्वीर, इंटेलिजेंस के पास अब तक रही 25 साल पुरानी तस्वीर

By Mohan Rao
Published: June 7, 2025
Share
नक्सली हिडमा की पहले व अब की तस्वीर
SHARE

सुकमा। छत्तीसगढ़ के मोस्टवांटेड नक्सली मड़ावी हिड़मा की ताजा तस्वीर सुरक्षाबलों के हाथ लगी है। बस्तर संभाग में लगातार जारी ऑपरेशन्स के बीच हिड़मा की ताजा तस्वीर का सामने बड़ी सफलता माना जा रहा है। एक करोड़ के इनामी, नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी का मेंबर और मास्टरमाइंड कहे जाने वाले माड़वी हिड़मा की 25 साल पुरानी तस्वीर ही सुरक्षा इंटेलिजेंस के पास अब तक रही है। नई तस्वीर भी 8 से 10 साल पुरानी बताई जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक मड़ावी हिडमा की वर्तमान में उम्र 50 से 55 के बीच हो सकती है। अभी तो तस्वीर सामने आई है उसमें वह लगभग 45 वर्ष कर दिख रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह तस्वीर भी 8 से 10 साल पुरानी हो सकती है। हालांकि नई तस्वीर सामने आने से मड़ावी हिड़मा के लेटेस्ट लुक का अंदाजा लगाया जा सकता है। खास बात यह है कि माओवादी संगठन में कई बड़े कैडर के तस्वीर आसानी से मिल जाती है लेकिन माड़वी हिड़मा की तस्वीर नहीं मिल पाती।

जानिए कौन है मड़ावी हिड़मा
माड़वी हिड़मा को संतोष उर्फ इंदमुल उर्फ पोडियाम भीमा जैसे कई और नामों से भी जाना जाता है। सुकमा उसका गढ़ माना जाता है। वह वर्ष 1990 में नक्सलियों के संगठन से जुड़ा। पिछले कई साल से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश में जुटी है। सुकमा में होने वाले अधिकतर नक्सली घटनाओं में हिड़मा का प्लान होता है। मड़ावी हिड़मा का जन्म सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में हुआ था। पहले इस गांव में पहुंचना मुश्किल होता था लेकिन अब सुरक्षाबल हिड़मा के गांव तक पहुंच चुके हैं। हिड़मा को लेकर बताया जाता है वह पांच लेयर की सुरक्षा घेरे में रहता है और वह किसी से मिलता नहीं है। हिड़मा कभी किसी कार्यक्रम में भी शामिल नहीं होता और ना ही मीडिया से रूबरू होता है। इस वजह से हिड़मा की पहचान आसानी से नहीं हो पा रही थी। अब जब नई तस्वीर सामने आई है तो सुरक्षाबल भी उसकी तलाश में लगे हैं।

वन-डे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: सूर्यकुमार व प्रसिद्ध कृष्णा टीम में शामिल…. पृथ्वी शॉ को नहीं मिली जगह
PUBG बैन होते ही FAU:G गेम का टीजर हुआ रिलीज…. भारतीय सेना के कैरेक्टर में होंगे प्लेयर
वन्य प्राणियों का शिकार के मामले में पांच आरोपियों को जेल , बंदूक सहित दो बाईक भी जब्त
Bijapur : आईईडी की चपेट में आया ग्रामीण, धमाके में चीथड़े उड़े… जवानों के लिए नक्सलियों ने किया था प्लांट
shreekanchanpath 265 # 08 july 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वनांचल के गांवों में लौटी शिक्षा की रोशनी : युक्तियुक्तकरण से दूरदराज़ के स्कूलों में पहुंचे शिक्षक
Next Article बोधघाट व इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे 49 हजार करोड़, बिजली के साथ मिलेगी सिंचाई सुविधा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?