ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उपलब्धियों से भरा रहा महिला आयोग का पिछला एक साल: एक साल में 62 जन-सुनवाई में 1401 मामलों में 410 का निराकरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

उपलब्धियों से भरा रहा महिला आयोग का पिछला एक साल: एक साल में 62 जन-सुनवाई में 1401 मामलों में 410 का निराकरण

By @dmin
Published: August 5, 2021
Share
Last one year of Women's Commission was full of achievements
Last one year of Women's Commission was full of achievements
SHARE

रायपुर। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें उत्पीडऩ से राहत दिलाने के मामले में छत्तीसगढ़ महिला आयोग का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और सदस्यों ने राज्य के सुदूर अंचलों में जाकर महिलाओं के उत्पीडऩ की सुनवाई की। पिछले एक वर्ष में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 62 जन सुनवाईयां कर एक हजार 401 प्रकरणों में से कुल 410 प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

डॉ. किरणमयी नायक ने आज यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि राज्य में महिलाओं के हित संरक्षण के लिए आयोग द्वारा हर संभव मदद की जा रही है। पीडित महिलाओं को राहत देने के लिए आयोग द्वारा सुदूुर अंचलों में जाकर सुनवाई की गई तथा विशेष प्रकरणों में आयोग के कार्यालय मेें सुनवाई कर प्रकरणों का निराकरण किया गया है। तत्काल राहत दिलानें के लिए कई मौकों पर टेलीफोनिक माध्यम से भी महिलाओं की समस्याओं का निराकरण किया गया है। महिला उत्पीडऩ की खबरों पर भी आयोग द्वारा संज्ञान लिया गया है। कई मामलों में उभय पक्षों के बीच समझौता कराते हुए उनके सुखी गृहस्थ जीवन की पुन: शुरूआत कराई गई। विशेष मामलों में दोनों पक्षों की निगरानी भी जा रही है।

उन्होंनेे बताया कि लॉकडाउन के दौरान पीडि़त महिलाओं को आयोग तक शिकायत आवेदन भेजने और सुनवाई में होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने के उद्देश्य से आयोग की पहल पर व्हाटसपएप कॉल सेंटर का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। व्हाटसएप नं. 90983-82225 में किसी भी महिला द्वारा शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। पिछले वर्ष मेंन फ़ॉर वोमेन थीम पर पुरषों के जीवन में महिलाओं की भूमिका पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

डॉ. नायक ने बताया कि आयोग की सुनवाई के बाद 61 बेटियों को एन एम डी सी में नौकरी मिलना सुनिश्चित हुआ। पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने पर कई मामलों में कड़ी कार्यवाही की गई। भरण-पोषण के कई मामलों में तीन हजार से एक लाख रूपये प्रतिमाह दिलाया गया। 11 वर्ष पुराने एक मामलें में अनुकंपा नियुक्ति दिलाई गई। दो मामलों में डी.एन.ए. टेस्ट तथा एक मामले में नार्को टेस्ट का आदेश भी दिया गया। जगदलपुर में एक ही दिन में 98 मामलों की सुनवाई की गई। उन्होंने बताया कि कोरोना संकट काल में महिलाओं को राहत दिलाने की पहल की राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी सराहना की। छत्तीसगढ़ सरकार के 2 साल पूर्ण होने के अवसर पर महिलाओं से संबंधित कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता के लिए राजधानी रायपुर में एक विशालकाय रंगोली का निर्माण कराया गया जिसे गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड ने विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया।

पीएम मोदी ने 75 हजार परिवारों को सौंपी घर की डिजिटल चाभी, बोले-हमने 3 करोड़ गरीबों को बना दिया लखपति
Breaking News : बिलासपुर रेलवे जोन को मिली पहली महिला GM, नीनु इटियेरा ने संभाला SECR के महाप्रबंधक का पद
सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में मामूली गिरावट, निफ्टी में बढ़त
Gustakhi Maaf: श्मशान, मंदिर और पानी
छत्तीसगढ़ राज्य व संभाग स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Fear of third wave of Corona: Kachandoor Kovid Care Center fully updated कोरोना के थर्ड वेव की आशंका: कचांदूर कोविड केयर सेंटर पूर्ण रूप से अपडेट, ऑक्सीजन सप्लाई के लिए प्लांट बनकर तैयार
Next Article The main road of the township illuminated with colorful beautiful colorful lights रंग बिरंगी खूबसूरत रंगीन लाइट्स से रोशन हुई टाउनशिप की प्रमुख सड़क… शहरवासियों को लुभा रही
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?