ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लंबित टोकनधारी किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 20 मई से
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

लंबित टोकनधारी किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 20 मई से

By @dmin
Published: May 19, 2020
Share
SHARE

0 उपार्जन केन्द्रों में 20, 21 और 22 मई को होगी 36.64 करोड़ की धान खरीदी

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने से वंचित रह गए टोकनधारी कृषकों के धान की खरीदी 20 मई से की जाएगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के परिपालन से 4 हजार 549 टोकनधारी कृषकों से 2 लाख 803 क्विंटल धान का उपार्जन किया जाएगा, जिसका मूूल्य 36 करोड़ 64 लाख 66 हजार 442 रूपए होगा।

राज्य शासन द्वारा किसानों के हित में लिए इस महत्वपूर्ण निर्णय से वंचित टोकनधारी कृषकों के धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर 20, 21 एवं 22 मई को होगी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ एवं कलेक्टरों को इस संबंध में जारी दिशा-निर्देश में उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए लंबित टोकनों के एवज में धान की खरीदी करने को कहा गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में धान खरीदी की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2020 निर्धारित की गई थी। निर्धारित समयावधि में कतिपय कारणों से 4 हजार 549 जारी टोकन के बावजूद भी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नहीं हो सकी थी। इस संबंध में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चैबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर तथा खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत एवं अन्य मंत्रिगणों के आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लंबित टोकनों का परीक्षण कराकर समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की बात कही थी, जिसके परिपालन में खाद्य विभाग द्वारा 20 से 22 मई 2020 तक धान खरीदी करने के संबंध में निर्देश जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने से राज्य के बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, कोण्डागांव, सुकमा, बिलासपुर, मुंगेली, रायगढ़, बेमेतरा, कवर्धा, रायपुर, बलरामपुर, कोरिया एवं सरगुजा जिले के 4549 टोकनधारी कतिपय कारणों से वंचित रह गए थे। उक्त जिलों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए कुल 26 हजार 248 टोकन जारी किए गए थे। जिसके एवज में 10 लाख 52 हजार 230 क्विंटल 33 किलो धान की खरीदी की जानी थी। निर्धारित तिथि तक उक्त जिलों में 21,699 टोकन के जरिए 8 लाख 51 हजार 426 क्विंटल 88 किलो धान की खरीदी होे पाई थी। कतिपय कारणों से 4549 टोकन लंबित रह गए थे। इन लंबित टोकनों के जरिए 20, 21 एवं 22 मई को समर्थन मूल्य पर खरीदी से शेष रह गई धान की मात्रा 2 लाख 803 क्विंटल 53 किलो धान का उपार्जन किया जाएगा।

Big news : प्लांट में बायलर गिरने से तीन मजदूरों की मौत, राहत व बचाव कार्य में जुटा प्रबंधन
भिलाई निगम को मिलेगी 5 जेसीबी, वार्डों में सड़क, पाथवे व डामरीकरण के लिए 2.58 करोड़ स्वीकृत
सरगुजा जिले के मडगांव में किराना दुकान से 200 बोरी धान जब्त
फ्रांस के बाद अब जर्मनी की यूनिवर्सिटी से आईआईटी भिलाई ने किया एमओयू, सेंसर टेक्नोलॉजी पर होगा संयुक्त केंद्र का निर्माण
फूड टेस्टिंग लैब का निर्माण अगले चार माह में करें पूरा, गुणवत्ता का ध्यान रखें अधिकारी : वोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य के भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी शामिल किया जायेगा ‘न्याय’ योजना में – भूपेश बघेल
Next Article रेरा ने 25 मार्च या उसके बाद के प्रोजेक्टस के पंजीयन की अवधि को बढ़ाया 6 माह

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?