ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लंबे ब्रेक से तेज गेंदबाजों की फिटनेस हो सकती है प्रभावित : नेहरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

लंबे ब्रेक से तेज गेंदबाजों की फिटनेस हो सकती है प्रभावित : नेहरा

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा है कि लंबे ब्रेक के कारण तेज गेंदबाजों की फिटनेस प्रभावित हो सकती है। नेहरा ने कहा कि लॉकडाउन के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास का अवसर नहीं मिल रहा है। ऐसे में बल्लेबाज योग और ट्रेनिंग से अपने को फिट बनाये रख सकते हैं पर तेज गेंदबाजों के लिये ये ही पर्याप्त नहीं है। उन्हें जल्द ही दौड़ना शुरू करना होगा। कोविड-19 महामारी के कारण अभी दुनिया भर में सभी खेल गतिविधियां बंद हैं इस कारण शीर्ष खिलाड़ियों को घर पर ही रहना पड़ रहा है ऐसे में वे अपने को फिट रखने के कई प्रयास कर रहे हैं जबकि उन्हें उम्मीद है कि हालात सामान्य होने पर फिर से खेल शुरू हो जायेंगे। नेहरा ने कहा, ‘‘अगर लॉकडाउन 15 अप्रैल को खत्म हो जाता है तो भी सामाजिक जीवन के सामान्य होने में काफी समय लगेगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे जुलाई से पहले किसी भी क्रिकेट मुकाबले के आयोजन की उम्मीद नहीं है।’’ नेहरा के अनुसार ज्यादातर क्रिकेटरों के लिये जगह की कमी एक बड़ी समस्या है इसके साथ ही कहा कि तेज गेंदबाजों के साथ यह ज्यादा परेशानी भरा समय है। नेहरा ने कहा, ‘‘तेज गेंदबाजों के लिये दौड़ने के लिये जगह की कमी होती है। लेकिन इन हालातों से बचा नहीं जा सकता। इसलिये जब तक मैदान में अभ्यास नहीं कर सकते तब तक जिसके पास भी 15 मीटर से 20 मीटर तक का बगीचा है, उन्हें एक सप्ताह में तीन बार इस पर दौड़ना चाहिए जब तक वे मैदान पर ट्रेनिंग के लिये वापसी नहीं कर लेते।’’ नेहरा ने कहा कि तेज गेंदबाजों के लिये दौड़ना सबसे जरुरी अभ्यास है। उन्होंने कहा, ‘‘ आपको गेंदबाजी में काम आने वाली मासंपेशियों को सक्रिय रखना जरूरी होती है। इसके लिए तैराकी, साइकिलिंग की अपेक्षा दौड़ना सबसे बेहतर विकल्प होता है।’’ हालांकि उन्होंने छत पर दौड़ने वालों से कहा, ‘‘अगर आप सूर्य नमस्कार कर रहे हो तो ठीक है पर अगर आप भागना या ‘शटल रन’ शुरू करोगे तो आप अपने घुटने और टखनों को नुकसान पहुंचाओगे। इसलिये पेशेवर खिलाड़ियों को पांच सितारा होटल में हार्ड कोर्ट पर टेनिस खेलने से बचना चाहिए क्योंकि ये सीमेंट के कोर्ट होते हैं।’’

अंजुमन अध्यक्ष ने सीएम राहत कोष में जमा करने कलेक्टर को दिया एक लाख का चेक
केजरीवाल मोदी की राह पर
आईएसएल का खिताबी मुकाबला मार्च में खेला जाएगा
‘सूर्यवंशी’ में कैटरीना को कोई नहीं देखेगा वाले रोहित के बयान पर बवाल, बचाव में खुद उतरी कैटरीना
कच्चे तेल के दाम में भारी कटौती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईपीएल नहीं हुआ तो अवसादग्रस्त हो सकते हैं उभरते क्रिकेटर : अपटन
Next Article गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से बाल कटवाते नजर आये रोनाल्डो
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?