ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएससी नर्सिंग में एडमिशन का झांसा देकर लाखों की ठगी, बंगाल से पकड़ाया आरोपी, पांच साल से था फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

बीएससी नर्सिंग में एडमिशन का झांसा देकर लाखों की ठगी, बंगाल से पकड़ाया आरोपी, पांच साल से था फरार

By Mohan Rao
Published: June 23, 2025
Share
ठगी का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले की थाना रानीतरई पुलिस ने पांच साल पुराने एक ठगी के मामले में आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने क्षेत्र की एक युवती को बीएससी नर्सिंग में एडमिशन कराने का झांसा दिया और उसके पिता से 7 लाख 91 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद न तो एडमिशन हुई और न ही पैसे वापस दिए। इसके बाद वहफरार हो गया। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद रानीतरई पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

दरअसल इस मामले में ग्राम बेलहारी रेवाराम साहू 2 अक्टूबर 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रेवाराम ने अपनी शिकायत में बताया कि इनकी पुत्री को बीएससी नर्सिंग में एडमिशन दिलाने के नाम पर मोबाइल नंबर 9163852930 के धारक द्वारा उससे 21/06/2019 से लेकर 16/08/2019 तक अलग अलग बैंक अकाउंट में कुल 7 लाख 91 हजार रुपए जमा कराए। इसके बाद वह मोबाइल बंद करके फरार हो गया। इस मामले में रिपोर्ट के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना दौरान आरोपी के पतासाजी के संबंध में मोबाइल नंबर और घटना में प्रयुक्त बैंक अकाउंट नंबर का डिटेल प्राप्त किया गया। इसके बाद आरोपी की लगातार पता तलाश की जाती रही। लगभग पांच साल बाद आरोपी के बारे में पता चला कि वह पश्चिम बंगाल के हुगली जिला में रह रहा है। इसके बाद पुलिस की एक टीम भेजी गई। हुगली जिले से आरोपी अनूप घोष (42) निवासी ग्राम गोरंगपुर थाना भद्रेश्वर पोस्ट बीघाटी जिला हुगली पश्चिम बंगाल को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर जुडिशल रिमांड पर जेल भेजा गया है।

जम्मू कश्मीर: दहशतगर्दों का खात्मा जारी, आज तीन और आतंकी मारे गए, 2020 में अब तक 94 ढेर
Breaking News : भिलाई में अंसारी बिरयानी सेंटर के संचालक पर FIR, काम करते मिला 14 साल का बच्चा, शिकायत पर कार्रवाई
एयर फोर्स ने जीती महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता, खेल मंत्री ने विजेता टीम को किया पुरस्कृत
मेघालय में बोले पीएम मोदी: विवादों का बॉर्डर नहीं, विकास का कॉरिडोर है, डंके को चोट पर हो रहा सीमा पर निर्माण
म्यूकोर्मिकोसिस केस में बढ़ोतरी के लिए स्टेरॉयड है जिम्मेदार? एम्स के डायरेक्टर ने बताई सच्चाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, बीजापुर में पांच नक्सली गिरफ्तार, आईईडी विस्फोट की घटना में भी रहे शामिल
Next Article CG Breaking : बिलासपुर रोड पर सिमगा में पुल से गिरी कार, कार सवार चार लोग घायल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?