ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वर्षों से पगडंडी में चलने वाले मजदूरों को विधायक के प्रयास से मिलेगी सड़क, सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

वर्षों से पगडंडी में चलने वाले मजदूरों को विधायक के प्रयास से मिलेगी सड़क, सीसी रोड निर्माण का हुआ भूमिपूजन

By Mohan Rao
Published: February 10, 2024
Share
SHARE

रिसाली/भिलाई। तालपुरी क्षेत्र के अंतिम छोर पर बसे बीज निगम बस्ती में रहने वाले श्रमिकों को अब पक्की सड़क मिलेगी। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने शनिवार को सी.सी. रोड और बस्ती में शौचालय निर्माण करने भूमिपूजन किया। इस कार्य के लिए कुल 42 लाख 88 हजार खर्च की जाएगी।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार का फायदा नागरिकों को सीधे मिलता है। विधानसभा चुनाव भ्रमण के दौरान पहली बार बस्ती पहुंचते ही उपेक्षित जीवन जीने वाले श्रमिकों की स्थिति को भाप लिया था। तब घोषणा की थी कि विधायक बनने के बाद यहां रहवासियों के लिए सड़क और शौचालय प्राथमिकता से बनाने का प्रयास करूंगा। विधायक ललित ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग को ध्यान में रख योजना लागू की है। वहीं महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि गर्मी में पेयजल की समस्या से नागरिकों को निजात दिलाने उन्होंने बोर उत्खनन कराया है। शहर सरकार योजना बद्ध तरीके से विकास कार्य कर रहीं है। भूमिपूजन कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार पार्षद सविता ढवस ने किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, सभापति केशव बंछोर, एमआईसी अनुप डे, सनीर साहू, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद जहीर अब्बास, गजेन्द्री कोठारी, ममता सिन्हा आदि  मंच पर उपस्थित थे।

जहां बस्ती है वह बीज निगम का हिस्सा है। यहां लगभग 50 परिवार के 200 सदस्य रहते है। 20 वर्ष से उपेक्षित जीवन जी रहे है। खास तौर पर बारिश में यहां के रहवासियों को आने जाने में दिक्कतों का सामना होता था। दलदली होने की वजह से दैनिक क्रिया में परेशानी होती थी। विधायक की अनुशंसा पर 20 लाख की लागत से 600 मीटर सी.सी. रोड और माडर्न, शौचालय बनाने निगम ने 22.88 लाख रूपए स्वीकृत की है। विधायक कार्यक्रम स्थल पहुंचते ही सबसे पहले स्लम क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं से मुलाकात की। उनका अभिवादन स्वीकार किया। विधायक ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस्ती में छुटे हुए हितग्राहियों का राशन कार्ड, आधार कार्ड अपडेट, आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता से बनाए। विधायक ललित ने वहां रहने वाली महिलाओं को सामने खड़े कराकर भूमिपूजन किया।

Bhilai : बाबा बालकनाथजी मंदिर प्रांगण में 80 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक भवन और डोम शेड
Bsc फाइनल की छात्रा ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा डिप्रेशन से थी परेशान
विधायक देवेन्द्र यादव ने दिव्यांग बच्चों के साथ क्रिकेट खेल और गौठान में गायों को चना खिलाकर मनाया अपना जन्मदिन
संविधान दिवस पदयात्रा : सीएम साय ने कहा- संविधान भारत की सदियों पुरानी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का आइना
एसआर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज चिखली में 100 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10 नवम्बर को प्लेसमेंट कैम्प
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : मुंगेली में युवती हत्या, जंगल में मिली नग्न लाश… जांच में जुटी पुलिस
Next Article कांसाबेल में बनेगा मिनी स्टेडियम निर्माण और पर्यटन स्थल तुर्रीघाट और मुक्तिधाम का होगा सौंदर्यीकरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?