ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन: स्कूल फीस माफ और गर्मियों की छुट्टी पर क्या बोले सीएम केजरीवाल!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

लॉकडाउन: स्कूल फीस माफ और गर्मियों की छुट्टी पर क्या बोले सीएम केजरीवाल!

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान शनिवार को विशेषज्ञों के साथ मिलकर दिल्ली के माता-पिता और बच्चों के साथ कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लाइव बातचीत की। सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के बारे में बच्चों के बहुत सारे सवाल हैं। माता-पिता को उन्हें कैसे संबोधित करना चाहिए इस बारे में वह एक्सपर्ट्स की राय जान सकते हैं। लॉकडाउन को हमें एक अवसर के रूप में लेना चाहिए, जिसका हम कई तरह से सदुपयोग कर सकते हैं। दिन-प्रतिदिन के जीवन में अपने बच्चों के साथ समय बिताना बहुत मुश्किल है, आप उन्हें पर्याप्त समय नहीं दे सकते। यह लॉकडाउन माता-पिता और बच्चों को एक-दूसरे के करीब ला सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए हमें सोशल डिस्टेंसिंग का खुद भी पालन करना होगा और अपने बच्चों को भी इसके लिए समझाकर तैयार करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को अपने बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई के बारे में जरूर बताना चाहिए।
वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐसा पहली बार है जब देश में अधिकतर बच्चे और उनके माता-पिता घर पर एक साथ है। हमें इस अवसर का लाभ उठाते हुए उनसे बातें करनी चाहिए और उनके सवालों के जवाब देते हुए घर के अंदर ही मनोरंजन के तरीके तलाशने चाहिए। सिसोदिया ने टीवी पर कोरोना को लेकर आ रही खबरों के द्वारा बच्चों के मन में किसी तरह का डर न बैठ जाए इसके लिए सभी माता-पिता को उनसे अधिक से अधिक चर्चा करनी चाहिए और इससे डरने के बचाय संघर्ष करने के लिए तैयार करना चाहिए। सीएम केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कृपया सभी लोग यह सुनिश्चित करें कि आपके पड़ोस में कोई भी भूखा न सोए। कृपया अपनी मेड की सैलरी भी न काटें। आपके यह कदम निश्चित रूप से बच्चों को संवेदनशील बनाएंगे और उन्हें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी से अवगत कराएंगे। केजरीवाल ने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम रूप से लोगों को आगे आकर अपने बच्चों को कम्यूनिटी सर्विस के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कारोबारी जगत के लोगों से अपने कर्मचारियों की सैलरी नहीं काटनी चाहिए और हो सके तो उन्हें कुछ रुपये एडवांस भी देने चाहिए।
दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस पर आगे के हालात, अभिभावकों और एक्सपर्ट्स की राय के अनुसार ही कोई अंतिम निर्णय लेंगे। हालांकि, अभी तक गर्मियों की छुट्टियां कम करने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। लॉकडाउन के दौरान स्कूल फीस माफ करने के सवालों पर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर फीस नहीं दी गई तो स्कूलों के सामने टीचर्स को सैलरी देने की समस्या आएगी। इसके बावजूद इस पर बीच का रास्ता निकालने के लिए सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने इस पर सुझाव देने के लिए लोगों से भी अपील की है।

गहराता युद्ध संकट: भारतीयों के लिए शुरू हुआ निकासी अभियान, यूक्रेन रवाना हुई एयर इंडिया की विशेष फ्लाइट
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने दी धमकी…गवर्नर के पद से हटने पर जगदीप धनखड़ को भेजेंगे जेल
मोदी सरकार पर बदरुद्दीन अजमल का हमला- मुसलमानों के साथ कीड़ों-मकोड़ों जैसा व्यवहार
राज्यसभा उपचुनाव : भाजपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची, जानिए कहां किसे मिला टिकट
कांग्रेस विधायक के घर पर उपद्रवियों का हंगामा-आगजनी, दो की मौत, 110 गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिल्ली सरकार ने मांगे 50 हजार पीपीई किट, बताया सिर्फ 2-4 दिन का है स्टॉक!
Next Article तबलीगी जमातियों ने 17 राज्यों तक फैलाया कोरोना, 35% मरीज जमात: स्वास्थ्य मंत्रालय

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?