ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन से 30 साल के निचले स्तर पर रहेगी भारत की विकास दर: ‎फिच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

लॉकडाउन से 30 साल के निचले स्तर पर रहेगी भारत की विकास दर: ‎फिच

By @dmin
Published: April 4, 2020
Share
SHARE

मुंबई। वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने वर्ष 2020-21 के लिए भारत के विकास दर अनुमान को घटाकर 2 फीसदी कर दिया है। यह 30 साल का सबसे निचला स्तर होगा। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण किए गए लॉकडाउन से वैश्विक अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ गई है। इस साल वैश्विक मंदी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भारत भी इसकी चपेट में है। इसी को देखते हुए 2020-21 के लिए भारत के विकास दर अनुमानों को घटाकर 2 फीसदी कर दिया गया है।फिच ने कहा कि ग्राहकों की मांग में गिरावट से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम आकार के उद्यम और सेवा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इससे पहले उसने मार्च, 2020 में 2020-21 के लिए भारत के विकास दर अनुमान को घटाकर 5.1 फीसदी कर दिया था, जबकि दिसंबर, 2019 में उसने कहा था कि इस वित्त वर्ष में विकास दर 5.6 फीसदी रहेगी। उधर, राष्ट्रीय लोक वित्त एंव नीति संस्थान के प्रोफेसर एनआर भानुमूर्ति ने कहा कि मौजूदा बंद से भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति और खराब होगी। आर्थिक सुधारों के बाद से भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे कम वृद्धि हासिल कर सकती है। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने भी 2020-21 के लिए भारत के विकास दर अनुमान को घटाकर 4 फीसदी कर दिया है। बैंक ने अपने प्रमुख प्रकाशन एशियाई विकास परिदृश्य 2020 में कहा कि व्यापक आर्थिक बुनियाद मजबूत होने से भारत 2021-22 में जोरदार वापसी करेगा। एडीबी के अध्यक्ष मसात्सुगु असाकावा ने कहा ‎कि भारत की विकास दर अगले वित्त वर्ष में 6.2 फीसदी तक मजबूत होने से पहले 2020-21 में घटकर 4 फीसदी रह सकती है। वहीं एडीबी की मुख्य अर्थशास्त्री यासुयाकी स्वादा ने कहा ‎कि कोविड-19 महामारी से वैश्विक वृद्धि प्रभावित हुई है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। हालांकि, भारत की व्यापक आर्थिक बुनियाद मजबूत है। ऐसे में उम्मीद है कि अगले वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था में जोरदार सुधार होगा।

बीएएसएफ ने किया ‘वाह रे किसान’ अभियान का शुभारंभ, किसानों के योगदान को उजागर करना ही आयोजन का मुख्या उद्देश्य
शेयर बाजार ,शुभ रहा मंगल का दिन
कुछ ‎विमानों में प्रीमियम श्रेणी बंद करेगी विस्तारा
महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी में भी उछाल, जानिए कितनी है कीमत
एक्सिस बैंक का वित्त वर्ष 24 का वार्षिक परिणाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आरबीआई ने सात से कर्ज और मुद्रा बाजार के कारोबारी घंटे कम ‎किए
Next Article होंठों की खूबसूरती ऐसे निखारें

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?