ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन में जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं फुड पैकेट…. प्रतिदिन की भोजन की समस्या को कर रहे हैं दूर… समाज के लोगों का भी मिल रहा है सहयोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

लॉकडाउन में जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं फुड पैकेट…. प्रतिदिन की भोजन की समस्या को कर रहे हैं दूर… समाज के लोगों का भी मिल रहा है सहयोग

By @dmin
Published: April 17, 2021
Share
Food packets are being delivered to the needy in lockdown…. We are doing away with the problem of daily food
Food packets are being delivered to the needy in lockdown…. We are doing away with the problem of daily food
SHARE

भिलाई। लॉकडाउन में सब कुछ बंद होने से जरूरतमंद व असहाय लोग भूखे न रहे इसलिए उन तक पका हुआ भोजन का पैकेट पहुंचा रहे है। भिलाई निगम क्षेत्र में रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, श्रमिक बस्ती, सड़क किनारे रहने वाले जरूरतमंदों को फूड पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए निगम के सभी पांच जोन में निगम के कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं भूखे, गरीब, असहाय लोगों तक प्रतिदिन भोजन पहुंचा रहे है। इस कार्य में सामाजिक सदभाव के तहत समाज के लोग आगे आ रहे है। अग्रवाल समाज भिलाई द्वारा प्रतिदिन पका हुआ भोजन का पैकेट निगम प्रशासन को वितरण के लिए दिया जा रहा है।
भिलाई निगम क्षेत्र के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, श्रमिक बस्ती तथा मुख्य सड़कों के आसपास भी कई लोग गुजर बसर कर रहते हैं ऐसे लोगों को निगम प्रशासन ने चयनित किया है। निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने अधिकारियों को निर्देश देकर कहा है कि कोई भी व्यक्ति जो जरूरतमंद है लॉकडाउन के दौरान भूखा न रहे तथा जरूरतमंदों तक राहत सामग्री भोजन पहुंचाया जाए। इस कार्य के नोडल अधिकारी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में अग्रवाल समाज भिलाई की ओर से भोजन पैकेट रोज प्राप्त हो रहे है। जोन कार्यालयों के क्षेत्रों में चयनित लोग व मांग के अनुरूप पका हुआ भोजन का पैकेट पहुंचाया जा रहा है।
जोन क्रमांक एक में लगभग 150 पका भोजन पैकेट, जोन क्रमांक 2 में 125, जोन क्रमांक 3 में 125, जोन क्रमांक 4 में 150 एवं जोन क्रमांक 5 में 75 पका भोजन का पैकेट पहुंचाने का कार्य आज किया गया। इसके अलावा कई स्थानों से कुछ परिवार जिनके यहां कोरोना मरीज है भोजन नहीं बना पा रहे है ऐसे लोगों के यहां मांग आने पर भी भोजन पैकेट पहुंचाया जा रहा है। फूड पैकेट के प्रतिदिन की आवश्यकता की जानकारी जोन के अधिकारियों से लेते हुए उस आवश्यकता के आधार पर पैकेट की व्यवस्था की जा रही है। लॉक डाउन के दौरान भूखे, असहाय, गरीब, मजदूर, विक्षिप्त, बेसहारा जिनके पास खाने के लिए भोजन नहीं है या वह भोजन बनाने आदि में असहाय हैं ऐसे लोगों तक पका भोजन पहुंचाने का कार्य निगम प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है! इस विषम परिस्थिति में लाल बहादूर शास्त्री सुपेला अस्पताल में भर्ती मरीजों को राज अग्रवाल केटरिंग की ओर से नि:शुल्क भोजन प्रदान किया जा रहा है।
नेहरू नगर जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान मरीज व उनके परिजन को भोजन के लिए परेशानी न हो तथा अच्छा व पौष्टिक भोजन मिलने से मरीज की इम्यूनिटी पावर बड़े तथा शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर लौट लौट जाए इसके लिए राज अग्रवाल के द्वारा सुपेला अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए भोजन उपलब्ध करा कर मानव सेवा कार्य कर रहे है। सहायक अभियंता अनिल सिंह ने बताया कि सुबह नाश्ता में दूध, केला, अंडा, पोहा। दोपहर में चांवल, दाल, सब्जी व सलाद पापड़ इसी प्रकार रात्रि में भी भरपेट भोजन प्रदान किया जा रहा है। अभी श्री अग्रवाल द्वारा प्रतिदिन 65 पैकेट दिया जा रहा है, ताकि परिजनों को भोजन लाने ले जाने में किसी प्रकार की समस्या न हो स्वच्छ व ताजा भोजन अस्पताल में ही मिल रहा है।

CG Politics: नांदगांव में कितना सटीक बैठेगा गणित! पिछड़ा वर्ग बाहुल्यता और 8 में से 5 विस सीटों पर जीत का कितना लाभ मिल पाएगा कांग्रेस को?
भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई तीव्रता
छत्तीसगढ़ में बढ़ रही सक्रिय मरीजों की संख्या… पिछले 24 घंटों में सामने आए 31 नए मरीज…. 285 तक पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद की सेवाभावी पहल…. दिल्ली पहुंच प्लाज्मा डोनेट कर बचाई मरीज की जान…. राष्ट्रीय अध्यक्ष के बुलावे पर दिल्ली मेदांता पहुंचकर दिया प्लाज्मा
CG News: प्रदेश की नई पहचान बन रही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, गृहणियों ने भी पहचानी अपनी प्रतिभा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Collector arrived at railway station Bhure: Monitoring of passengers' investigation रेलवे स्टेशन पहुंचे कलेक्टर भुरे: यात्रियों की हो रही जांच की मानिटरिंग की…. चंदूलाल चंद्राकर कोविड केयर हास्पिटल का भी किया निरीक्षण
Next Article Private hospitals and government hospitals have to give daily information about stock and use of Remedisvir Injection कोरोना के कहर के बीच मोदी सरकार ने घटाए कई दवाईयों के दाम, रेमडेसिविर हुई 1900 रुपए सस्ती
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?