ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉक डाउन होने के कारण असहाय लोगों को घर पर ही मिल रही दवाई, सब्जियां एवं राशन सामग्री, वॉलिंटियर पहुंचा रहे हैं घरों तक सामग्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

लॉक डाउन होने के कारण असहाय लोगों को घर पर ही मिल रही दवाई, सब्जियां एवं राशन सामग्री, वॉलिंटियर पहुंचा रहे हैं घरों तक सामग्री

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

दुर्ग. लॉक डाउन होने के कारण जो व्यक्ति घरों से बाहर नहीं निकल कर पा रहे हैं तथा जिन्हें राशन दवाई एवं सब्जियों की अत्यंत आवश्यकता है वह अब इस कार्य के लिए नियुक्त जोन के नोडल अधिकारी तथा वॉलिंटियर को सीधे संपर्क कर ऐसी सामग्री या प्राप्त कर सकते हैं। वॉलिंटियर के कार्य में कुछ महिलाएं भी शामिल है जो इस कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रही है। जैसे ही लोगों से मांग की सूची प्राप्त होता है वैसे ही वॉलिंटियर तत्काल रुप से सेवा देने के लिए सतर्क हो जाते हैं और सामग्री घरों तक पहुंचा देते हैं। लोगों ने भी कहा शुक्रिया वॉलिंटियर इस कठिन परिस्थिति में घर पहुंच सेवा मिल रही है। भिलाई क्षेत्र में वॉलिंटियर सक्रिय रुप से कार्य कर रहे हैं जोन क्रमांक 1 क्षेत्र के जुनवानी, मकान क्रमांक 19 के भागा बाई साहू के यहां दवाई, आर्यनगर कोहका एवं नेहरू नगर ब्लॉक नंबर 27 में राशन सामग्री, नेहरू नगर पूर्व में केके श्रीवास्तव के यहां कच्चा चावल, सुपेला में चंदा कोटवानी के यहां राशन, जुनवानी ग्रीन वैली में सुरेश शर्मा के यहां राशन वार्ड 8 मे सब्जी, वार्ड क्रमांक 12 में जरूरतमंदों को खाना वितरण, राधिका नगर में राशन सामग्री इसी प्रकार जोन क्रमांक 2 क्षेत्र में वार्ड 10 शांति नगर में सब्जी, वार्ड क्रमांक 26 में राशन, जोन क्रमांक 3 छेत्र के सेक्टर 2 में राशन सामग्री, वार्ड क्रमांक 50 एवं वार्ड क्रमांक 23 में राशन सामग्री पहुंचाई गई, जोन क्रमांक 4 क्षेत्र के खुर्सीपार में ठेला चलाने वाले लोगों को वॉलिंटियर के द्वारा राशन पहुंचाया गया, जोन क्रमांक 5 क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 65 सड़क नंबर 29, वार्ड नंबर 67, सेक्टर 2 एवं सेक्टर 6 में राशन सामग्री वालंटियर द्वारा पहुंचाई गई! इसके अलावा भी अन्य स्थलों पर लोगों की मांग अनुसार अति आवश्यक सामग्री पहुंचाने का कार्य वॉलिंटियर के द्वारा किया जा रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न जोन क्षेत्रों के रहवासियों के लिए जो लॉक डाउन होने के कारण घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, बुजुर्ग है, असहाय है या बाहर से आकर रह रहे हैं और कोई सामग्री या दवाइयां लाने वाला नहीं है ऐसे जरूरतमंदों को होम डिलीवरी के माध्यम से सामग्री पहुंचाने का कार्य निगम क्षेत्र में नियुक्त किए गए वॉलिंटियर कर रहे हैं जो कि पार्षदों के माध्यम से उनसे समन्वय बनाकर कार्य करेंगे, पार्षदों को भी वॉलिंटियर की सूची प्रदान कर दी गई ताकि जरूरतमंदों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने में परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इसके अतिरिक्त इनसे फीडबैक लेने के लिए तथा मानिटरिंग करने के लिए लिए प्रत्येक जोन क्षेत्र के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान करने जोन क्रमांक 1 क्षेत्र के लिए रेवती रमन शर्मा मोबाइल नंबर 96301-97919, जोन क्रमांक 2 क्षेत्र के लिए श्वेता वर्मा मोबाइल नंबर 92851-07963, जोन क्रमांक 3 क्षेत्र के लिए पुरुषोत्तम सिन्हा मोबाइल नंबर 88179-10823, जोन क्रमांक चार क्षेत्र के लिए शंकर सुमन मरकाम मोबाइल नंबर 90397-74775 तथा जोन क्रमांक 5 क्षेत्र के लिए श्वेता महेश्वर मोबाइल नंबर 88173-35877 पर भी संपर्क कर सकते हैं! वॉलिंटियर को कार्य के दौरान उन्हें मास्क पहने सुरक्षा उपायों को अपनाने, समय-समय पर हाथ को बार बार धोने लोगों से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई है।

जुआ-सट्टा और नशेड़ियों के खिलाफ जिला पुलिस की कार्रवाई का आईएसयू ने माना आभार और की यह मांग
भूपेश सरकार का बड़ा फैसला: पुलिस परिवार की मांगों पर विचार के लिए बनेगी उच्च स्तरीय कमेटी
बीजापुर में फिर एक मुठभेड़ : सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को मार गिराया, हथियार भी बरामद
भिलाई निगम के 3 कर्मचारियों पर लिया एक्शन: एक सफाई कर्मचारी सस्पेंड, आयुक्त ने दो को थमाया कारण बताओ नोटिस
केन्द्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास 2 मार्च को, केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल करेंगे शिलान्यास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article होम डिलीवरी का लाभ ले रहे लोग
Next Article 188 बेसहारा लोगों को विभिन्न आश्रय स्थल में ठहराकर नाश्ता से लेकर दोनों टाइम की गई है भोजन की व्यवस्था

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?