ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्यूसीएफआई, भिलाई चैप्टर, लगातार पाँचवीं बार बेस्ट चैप्टर अवार्ड से सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

क्यूसीएफआई, भिलाई चैप्टर, लगातार पाँचवीं बार बेस्ट चैप्टर अवार्ड से सम्मानित

By @dmin
Published: January 2, 2020
Share
SHARE

 क्यूसीएफआई, भिलाई चैप्टर को मिला बेस्ट चैप्टर अवार्ड।

5 वर्षों से लगातार बेस्ट चैप्टर अवार्ड से सम्मानित होने का गौरव।

भिलाई चैप्टर ने ओवर आॅल में अर्जित किया सर्वाधिक अंक।

भिलाई . वाराणसी में आयोजित क्वालिटी सर्कल आॅफ इण्डिया के “33वें राष्ट्रीय कन्वेंशन आॅन क्वालिटी कंसेप्ट” के मेगा आयोजन में क्यूसीएफआई भिलाई चैप्टर को “बेस्ट चैप्टर अवार्ड” के रूप में सम्मानित किया गया। विदित हो कि क्यूसीएफआई द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले “नेशनल कन्वेंशन आॅन क्वालिटी कन्सेप्ट” में देश में उत्कृष्ट योगदान देने वाले तथा क्वालिटी कंसेप्ट्स को संस्थाओं में क्रियान्वित करने वाले क्यूसीएफआई चैप्टर को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष यह पुरस्कार क्यूसीएफआई के भिलाई चैप्टर को प्रदान किया गया। ग्वालियर में आयोजित भव्य समारोह में यह पुरस्कार क्यूसीएफआई के अध्यक्ष श्री एस जे कालोख एवं एग्जीक्यूटिव डाॅयरेक्टर श्री डी के श्रीवास्तव ने भिलाई चैप्टर को सम्मानित किया।

यह पुरस्कार क्यूसीएफआई भिलाई चैप्टर के महासचिव श्री जी पी सिंह के नेतृत्व में चैप्टर के संयुक्त सचिव द्वय श्री एन के देठे एवं श्री सुनील देशमुख तथा चैप्टर के पीआरओ श्री सत्यवान नायक, एग्जीक्यूटिव वर्किंग कमेटी के सदस्य श्री सुनील त्रिवेदी, श्री के एस तोमर, अनिल मिश्रा सहित उपस्थित अन्य सदस्यों ने ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि इस कन्वेंशन में देश के विभिन्न क्यूसीएफआई चैप्टरों द्वारा आयोजित सीसीक्यूसी प्रतियोगिताओं से चयनित होकर क्यूसी टीमें इस राष्ट्रीय कन्वेंशन में भाग लेती हैं। सर्वप्रथम पूरे देश में फैले इसके 33 चैप्टर्स द्वारा “चैप्टर कन्वेंशन आॅन क्वालिटी कन्सेप्ट्स (सीसीक्यूसी)” का आयोजन किया जाता है। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रस्तुति देने वाली टीम को “नेशनल कन्वेंशन आॅन क्वालिटी कन्सेप्ट्स (एनसीक्यूसी)” में भाग लेने की पात्रता प्रदान की जाती है। क्यूसीएफआई द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित “एनसीक्यूसी” क्वालिटी कन्सेप्ट्स को लागू करने वाले प्रतिष्ठित संस्थानों को एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।

क्यूसीएफआई के निदेशक एवं भिलाई चैप्टर के महासचिव श्री जी पी सिंह ने बताया कि विभिन्न क्वालिटी कंसेप्ट को पूरे देश में लागू करने तथा गुणवत्ता मुहिम को नये आयाम देने हेतु क्वालिटी सर्कल आॅफ इण्डिया के पूरे देश में कुल 33 चैप्टर/सब-चैप्टर/सेन्टर संचालित हैं। इन 33 चैप्टरों के विभिन्न गतिविधियों का आँकलन व मूल्याँकन कर बेस्ट चैप्टर अवार्ड हेतु चयन किया जाता है, जिसके तहत चैप्टर को “बेस्ट चैप्टर ट्राॅफी” प्रदान की जाती है। इस वर्ष यह ट्राॅफी क्यूसीएफआई के भिलाई चैप्टर को उसके श्रेष्ठ निष्पादन हेतु प्रदान किया गया।

क्यूसीएफआई भिलाई चैप्टर के इस बेहतर निष्पादन में चैप्टर के अध्यक्ष श्री के के सिंह, महासचिव श्री जी पी सिंह, संयुक्त सचिव श्री सुनील देशमुख व एन के देठे, एग्जीक्यूटिव वर्किंग कमेटी के सदस्य सर्वश्री सुनील त्रिवेदी, के एस तोमर, अनिल मिश्रा सहित चैप्टर के पीआरओ श्री सत्यवान नायक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चैप्टर के पीआरओ श्री सत्यवान नायक ने बताया कि भिलाई चैप्टर के लिए यह अत्यंत ही गर्व का विषय है कि भिलाई चैप्टर को लगातार पाँचवीं बार बेस्ट चैप्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस वर्ष विशेष उल्लेखनीय यह रहा कि भिलाई चैप्टर ने ओवर आॅल चैप्टर परफार्मेंस में भी सर्वाधिक अंक अर्जित कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। इसमें भिलाई चैप्टर के क्वालिटी मूवमेंट हेतु किए गए कार्य से लेकर क्वालिटी कंसेप्ट्स के विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समग्र आयोजन तथा सदस्यता ग्रोथ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इससे पूर्व वर्ष 2015 में चेन्नई, 2016 में रायपुर, 2017 में मैसूर, 2018 ग्वालियर के राष्ट्रीय कन्वेंशन में क्यूसीएफआई भिलाई चैप्टर को बेस्ट अवार्ड से नवाजा गया था।

मुख्यमंत्री साय ने नक्सल मोर्चे पर साहस दिखाने वाले दो शहीदों के परिजनों और 12 पुलिस जवानों को वीरता पदक से किया सम्मानित
बारिश से कहीं जलभराव तो नहीं महापौर नीरज पाल ने शहर का लिया जायजा, बारिश के दौरान वार्डो में देखी स्थिति
Article 370 : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, ट्वीट कर कही यह बात
मुख्यमंत्री साय ने दी जिले को 24 नए छात्रावास भवनों की बड़ी सौगात, 41 करोड़ 59 लाख रुपए की दी मंजूरी
छत्तीसगढ़ देश का सबसे बड़ा वनोपज संग्राहक, चार सालों में वनोपज संग्राहकों की संख्या में 4 गुना से ज्यादा की बढ़ोत्तरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सरपंच पद के लिए मंजू आये चुनावी मैदान में, फार्म खरीद कर नामांकन फार्म भरा
Next Article Game of Thrones spending just as long making fewer episodes

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?