ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्या चली जाएगी डोनाल्ड ट्रंप की कुर्सी? सामने आया व्हाइट हाउस का बयान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

क्या चली जाएगी डोनाल्ड ट्रंप की कुर्सी? सामने आया व्हाइट हाउस का बयान

By @dmin
Published: December 19, 2019
Share
SHARE

यूक्रेन विवाद के बाद स्पीकर नैन्सी पॉलोसी ने डोनाल्ड ट्रंप पर पद का दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए महाभियोग लाने की बात की थी. गुरुवार को 6 घंटे तक चर्चा के बाद जब मतदान हुआ तो दो आर्टिकल के तहत महाभियोग प्रस्ताव को पास कर दिया गया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव से पास हो गया है. यूक्रेन विवाद के बाद स्पीकर नैन्सी पॉलोसी ने डोनाल्ड ट्रंप पर पद का दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए महाभियोग लाने की बात की थी. गुरुवार को 6 घंटे तक चर्चा के बाद जब मतदान हुआ तो दो आर्टिकल के तहत महाभियोग प्रस्ताव को पास कर दिया गया है. अब इस प्रक्रिया के बाद व्हाइट हाउस का बयान सामने आया है.

महाभियोग प्रस्ताव पास होने के बाद व्हाइट हाउस ने अपने बयान में कहा है, “डोनाल्ड ट्रंप को उम्मीद है कि सीनेट सही तरीके से इस प्रक्रिया को पूरा करेगी. निष्पक्ष प्रक्रिया का पालन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में पूरा नहीं किया गया. आगे की जो भी प्रक्रिया होगी, उसके लिए डोनाल्ड ट्रंप तैयार हैं.’’

व्हाइट हाउस ने कहा कि जब से डोनाल्ड ट्रंप ने ऑफिस संभाला है, तभी से वह बिना थके अमेरिकी जनता के लिए काम कर रहे हैं, जो वह ऑफिस में रहने के आखिरी दिन तक करते रहेंगे.

कांग्रेस में क्या हुआ?

बता दें कि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में तो विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट्स के पास बहुमत था, लेकिन सीनेट में ऐसा नहीं है. हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में जो दो प्रस्ताव डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ लाए गए उसमें 230-197, 223-198 वोट मिले थे. ये प्रस्ताव ऑफिस का गलत इस्तेमाल और कामकाज में कांग्रेस को नज़रअंदाज करने का था.

सीनेट में क्या होगा?

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में प्रस्ताव पास होने के बाद अब ये सीनेट में जाएगा, जहां पर डोनाल्ड ट्रंप पर लगाए गए आरोपों का एक ट्रायल किया जाएगा. ट्रायल के बाद सीनेट में इन प्रस्तावों पर मतदान होगा. अगर वोटिंग में प्रस्ताव गिर जाता है, तो डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति के पद पर बरकरार रहेंगे. लेकिन पास होता है, तो उन्हें इस्तीफा देना होगा और वाइस प्रेसिडेंट टेक ओवर कर लेंगे.

अमेरिकी सीनेट में कुल 100 सदस्य हैं, इनमें 53 सदस्य रिपब्लिकन पार्टी, 45 डेमोक्रेट्स और 2 सदस्य निर्दलीय हैं. सीनेट में ट्रायल की प्रक्रिया 6 जनवरी के बाद शुरू होगी, जो कि कई हफ्तों तक चल सकती है. हालांकि, डेमोक्रेट्स उम्मीद लगा रहे होंगे कि ये फरवरी से पहले सामाप्त हो, क्योंकि फरवरी में प्राइमरी इलेक्शन शुरू होने हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ऐसे तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, जिनके खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव पास हुआ है. इससे पहले एंड्रयू जॉनसन, बिल क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग आ चुका है. हालांकि, दोनों राष्ट्रपतियों के खिलाफ प्रस्ताव सीनेट से पास नहीं हो पाया था.

भारत में कोरोना : पिछले 24 घंटे में नए मरीजों की संख्या 62 हजार के पार, मौतों ने भी बढ़ाई चिंता
Sensex: बाजार में रिकॉर्ड उछाल; सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 18900 के करीब पहुंचा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वेदांता एल्यूमिनियम ने शुरु किया अभियान ’आज़ादी का असली मतलब’
नीरव मोदी को भारत लाने का रास्ता साफ, पीएनबी घोटाले के आरोपी के प्रत्यर्पण को ब्रिटेन सरकार ने दी मंजूरी
कोरोना की उत्पत्ति की जांच के लिए चीन जाएगी डब्ल्यूएचओ की टीम, मिली मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भड़काऊ पोस्ट पर नपेंगे वॉट्सऐप एडमिन
Next Article दुनिया का सबसे खतरनाक पहाड़, जहां हर कदम पर मिलते हैं मौत के निशान!
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?