ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुंभ में कोरोना पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी…. संत अवधेशानंद गिरि से कहा- अब समाप्त करें मेला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कुंभ में कोरोना पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी…. संत अवधेशानंद गिरि से कहा- अब समाप्त करें मेला

By @dmin
Published: April 17, 2021
Share
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है। प्रतिदिन दो लाख से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढऩे के साथ ही देश में अस्पतालों की हालत बेहद खराब हो गई। देश में वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत के बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ मेला को लेकर चुप्पी तोड़ी। प्रधानमंत्री मोदी ने आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि से फोन पर बात कर कुंभ मेला को समाप्त करने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह ट्वीट किया कि आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से आज फोन पर बात की। सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना। सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं। मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने संतों से कुंभ मेला समाप्त करने की अपील की। पीएम ने ट्वीट में लिखा कि मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी।
स्वामी अवधेशानंद ने भी की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने लोगों से कुंभ नहाने के लिए भारी भीड़ न इकट्टा करने की अपील की। स्वामी अवधेशानंद गिरि ने अपील करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान का हम सम्मान करते हैं! जीवन की रक्षा महत पुण्य है। मेरा धर्म परायण जनता से आग्रह है कि कोविड की परिस्थितियों को देखते हुए भारी संख्या में स्नान के लिए न आएं एवं नियमों का निर्वहन करें।

PM Narendra Modi speaks to Swami Avdheshanand Giri over telephone, requests that Kumbh Mela should now only be symbolic in the wake of #COVID19 pandemic, now that two shahi snans have concluded. pic.twitter.com/pL6ni3QL74

— ANI (@ANI) April 17, 2021
CG Breaking : दिनदहाड़े युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, अवैध संबंधों के शक में दो लोगों ने दिया वारदात को अंजाम
स्पाइडर मैन अक्रॉस द स्पाइडर वर्स का ट्रेलर रिलीज, इस दिन दस्तक देगी फिल्म…
भारत निर्वाचन आयोग नई पहल : निर्वाचन प्रबंधन व मतदाता सुविधा में सुधार… 21 बिंदुओं में समझे पूरी बात
Chhattishgarh : आग का गोला बनी कार, बीच रास्ते लगी आग…. पिता-पुत्र ने कूदकर बचाई जान
साँई महाविद्यालय सेक्टर-6 , भिलाई के छात्रों ने मनाया हरेली तिहार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation जीवनरक्षक रेमडीसीवर जरूरत के मुकाबले 10 प्रतिशत भी नहीं…. वस्तुस्थिति से विधायक वोरा ने स्वास्थ्य मंत्री को कराया अवगत
Next Article Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200 कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: पिछले 24 घंटे में सामने आए 2.34 लाख नए केस… 1341 लोगों की मौत… सक्रिय मामले 16 लाख के पार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?