ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कटक में होगा सीरीज के विजेता का फैसला, टीम इंडिया को है इस बात का डर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

कटक में होगा सीरीज के विजेता का फैसला, टीम इंडिया को है इस बात का डर

By @dmin
Published: December 21, 2019
Share
SHARE

भारतीय टीम विशाखापत्तनम में जबरदस्त जीत से वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज़ में 1-1 की बराबरी हासिल कर चुकी है और रविवार को जब वह मेहमान टीम के खिलाफ कटक के बाराबती स्टेडियम में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे में उतरेगी तो उसे संडे की प्रेतबाधा से मुक्ति पानी होगी। भारत के लिये इस साल रविवार (संडे)बहुत सुखद नहीं रहा है और उसे इस दिन खेले कई मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

इस वनडे सीरीज़ का पहला मैच चेन्नई में रविवार को ही खेला गया था जिसमें भारतीय टीम को आठ विकेट की करारी पराजय मिली थी। सीरीज़ का निणार्यक मैच रविवार को ही होने जा रहा है और सीरीज़ जीतने के लिये भारतीय टीम को संडे की प्रेतबाधा को पीछे छोड़ना होगा।

भारत ने इस साल 27 वनडे खेले हैं जिसमें से उसने तीन वनडे मैच संडे को गंवाये हैं। भारत को इस साल 10 मार्च को मोहाली में आस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारत को इसके बाद इंग्लैंड में हुये विश्वकप के दौरान 30 जून को इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में रविवार को हुये मुकाबले में 31 रन से पराजय झेलनी पड़ी थी।

इसके बाद भारत को 15 दिसंबर को चेन्नई में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ रविवार को हुये मुकाबले में आठ विकेट से पराजय का सामना करना पड़ा था। हालांकि भारत ने 18 दिसंबर को बुधवार के दिन विशाखापत्तनम में ओपनरों रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के शतकों तथा कुलदीप यादव की हैट्रिक से शानदार जीत हासिल कर सीरीज़ में बराबरी कर ली है। अब सीरीज़ का निणार्यक मैच रविवार को कटक में खेला जाना है।

दुर्ग मंडई मेला 25 को, लंगूरवीर मंदिर समिति ने पूरी की तैयारी
यौन शोषण का मामला दर्ज कराने वाली किशोरी के परिजनों के गायब मामले, चार आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार
भिलाई की युवा तबला वादक पूनम को बनारस में मिला प्रथम स्थान
अग्रवाल समाज द्वारा 500 राशन किट का निर्माण
श्रीकंचनपथ 64 # 18 december 2021
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया सम्मान
Next Article विराट ने शेल्टर होम के बच्चों को दिया सरप्राइज, सांता के रूप में गए थे उनके सामने

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?