ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: करियर की शुरुआत में खलनायक बने शत्रुघ्न
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

करियर की शुरुआत में खलनायक बने शत्रुघ्न

By @dmin
Published: January 4, 2020
Share
SHARE

बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपने करियर की शुरुआत में खलनायक के तौर पर उभरे। उन्होंने कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाई लेकिन उनकी एक्टिंग को देखते हुए और दर्शकों के बीच उनके लिए बढ़ते हुए प्यार को देखते हुए निर्देशक निर्माताओं को उन्हें हीरो की भूमिका में लाना पड़ा और इस तरह वह खलनायक से नायक बन गए। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया पर सबसे हिट फिल्म दीवार और शोले फिल्म में काम न कर पाने का अफसोस उन्हें आज भी है।
शत्रुघ्न के मना करने के बाद अमिताभ को मिली ये फिल्में
शत्रुघ्न ने एक कार्यक्रम में कहा था कि फिल्म शोले और दीवार पहले उन्हें ऑफर की गई थी लेकिन किसी वजह से वह इन फिल्मों में काम नहीं कर पाए। जिसके बाद इन फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने काम किया और आज वह सदी के महानायक बन गए। उन्होंने कहा कि ये फिल्में न करने का अफसोस उन्हें आज भी है, लेकिन खुशी भी है कि इन फिल्मों ने उनके दोस्त को स्टार बना दिया। उन्होंने यह भी बताया कि इन फिल्मों को न करना मेरी गलती थी और इस वजह से उन्होंने आजतक ‘दीवार’ और ‘शोले’ नहीं देखी।
फिल्मों में खलनायकी की अपनी पहचान पर शत्रुघ्न ने कहा, “मैंने खलनायक के रोल में होकर कुछ अलग किया। मैं पहला खलनायक था, जिसके परदे पर आते ही तालियां बजती थीं। ऐसा कभी नहीं हुआ। विदेशों के अखबारों में भी यह आया कि पहली बार हिन्दुस्तान में एक ऐसा खलनायक उभरकर आया, जिस पर तालियां बजती हैं। अच्छे-अच्छे खलनायक आए, लेकिन कभी किसी का तालियों से स्वागत नहीं हुआ। ये तालियां मुझे निर्माताओं-निर्देशकों तक ले गईं। इसके बाद निर्देशक मुझे विलेन की जगह हीरो के तौर पर लेने लगे।” उन्होंने कहा, “एक फिल्म आई थी ‘बाबुल की गलियां’, जिसमें मैं विलेन था, संजय खान हीरो और हेमा मालिनी हीरोइन थीं। इसके बाद जो फिल्म आई ‘दो ठग’, उसमें हीरो मैं था और हीरोइन हेमा मालिनी थीं। मनमोहन देसाई को कई फिल्मों में अपना अंत बदलना पड़ा। ‘भाई हो तो ऐसा’, ‘रामपुर का लक्ष्मण’ ऐसी ही फिल्में हैं।”

12 साल की उम्र में शाका लाका बूम बूम में नजर आईं थीं जेनिफर, आज हैं टीवी की महंगी अभिनेत्री
कोरोना की चपेट में भारत रत्न लता मंगेशकर, आईसीयू में कराया गया भर्ती
वंडर मैन वेब सीरीज में नजर आएंगे बेन किंग्सले, निभाएंगे ये दमदार किरदार
एक्स्ट्रा रिवीलिंग आउटफिट में अंजलि अरोड़ा ने बरपाया कहर, फैंस ने की लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़….
वॉचो एक्सक्लूसिव प्रस्तुत करता है आरंभ – परिवार, प्रेम, हानि और परंपरा की एक दिलचस्प कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सर्बियाई अभिनेत्री मॉडल और डांसर है नताशा
Next Article जूही के किरदारों को अब भी पसंद करते हैं लोग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?