ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसपी के जेएलएन अस्पताल में कोविड टीकाकरण अभियान…. अब तक 2292 व्यक्तियों का टीकाकरण…. 23 फरवरी से द्वितीय चरण प्रारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बीएसपी के जेएलएन अस्पताल में कोविड टीकाकरण अभियान…. अब तक 2292 व्यक्तियों का टीकाकरण…. 23 फरवरी से द्वितीय चरण प्रारंभ

By @dmin
Published: February 22, 2021
Share
Kovid vaccination campaign at JLN Hospital of BSP
Kovid vaccination campaign at JLN Hospital of BSP
SHARE

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जवाहर लाल नेहरू स्वास्थ्य एवं अनुसंधान केन्द्र में कोविड-19 के टीकाकरण अभियान सफल आयोजन किया गया है। इस टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण में अब तक 1427 स्वास्थ्य कर्मचारियों व चिकित्सकों पैरा-मेडिकल स्टॉफ तथा अस्पताल से सम्बद्ध ठेका कर्मचारियों सहित 865 कोरोना केयर से जुड़े फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविड-19 से बचाव हेतु टीका लगाया गया है। इस प्रकार अब तक 2292 व्यक्तियों को टीका लगाया जा चुका है। इस महत्वपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम के द्वितीय चरण का आगाज 23 फरवरी को बीएसपी के जवाहर लाल नेहरू अनुसंधान केन्द्र एवं चिकित्सालय में किया जाएगा। विदित हो कि इस टीकाकरण को सफल बनाने हेतु इसके द्वितीय चरण की सम्पूर्ण तैयारी कर ली गई है।
विदित हो कि इस टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ 25 जनवरी 2021 को भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी, श्री अनिर्बान दासगुप्ता, ने किया था। इस अवसर पर सीएचएमओ दुर्ग डॉ. जी एस ठाकुर, कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ एस के इस्सर सहित भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बीएसपी के मुख्य चिकित्सालय में चल रहे इस कोविड टीकाकरण अभियान को एसीएमओ व शिशु रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. संबिता पण्डा के कुशल नेतृत्व में चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की पूरी टीम इस सम्पूर्ण अभियान को सुरक्षित व सफलतापूर्वक अंजाम दे रहा है।
प्रतिदिन 200 व्यक्तियों का टीकाकरण
बीएसपी अस्पताल में टीकाकरण अभियान के तहत प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से संध्या 5 बजे तक अस्पताल के बी-2 वार्ड में अधिक से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण जारी है। प्रथम सत्र में प्रतिदिन 100 लोगों को टीका लगाया जा रहा था। परंतु लोगों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखते हुए सीआईएसएफ आदि फ्रंट लाइन वर्कर्स को भी इस टीकाकरण अभियान में सम्मिलित किया गया और प्रतिदिन टीकाकरण का लक्ष्य 100 से बढ़ाकर 200 व्यक्ति प्रतिदिन किया गया। इस प्रकार वर्तमान में प्रतिदिन 200 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है।
सुरक्षित टीकाकरण को दिया अंजाम
इस टीकाकरण कार्यक्रम दो तरह के टीमों का निर्माण किया गया है। पहली टीम टीकाकरण के मॉनिटरिंग के कार्यों को अंजाम देती है। जिसमें कोविन एप ऑपरेटर्स, डाटा हैंडलर्स, वैक्सीनेटर्स, नर्सिंग स्टाफ शामिल है और दूसरी टीम जो एडवर्स इफेक्ट फॉलोविंग इम्यूनाइजेशन जिसे एईएफआई टीम के रूप में जाना जाता है जिसमें चिकित्सक शामिल होते हैं जो टीकाकरण के पश्चात होने वाले किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव पर निरंतर नजऱ रखते हैं। जिससे सुरक्षित टीकाकरण को अंजाम दिया जा सके। विदित हो कि एईएफआई टीम जिला अस्पताल के प्राधिकारियों को रिपोर्ट करती है। इस संदर्भ में बीएसपी अस्पताल में सुरक्षित टीकाकरण के व्यापक व असरकारी प्रबंध किए गए है। सुरक्षा के सभी मापदण्डोंं का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।
नेतृत्व करने वाली चिकित्सकों की टीम

बीएसपी के कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ एस के इस्सर के मार्गदर्शन तथा एसीएमओ व शिशु रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. संबिता पण्डा के कुशल नेतृत्व में बीएसपी के मुख्य चिकित्सालय में चल रहे इस कोविड टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा रहा है। इसके एईएफआई टीम के मुखिया डॉ. उपेन्द्र जैन, कॉर्डिनेटर, डॉ. कौशिक किशोर तथा आईटी कॉर्डिनेटर श्री ढोके महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में एसीएमओ व शिशु रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. संबिता पण्डा के कुशल नेतृत्व में वैक्सीनेटर सुश्री रीना व लवली, डाटा हैण्डलर सुश्री निशा, विशाखा व अंजिता, नर्सिंग स्टाफ सुश्री चिंतामणी, सुश्री सुधा, आशा सहित नर्सिंग इंचार्ज सुश्री शकीला, सुरेखा तथा सर्पोट स्टाफ सुश्री मलेश्वरी, श्री राजेन्द्र, सुश्री अजमेरा तथा सुश्री अजगरी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

CG News: कांग्रेस को रह-रहकर लग रहे झटके, नंदकुमार साय ने छोड़ी पार्टी
केरल में बारिश व बाढ का कहर: अब तक नौ की मौत, 20 से ज्यादा लापता…. रेस्क्यू में जुटी सेना
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.2 रही तीव्रता
छत्तीसगढ़ में बढ़े पांच नए कोरोना पॉजिटिव: एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 115
छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 82 मामले, दो की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Ruckus in Bengal: Suvendu and Trinamool supporters clash in Midnapore छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले को पीएम किसान सम्मान निधि के श्रेष्ठ क्रियान्वयन के लिए मिला राष्ट्रीय अवार्ड
Next Article Admission in class 1 of Bhilai Steel Development School continues भिलाई इस्पात विकास विद्यालय के कक्षा 1 में प्रवेश जारी…. 27 फरवरी होगी पंजीयन की अंतिम तिथि
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?