ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोवेक्सिन: एम्स में आज से शुरू हुआ मानव परीक्षण, 30 साल का है पहला वालंटियर, नहीं दिखे कोई दुष्परिणाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोवेक्सिन: एम्स में आज से शुरू हुआ मानव परीक्षण, 30 साल का है पहला वालंटियर, नहीं दिखे कोई दुष्परिणाम

By @dmin
Published: July 24, 2020
Share
Kovexin: Human trials started today at AIIMS
Kovexin: Human trials started today at AIIMS
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। एम्स में आज से भारत में बनी कोरोना की वैक्सीन कोवेक्सिन का मानव परीक्षण शुरू हो गया है। इसका पहला डोज एक 30 वर्षीय व्यक्ति को दिया गया है। जिस व्यक्ति को वैक्सीन दी गई है, उसमें कोई दुष्परिणाम नहीं आए हैं। करीब 1:30 बजे वैक्सीन दी गई थी। 2 घंटे निगरानी करने के बाद व्यक्ति को उसके घर भेज दिया गया है।

एम्स के वैक्सीन विभाग के प्रमुख डॉ. संजय राय ने बताया कि आज सिर्फ एक व्यक्ति पर ही ट्रायल किया गया है। उसे घर जरूर भेज दिया है लेकिन अगले सात दिनों तक वह डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेगा। बाकी छह लोगों को शनिवार को बुलाया गया है। डॉ राय ने बताया दिल्ली निवासी पहले व्यक्ति की दो दिन पहले जांच की गयी थी और उसके सभी स्वास्थ्य मानदंड सामान्य रेंज में पाए गए। उसे कोई अन्य बीमारी भी नहीं है। इंजेक्शन से 0.5 मिलीलीटर की पहली डोज उसे दोपहर 1.30 बजे के आसपास दी गयी। अभी तक कोई दुष्प्रभाव नहीं दिखाई दिया है। वह दो घंटे तक देखरेख में है और अगले सात दिन उस पर निगरानी रखी जाएगी।Ó क्लीनिकल परीक्षण में शामिल कुछ और प्रतिभागियों की स्क्रीनिंग रिपोर्ट आने के बाद शनिवार को उन्हें टीका लगाया जाएगा।

बता दें कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कोवेक्सिन के पहले और दूसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल के लिए एम्स समेत 12 संस्थानों को चुना है। पहले चरण में 375 लोगों पर परीक्षण होगा और इनमें से अधिकतम 100 एम्स से होंगे।

छत्तीसगढ़ सरकार के राहत भरे फैसले
Lok Sabha Elections 2024 : लाइसेंसी हथियार 7 दिन के भीतर जमा करना अनिवार्य, कलेक्टर ने दिए निर्देश
स्वच्छ अस्पताल योजना में पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला प्रथम स्थान
कृषि शिक्षा को गुणवत्तापरक और रोजगार मूलक बनाया जाएगा: डॉ. चंदेल
एस.डी.जी. इंडिया इंडेक्स 4.0 तथा मल्टी डायमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स विषय पर कार्यशाला… राज्य की रैंकिंग बेहतर करने की संभावना पर मंथन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bastar's delicious cashew increases the income in Corona crisis गुड न्यूज: बस्तर के स्वादिष्ट काजू ने कोरोना संकट में बढ़ाई वनवासी परिवारों की आमदनी
Next Article Collector-SP reached border check post बार्डर के चेकपोस्ट पहुंचे कलेक्टर-एसपी: तैनात जवानों को कहा सख्ती से प्रतिबंधित करें आवाजाही
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?