ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना से निपटने 15 दिन के भीतर ऑक्सीजन बेड का तैयार किया गया सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर…. शासकीय अस्पतालों में कोविड और कोविड सस्पेक्टेड मरीजों के लिएअभी 725 ऑक्सीजन युक्त बेड की सुविधा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना से निपटने 15 दिन के भीतर ऑक्सीजन बेड का तैयार किया गया सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर…. शासकीय अस्पतालों में कोविड और कोविड सस्पेक्टेड मरीजों के लिएअभी 725 ऑक्सीजन युक्त बेड की सुविधा

By @dmin
Published: April 14, 2021
Share
जिले में ऑक्सीजन बेड्स पर्याप्त संख्या में उपलब्ध: कोविड मरीजों तथा कोविड संदिग्ध मरीजों के लिए नहीं होगी दिक्कतें
जिले में ऑक्सीजन बेड्स पर्याप्त संख्या में उपलब्ध: कोविड मरीजों तथा कोविड संदिग्ध मरीजों के लिए नहीं होगी दिक्कतें
SHARE

दुर्ग। कोविड की गंभीर आपदा से जूझते हुए दुर्ग जिले में इससे निपटने के लिए प्रशासन द्वारा असाधारण प्रयास किए गए हैं। केवल 15 दिनों के भीतर ही ऑक्सीजन बेड का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। अभी 725 ऑक्सीजन बेड जिले में शासकीय संस्थाओं में है इसके साथ ही 36 वेंटिलेटर की सुविधा भी शासकीय अस्पतालों में है। चंदूलाल कोविड हॉस्पिटल में 25 बेड का आईसीयू तैयार किया जा रहा है। इसमें वेंटिलेटर बेड की सुविधा भी होगी। कोविड सस्पेक्टेड मरीजों के लिए भी 236 बेड के आइसोलेशन वार्ड बनाये गए हैं। इस तरह कोविड की बड़ी आपदा को देखते हुए प्रशासन ने इसके लिए बड़ा रिस्पांस भी किया है। ऑक्सीजन की स्थिति को देखते हुए 100 कंसंट्रेटर भी खरीदे गए हैं ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की विशेषता होती है कि यह इनमें रिफिलिंग की जरूरत नहीं होती तथा सीधे यह वातावरण से ऑक्सीजन ले लेते है।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे हर दिन ऑक्सीजन बेड बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं और हर दिन लगभग 50 से 100 अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड शासकीय अस्पतालों में उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही सामाजिक संस्थाओं से भी सहयोग लेकर उनके कोविड केयर संस्थान भी चल रहे हैं जिनमें विभिन्न समाजों की भागीदारी है। अग्रसेन समाज और जैन समाज द्वारा 18 बेड वाले और 15 बेड ऑक्सीजन सुविधा वाले केंद्र आरंभ किए हैं। इस तरह से अन्य सामाजिक संस्थाएं भी आगे आई हैं। कलेक्टर ने बीते दिनों सामाजिक संस्थाओं की बैठक भी बुलाई थी और उनसे आग्रह किया था कि कोविड की गंभीर स्थिति को देखते हुए नागरिकों की मदद के लिए आगे आकर बड़े कार्य में सहभागिता निभाएं। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में अभी 160 बेड ऑक्सीजन युक्त हैं इनमें 100 बेड कोविड केयर के लिए तथा 60 बेड सस्पेक्टेड कोविड मरीजों के लिए रखे गए हैं। चंदूलाल हॉस्पिटल में 237 ऑक्सीजन बेड है शंकराचार्य अस्पताल में 76 ऑक्सीजन बेड है। सीएचसी झीठ में 20 ऑक्सीजन बेड है इसके अलावा आइसोलेशन बेड की सुविधा भी दी गई है इनमें प्रत्येक विकासखंड में 20 ऑक्सीजन बेड सस्पेक्टेड मरीजों के लिए सुविधा दी गई है। यह सुविधा कुम्हारी में भी आरंभ की गई है।
चंदूलाल हॉस्पिटल में तैयार हो रहा 25 बेड का आईसीयू
क्रिटिकल केयर वाले मरीजों की विशेष देखभाल के लिए चंदूलाल चंद्राकार हॉस्पिटल में बेड का आईसीयू तैयार हो रहा है। इसमें वेंटिलेटर की सुविधा भी होगी इससे गंभीर मरीजों को काफी राहत मिलेगी कोविड मरीजों के लिए सबसे जरूरी ऑक्सीजन सिलेंडर होते हैं। इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले में ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर खरीदे गए हैं। इनमें रेफिलिंग की समस्या नहीं होती।
डेडिकेटेड कोविड सेंटर के लिए नियुक्त किये गए चिकित्सक, स्टाफ नर्स एवं वार्ड ब्वाय
कोविड हास्पिटल के लिए पांच डाक्टरों की नई नियुक्ति के साथ ही डीएमएफ और एनएचएम के माध्यम से 70 स्टाफ नर्स, डीएमएफ के माध्यम से 46 स्टाफ नर्स तथा डीएमएफ के माध्यम से 60 वार्ड ब्वाय नियुक्त किये गए हैं। अभी विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित सात पदों के लिए साक्षात्कार भी लिये जा रहे हैं। साक्षात्कार में चयनित होते ही इन्हें डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में नियुक्त कर दिया जाएगा।

अयोध्या: राम मंदिर के लिए सालों का इंतजार खत्म, नींव भराई के लिए किया गया पूजन
रायपुर-सरोना के बीच 6 किमी एक्सट्रा ऑटोमेटिक सिग्नलिंग पूरा, इस साल बना 100 किमी का रिकार्ड
साय सरकार के सुशासन का असर, वित्त मंत्री चौधरी ने गृह निर्माण मण्डल का लंबित भुगतान करने का दिया निर्देश
पंजाब में हमले की बड़ी साजिश नाकाम, तरनतारन में पकड़े गए तीन आतंकवादी
बीजापुर के सुदूर वनांचल में तिमेनार में पहली बार पहुंची बिजली, ग्रामीणों में उत्साह की लहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article With the coordinated efforts of the community and local administration, the transition to two villages of Mahasamund was halted समुदाय और स्थानीय प्रशासन के समन्वित प्रयासों से महासमुंद के दो गांव में संक्रमण थमा…. केन्द्रीय टीम ने भी की सराहना
Next Article 40 more ambulances will be operated in the state… ambulances will be sent to inaccessible प्रदेश में 40 और एम्बुलेंस होंगी संचालित… दुर्गम, अति दुर्गम और पहुंचविहीन क्षेत्रों में भेजे जाएंगे एम्बुलेंस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?