ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना से जंग: सीएम भूपेश बघेल ने जांजगीर चांपा में किया 7 कोविड केयर सेंटरों का उद्घाटन… 508 बिस्तरों में 214 बेड में ऑक्सीजन की सुविधा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोरोना से जंग: सीएम भूपेश बघेल ने जांजगीर चांपा में किया 7 कोविड केयर सेंटरों का उद्घाटन… 508 बिस्तरों में 214 बेड में ऑक्सीजन की सुविधा

By @dmin
Published: May 17, 2021
Share
कोरोना से जंग: सीएम भूपेश बघेल ने जांजगीर चांपा में किया 7 कोविड केयर सेंटरों का उद्घाटन… 508 बिस्तरों में 214 बेड में ऑक्सीजन की सुविधा
कोरोना से जंग: सीएम भूपेश बघेल ने जांजगीर चांपा में किया 7 कोविड केयर सेंटरों का उद्घाटन… 508 बिस्तरों में 214 बेड में ऑक्सीजन की सुविधा
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेन ने अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा जिले में कोविड-19 प्रबंधन के लिए 7 नवीन कोविड केयर सेंटरों का उद्घाटन किया। इन सेंटरों में कुल 508 बिस्तर उपलब्ध हैं। जिनमें 214 ऑक्सीजन बेड और 294 सामान्य बेड हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जांजगीर-चांपा जिला स्वास्थ्य सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सम्पन्न जिला बनेगा। इसके लिए राज्य शासन के स्तर से संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिला प्रशासन जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन स्तर पर भेजे इस कार्ययोजना को मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास होगा कि जांजगीर-चांपा जिले के लोगों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, सांसद गुहराम अजगले, विधायक रामकुमार यादव, श्री नारायण चन्देल और श्रीमती इंदू बंजारे, राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुन्दर दास सहित जिले के अनेक जनप्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कार्यक्रम में जांजगीर-चांपा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की जरूरत बताई थी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जांजगीर-चांपा जिले में साहस के साथ कोरोना की चुनौतियों का सामना किया। जिससे कोरोना का नियंत्रित करने में सफलता मिली है। उद्योगों से लेकर धार्मिक संस्थाओं तक सभी ने कंधे से कंधा मिलाकर इस लड़ाई को लड़ा और एकजुटता की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की। इसके परिणाम स्वरूप ही जिले में कोरोना के उपचार के लिए संसाधनों का तेजी से विस्तार हो पाया है। चंद्रहासिनी ट्रस्ट चंद्रपुर से 13, दूधाधारी मठ शिवरीनारायण से 07 और अन्य संस्थाओं से 66 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर प्राप्त हुए हैं।
सीएम बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी बेहतर रणनीति से कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफलता मिली है। प्रदेश में संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है। 15 मई की स्थिति में संक्रमण दर 30 से घटकर मात्र 11 प्रतिशत रह गई है। प्रदेश में टेस्टिंग सुविधाओं का भी लगातार विस्तार किया जा रहा है। पहले जहां 30 से 40 हजार टेस्ट रोज किए जाते थें, वही अब प्रतिदिन 70 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। राज्य में ऑक्सीजन, दवाईयों और बिस्तरों की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश अभी कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। हमें तीसरी लहर की चुनौती का सफलता पूर्वक मुकाबला करने के लिए तैयारी रखनी होगी। इसके लिए हमें अभी से जुटना होगा, आईसीयू बेड, सिटी स्केन सुविधा, वेंटिलेटर्स और चिकित्सा विशेषज्ञों की जरूरत होगी। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए जो भी जरूरी होगा किया जाएगा। संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कोरोना संकट का सामना करने के लिए जो व्यवस्थाएं लागू की गई हैं, उनकी पूरे देश में सराहना की जा रही है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान गरीबों की दिक्कतों का ध्यान रखने और उन्हें राहत पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. महंत ने जिले में वायरोलॉजी लैब की स्थापना, टेस्टिंग बढ़ाए जाने, कोविड केयर सेंटरों में संसाधन बढ़ाने के लिए राशि की व्यवस्था और सेंटरों में लोगों के मनोरंजन के लिए व्यवस्था करने की आवश्यकता बतायी। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने कोविड केयर सेंटरों में सुविधाएं बढ़ाने के लिए निजी क्षेत्र, जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बतायाकि जिल के औद्योगिक संस्थानों के 248 और जन सहयोग से 92 ऑक्सीजन सिलेण्डर प्राप्त हुए हैं। सीएसआर मद से 100 और डीएमएफ मद से 150 तथा अन्य संस्थाओं से 86 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर प्राप्त हुए हैं। डीएमएफ से 18 वेंटिलेटर्स की व्यवस्था की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने जांजगीर-चांपा जिले में जिन नवीन कोविड अस्पतालों का शुभारंभ किया उनमें से कोविड केयर सेंटर मड़वा में कुल 100 बिस्तर उपलब्ध हैं, जिनमें से 70 ऑक्सीजन बेड हैं, इसी तरह कोविड केयर केंद्र पामगढ़ में 150 बिस्तरों में 50 बिस्तर ऑक्सीजन बैड हैं, कोविड केयर केंद्र पुलिस लाइन जांजगीर में उपलब्ध कुल 18 बेड में 8 ऑक्सीजन बेड, कोविड केयर केंद्र कुलीपोटा में उपलब्ध 150 बेड में 50 बेड ऑक्सीजन बेड वाले, कोविड केयर केंद्र पीआईएल में उपलब्ध 50 बिस्तरों में 5 बिस्तर ऑक्सीजन बेड, कोविड केयर केंद्र नवागढ़ के सभी 10 बिस्तर ऑक्सीजन बेड और कोविड केयर केंद्र जिला चिकित्सालय जांजगीर में उपलब्ध 30 बेड में 21 ऑक्सीजन बेड हैं।

सर्दियों में जरूर खाएं गुड़, शरीर रहेगा गर्म और ये बीमारियां होंगी दूर…
एनआईए की बड़ी सफलता: पश्चिम बंगाल और केरल में छापेमारी…. अल-कायदा के नौ आतंकी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में लगातार दूसरे दिन मिले एक हजार से ज्यादा केस… रायपुर व दुर्ग खतरा ज्यादा
अरपा महोत्सव में शामिल हुए मख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा- इस महोत्सव से गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को मिलेगी नई पहचान
बीएसपी के 292 मेधावी छात्रों को मिलेगी प्रतिष्ठित सेल एवं प्रधानमंत्री ट्रॉफी छात्रवृत्ति…. शिक्षा विभाग ने जारी की सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भीषण रूप लेता जा रहा है तौकते चक्रवात, 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ गुजरात से टकराएगा भीषण रूप लेता जा रहा है तौकते चक्रवात, 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ गुजरात से टकराएगा
Next Article कोरोना से जंग: सीएम भूपेश बघेल ने जांजगीर चांपा में किया 7 कोविड केयर सेंटरों का उद्घाटन… 508 बिस्तरों में 214 बेड में ऑक्सीजन की सुविधा कोरोना से जंग: सीएम भूपेश बघेल ने जांजगीर चांपा में किया 7 कोविड केयर सेंटरों का उद्घाटन… 508 बिस्तरों में 214 बेड में ऑक्सीजन की सुविधा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?