ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना से जंग: बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन, सीएम नीतीश कुमार ने किया एलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना से जंग: बिहार में 15 मई तक लॉकडाउन, सीएम नीतीश कुमार ने किया एलान

By @dmin
Published: May 4, 2021
Share
NDA meeting today to form government in Bihar
NDA meeting today to form government in Bihar
SHARE

पटना (एजेंसी)। बिहार से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां आए दिन कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है, जिसे देखते हुए सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। राज्य को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ट्वीट के जरिये जानकारी दी है कि 15 मई तक बिहार में संपूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘कल सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद बिहार में फिलहाल 15 मई, 2021 तक लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसकी विस्तृत मार्गनिर्देशिका एवं अन्य गतिविधियों के संबंध में आज ही आपदा प्रबंधन समूह को कार्रवाई करने हेतू निदेश दिया गया है।

Lockdown to be imposed in Bihar till 15th May 2021, tweets Chief Minister Nitish Kumar.#COVID19 pic.twitter.com/1pKIbm2r2x

— ANI (@ANI) May 4, 2021

बैठक में लिया गया फैसला
बता दें, राज्य में कोरोना संक्रमण के प्रकोप को रोकने के लिए तमाम कोशिशें की गईं, लेकिन इसका कोई सकारात्मक असर नहीं दिखा। यहां रोजाना 13 से 15 हजार तक कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में प्रदेश में कई दिनों से पूर्ण लॉकडाउन लगाने के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), पटना एम्स के डॉक्टर, कैट से जुड़े व्यवसायी और कई अन्य तबके लोग मांग कर रहे थे।
वहीं, हाईकोर्ट ने भी सोमवार (3 मई) को बिहार सरकार से पूछ लिया कि राज्य में पूर्ण लॉकडाउन कब लगाया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार (4 मई) को आपदा प्रबंधन समूह के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की, जिसमें लॉकडाउन लगाने का फैसला ले लिया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश ने पुलिस-प्रशासन को दिए निर्देश
बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि कोरोना संक्रमितों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। मरीजों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्पर रहें। ऑक्सीजन की आपूर्ति और दवा की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि पुलिस अनावश्यक रूप से बाहर निकलने वालों पर नजर रखे ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सके। माइकिंग से गांव-गांव तक कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को सतर्क और सजग करने के लिए निरंतर अभियान चलाएं। माइकिंग के दौरान अगल-बगल के गांव और मोहल्ले में कोरोना संक्रमितों की संख्या को बताएं। कोरोना संक्रमण के फैलाव के बारे में लोगों को सचेत करें।

विभिन्न इलाकों का खुद लिया जायजा
उल्लेखनीय है कि कोविड पर उच्चस्तरीय बैठक के पहले मुख्यमंत्री ने सोमवार को बेली रोड, दानापुर, दीघा, गांधी मैदान, डाकबंगला, कंकड़बाग, करबिगहिया, मीठापुर सब्जी मंडी व अन्य इलाकों का खुद ही जायजा लिया। पिछली बार भी आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के पूर्व उन्होंने स्वयं शहर के विभिन्न हिस्सों का जायजा लेकर सख्ती बढ़ाए जाने का निर्णय लिया था।

दिवाली से पहले प्रमोशन का तोहफा : दुर्ग, बालोद और बेमेतरा के 46 प्रधान आरक्षकों का हुआ प्रमोशन
Big Breaking : गणपति विसर्जन के दौरान हत्या, 24 घंटे के भीतर पकड़ाए आरोपी, 5 नाबालिग सहित 8 आरोपी गिरफ्तार
ग्राम सभा में पारित नहीं होगा तो नहीं लगेगा प्लांट : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में आईपीएल क्रिकेट सट्टा पर बड़ी कार्रवाई, दो खाईवाल सहित 9 सटोरिए पकड़ाए
पीआर 24×7 के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, फाउंडर अतुल मलिकराम को बिज़नेस प्रिज़्म के ’10 मोस्ट आइकॉनिक लीडर्स इन इंडिया 2024′ सम्मान से नवाजा गया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पैसे के लालच में भुलाई इंसानियत, गुजरात में नकली रेमडेसिविर की 2 लाख 73 हजार खुराकें जब्त पैसे के लालच में भुलाई इंसानियत, गुजरात में नकली रेमडेसिविर की 2 लाख 73 हजार खुराकें जब्त
Next Article Implementation of Chief Minister Bhupesh Baghel's announcement started बड़ी खबर: लापता पुलिस जवानों को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सख्त… तत्काल पतासाजी करने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दिए निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?