ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना से देश में हाहाकार: पिछले 24 घंटों में संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के करीब… पहली बार एक दिन में 2023 मौतें…. छत्तीसगढ़ सर्वाधिक संक्रमित राज्यों में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNational

कोरोना से देश में हाहाकार: पिछले 24 घंटों में संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के करीब… पहली बार एक दिन में 2023 मौतें…. छत्तीसगढ़ सर्वाधिक संक्रमित राज्यों में

By @dmin
Published: April 21, 2021
Share
Chief Minister Bhupesh Baghel inaugurated the foundation stone of Nava Chhattisgarh Sadan: Nava Chhattisgarh Sadan will be built in Dwarka, New Delhi
Chief Minister Bhupesh Baghel inaugurated the foundation stone of Nava Chhattisgarh Sadan: Nava Chhattisgarh Sadan will be built in Dwarka, New Delhi
SHARE

भिलाई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचा दिया है। रोजना नए संक्रमितों के बढ़ते आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में देशभर के आंकड़े बेहत घातक हैं। इस दौरान तीन लाख के करीब नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं पहली बार देश में कोरोना के कारण 2000 से अधिक लोगों की जान गई है। देश में सर्वाधित संक्रमित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र सबसे ऊपर है वहीं सर्वधिक संक्रमितों की सूची में छत्तीसगढ़ पांचवे स्थान पर है। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 15 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।
कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। पिछले 24 घंटे में 2,95,041 नए संक्रमित मिले। यह भी देश में एक दिन में मिले संक्रमितों की सर्वाधिक संख्या है। इस बीच देश में 2023 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। पिछले साल महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की मौत की सर्वाधिक संख्या है। पहली बार देश में एक दिन में दो हजार से अधिक लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी के साथ महामारी से मरने वाले कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,82,570 हो गई है, जबकि अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,56,09,004 है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 21,50,119 पर पहुंच गई। यह कुल संक्रमितों की संख्या का 13.8 फीसदी है।
महाराष्ट्र में सर्वाधिक संक्रमण की दर
देश में कोरोना महामारी के बीच महाराष्ट्र में सर्वाधिक संक्रमण दर है। महाराष्ट्र में संक्रमण की दर 16.3 फीसदी है। गोवा में 11.6 फीसदी, नगालैंड 9 फीसदी, केरल 8.8 फीसदी और छत्तीसगढ़ 8.5 फीसदी है। वहीं कोरोना संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर भी लगातार गिर रही है। आंकड़ों के मुताबिक, वायरस से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,32,69,863 हो गई है। हालांकि कोरोना से राष्ट्रीय स्तर पर मृत्यु दर गिरकर 1.20 प्रतिशत हो गई है, लेकिन महाराष्ट्र में यह दर 1.5 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 1.6 फीसदी है। देश में कुल मौतों का 77 फीसदी मौतें केवल आठ राज्यों में हुई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 519 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद दिल्ली में 277, छत्तीसगढ़ में 191, यूपी में 162, गुजरात 121, कर्नाटक में 149, पंजाब में 60 और मध्य प्रदेश में 77 लोगों की मौत हुई। इन आठ राज्यों में कुल 1556 मौतें कुल हुई 2020 मौतों का 77.02 फीसदी है।
छह राज्यों में 60 फीसदी संक्रमित
संक्रमण के 60 फीसदी मामले छह राज्यों में मिले हैं। इस दौरान महाराष्ट्र में सर्वाधिक 62,097 नए संक्रमित मिले। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 29574, दिल्ली में 28395, कर्नाटक में 21794, केरल में 19577 और छत्तीसगढ़ में 15625 नए कोरोना मरीज मिले। वहीं बीते 11 दिन में रोजाना संक्रमण के दोगुने मामले सामने आ रहे हैं। नौ अप्रैल को जहां दिनभर में 1.31 लाख लोग संक्रमित पाए गए थे, वहीं 20 अप्रैल को 2.73 लाख लोग संक्रमित पाए गए। 1761 और लोगों की मौत के बाद कई राज्यों ने आंशिक या पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का विकल्प चुना है।
छत्तीसगढ़ में जितने संक्रमित उससे ज्यादा डिस्चार्ज
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की बात करें तो जितने नए संक्रमित सामने आए उससे ज्यादा स्वस्थ्य हुए हैं। यानि छत्तीसगढ़ में रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 15625 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 15639 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 191 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 6274 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 लाख 74 हजार 299 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 4 लाख 42 हजार 337 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,25,688 हो गई है।

वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने का काम होगा तेज, कंपनियां लगाएंगी शिविर, काउंटर की संख्या भी बढ़ाएगा परिवहन विभाग
प्रियंका का एलान: कांग्रेस सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव, भाजपा नेतृत्व नहीं करता है आजादी का आदर
मंगल ग्रह की सतह पर उतरे पर्सेवरेंस रोवर ने भेजी अपनी पहली सेल्फी
मेघालय में बोले पीएम मोदी: विवादों का बॉर्डर नहीं, विकास का कॉरिडोर है, डंके को चोट पर हो रहा सीमा पर निर्माण
फिल्म मर्डर मुबारक में सारा अली खान ने ली जान्हवी कपूर की जगह…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ, प्रवासी मजदूरों को मिला केंद्र सरकार का तोहफा, 50 हजार करोड़ किये जाएंगे खर्च संबोधन पर सवाल: विपक्षी दलों का पीएम मोदी पर तंज, कहा- देश को ऑक्सीजन चाहिए, भाषण नहीं
Next Article CCTV gets a big clue in the blast outside the Israeli embassy ट्रिपल मर्डर से दहला कोरबा: अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री के बेटे, बहु व पोती की हत्या….. मां के सामने धारदार हथियार से किया वार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?