ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना संकट की वजह से आईपीएल टलने पर रैना ने कहा जिंदगी ज्यादा अहम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

कोरोना संकट की वजह से आईपीएल टलने पर रैना ने कहा जिंदगी ज्यादा अहम

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। भारत के अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना ने कहा कोविड-19 महामारी के समय जिंदगी ज्यादा अहम है और आईपीएल इंतजार कर सकता है। रैना ने इस खतरनाक वायरस से देश की लड़ाई के लिए 52 लाख रूपए का दान दिया है। देश में चल रहे 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान वह सोशल मीडिया पर घर में रहने के महत्व पर जागरूकता फैला रहे हैं, साथ ही अपनी पत्नी की मदद भी कर रहे हैं, जिन्होंने पिछले हफ्ते दूसरे बेटे रियो को जन्म दिया है।
अगर हालात सामान्य होते तो वह आईपीएल में खेल रहे होते, लेकिन अभी वह अपने परिवार के लिए खाना पकाने का लुत्फ उठा रहे हैं और घर के काम में हाथ बंटा रहे हैं। भारत के लिए अंतिम बार 2018 में खेलने वाले रैना से जब आईपीएल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस समय जिंदगी ज्यादा अहम है। आईपीएल निश्चित रूप से इंतजार कर सकता है। हमें लॉकडाउन पर सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा, वर्ना हम सभी को परिणाम भुगतने होंगे। जब जिंदगी बेहतर हो जाएगी तो हम आईपीएल के आयोजन के बारे में सोच सकते हैं।
रैना ने बताया मैं लॉकडान में रिलैक्स कर रहा हूं, खाना पका रहा हूं, बच्चों के साथ समय बिता रहा हूं।
क्रिकेट के अलावा भी जिंदगी में इतना कुछ करने को है, इस तरह के क्षण आपको यह महसूस कराते हैं। इस लॉकडाउन से लोगों को जमीन से जुड़ने की महत्ता को महसूस करना चाहिए। रैना ने कहा इस समय आपके घर और कार के आकार और आप क्या पहनते हो, इसकी तुलना में एक दिन में तीन वक्त का खाना ज्यादा अहमियत रखता है। मैं होस्टल के दिनों से ही खाना पकाता रहा हूं, मुझे यह अच्छा लगता है। पत्नी ने पिछले सप्ताहर बेटे को जन्म दिया है इसलिए घर के काम में हाथ बंटाकर खुश हूं। रैना का पिछला प्रतिस्पर्धी मैच पिछले साल आईपीएल फाइनल था और वह लॉकडाउन से पहले चेन्नई में इस सत्र की तैयारियों में जुटे थे।

आदित्य ठाकरे का केंद्र पर हमला, बोले- स्कूलों का राजनीतिकरण नहीं बर्दाश्त होगा
पोलसाय और पुजेरी तालाब का विधायक, महापौर ने किया निरीक्षण
शोएब अख्तर बोले, पीसीबी कोच पद के लिए करता है मोलभाव
टेनिस खिलाड़ी कैरोलिन संन्यास पर बोली- अब मैं शांत हूं और बस आनंद ले रही हूं
मैत्री बाग भिलाई के समीप हो रहे कचरा डंप, कचरे से निकलने वाला धुंआ जू के जानवरों के लिए मुसीबत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एजबेस्टन स्टेडियम में बनेगा कोरोना परीक्षण केन्द्र
Next Article क्रिकेट में भ्रष्टाचार करने वाले को दे देनी चाहिए फांसी : मियांदाद

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?