ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1974 पहुंची, इनमें से 1750 एक्टिव , 55 लोगों की मृत्यु
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1974 पहुंची, इनमें से 1750 एक्टिव , 55 लोगों की मृत्यु

By @dmin
Published: April 2, 2020
Share
SHARE

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की संख्या अब दो हजार के करीब पहुंचने वाली है। सरकारी वेबसाइट के अनुसार बुधवार रात 10 बजे तक देश में कोरोना संक्रमण के 1974 मामले सामने आ चुके थे। इनमें से 169 मामलों में मरीजों को संक्रमण से मुक्ति मिल गई है। 55 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और अभी भी 1750 एक्टिव हैं।
बुधवार को सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले तमिलनाडु से सामने आए जहां पर 110 मरीजों में कोरोना का संक्रमण पाया गया। तमिलनाडु में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 234 हो गई है। जिनमें से 227 एक्टिव हैं। 6 मरीज ठीक हो चुके हैं और एक की मौत हो गई है। वहीं आंध्र प्रदेश में बुधवार को कोरोनावायरस के 43 मामले सामने आए और यहां पर संक्रमण की संख्या 87 पहुंच गई, जिसमें से 2 मरीज ठीक हो गए हैं और 85 एक्टिव हैं।
बुधवार को भी संक्रमण के मामले में महाराष्ट्र शीर्ष पर रहा यहां पर 33 नए मामले दर्ज किए गए और संक्रमित लोगों की संख्या 335 तक पहुंच गई। यहां पर 39 मरीज ठीक भी हो गए हैं। जबकि कोरोना संक्रमित 13 लोगों की मृत्यु हो गई है। फिलहाल यहां एक्टिव केस 283 हैं। इसके बाद केरल का नंबर है, जहां पर कोरोना पीड़ितों की संख्या 24 नए मामले सामने आने के बाद बुधवार को 265 पहुंच गई। इसमें 237 एक्टिव केस हैं। 26 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में भी 1 दिन के भीतर 32 नए मरीज मिलने से कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 152 पहुंच गई है। यहां पर 2 मरीजों की मौत हो चुकी है और 6 ठीक हो चुके हैं। इस तरह 144 एक्टिव केस हैं। दिल्ली से लगे हुए उत्तरप्रदेश में भी नोएडा के कारण पीड़ित लोगों की संख्या 116 पहुंच गई है। बुधवार को यह 12 नए मामले सामने आए। उत्तरप्रदेश में 17 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि दो की मृत्यु हुई है। यहां पर एक्टिव मामले 97 ही हैं। राजस्थान में भी बुधवार को 15 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 108 पहुंच गई जिसमें से 3 ठीक हो चुके हैं। इस प्रकार 105 एक्टिव हैं। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के बुधवार को 20 नए मामले सामने आए। यहां इस बीमारी से 6 लोगों की मौत हो चुकी है। किस प्रकार सक्रिय मामले 80 हैं। बुधवार को असम में भी अचानक 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण के 12 मामले बढ़ गए। इस प्रकार यहां पर संक्रमित लोगों की संख्या 13 हो गई है। बुधवार को 15 राज्यों में संक्रमण के मामले सामने आए, हालांकि 14 राज्यों में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया। जो मामले सामने आए हैं उनमें से अधिकांश में निजामुद्दीन की तबलीगी जमात का कनेक्शन देखा जा रहा है।

CG Breaking : वाहन जांच में पुलिस ने जब्त किए सोने-चांदी के जेवरात, कैश भी बरामद
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल कोरिया और जशपुर के दौरे पर रहेंगे, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
लव जिहाद पर पांच साल तक की सजा…. अगले सत्र में विधेयक लाएगी शिवराज सरकार
चलती कार से स्टंटबाजी पड़ी भारी, कार की खिड़की से निकलकर कर रहे थे मस्ती… पुलिस की गिरफ्त में आए नशेड़ी
नींद पूरी न होने पर स्टेशन पर ट्रेन खड़ी कर सोना चला गया ड्राइवर, ढाई घंटे तक यात्री रहे परेशान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिशुओं के कपडे धोने में करे उपयुक्त डिटर्जेट का चुनाव
Next Article तबलीगी जमात के लोगों ने आइसोलेशन सेंटर में मेडिकल स्टाफ से की बदसलूकी, उन पर थूका

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?