ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना संक्रमित 21 वर्षीय युवती का 70 तक पहुंच गया था सैचुरेशन…. चंदूलाल चन्द्राकर कोविड केअर हॉस्पिटल में थीं एडमिट…. 28 दिन बाद पुरी तरह हुई स्वस्थ्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना संक्रमित 21 वर्षीय युवती का 70 तक पहुंच गया था सैचुरेशन…. चंदूलाल चन्द्राकर कोविड केअर हॉस्पिटल में थीं एडमिट…. 28 दिन बाद पुरी तरह हुई स्वस्थ्य

By @dmin
Published: May 15, 2021
Share
कोरोना संक्रमित 21 वर्षीय युवती का 70 तक पहुंच गया था सैचुरेशन…. चंदूलाल चन्द्राकर कोविड केअर हॉस्पिटल में थीं एडमिट…. 28 दिन बाद पुरी तरह हुई स्वस्थ्य
कोरोना संक्रमित 21 वर्षीय युवती का 70 तक पहुंच गया था सैचुरेशन…. चंदूलाल चन्द्राकर कोविड केअर हॉस्पिटल में थीं एडमिट…. 28 दिन बाद पुरी तरह हुई स्वस्थ्य
SHARE

दुर्ग। कोविड की दूसरी लहर युवाओं को भी बुरी तरह से संक्रमण का शिकार कर रही है बड़ी संख्या में युवा भी इसके संक्रमण का गंभीर संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि अच्छे इलाज की वजह से यह संक्रमण के दायरे से बाहर भी आ रहे हैं। चंदूलाल चंद्राकर कोविड केयर हॉस्पिटल में ऐसा ही जूली के साथ भी हुआ जूली मात्र 21 वर्ष की लड़की है जो संक्रमण का शिकार हुई। जब जूली को चंदूलाल चंद्राकर केयर हॉस्पिटल में लाया गया उस समय उसका ऑक्सीजन लेवल 70 था। 28 दिन के इलाज के पश्चात जूली डिस्चार्ज हुई और अब जूली का ऑक्सीजन लेवल 95 है।
कोविड केयर हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनिल शुक्ला ने बताया कि जब जूली का एडमिशन हुआ उस समय उसकी स्थिति गंभीर थी डॉक्टरों के द्वारा जरूरी मेडिसिन प्लान किए गए, धीरे-धीरे राहत मिलती गई और अब जूली पूरी तरह से संक्रमण से बाहर है और स्वस्थ है। उन्हें पोस्ट कोविड केयर एक्सरसाइज के बारे में बताया गया है। जूली के पिता ने चर्चा में बताया कि हमें उम्मीद से भी अधिक अच्छा इलाज और इतना अच्छा केयर यहां मिल पाया। यहां का हॉस्पिटल स्टाफ बहुत सहयोगी है। डॉक्टर्स दो से तीन बार राउंड लगाते हैं और मरीज के पैरामीटर पर पूरी तरह से नजर रखते हैं। यहां अस्पताल का अनुभव बहुत अच्छा है खाने पीने की व्यवस्था भी बहुत अच्छी है।
उल्लेखनीय है कि चंदूलाल चंद्राकर कोविड केयर हॉस्पिटल में 25 बेड का आईसीयू भी शुरू हो गया है। यहां सभी बेड में वेंटिलेटर की सुविधा उपलब्ध है तथा आईसीयू केयर स्टाफ 24 घंटे के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ उपलब्ध है। इसके चलते अब बेहद क्रिटिकल मरीजों को शंकराचार्य हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की आवश्यकता नहीं रह गई है। उल्लेखनीय है कि कोविड संक्रमण की स्थिति को देखते हुए हॉस्पिटल में तेजी से ऑक्सीजन बेड एवं अतिरिक्त हॉस्पिटल मैनेजमेंट स्टाफ का इंतजाम किया गया। इससे मरीजों की रिकवरी काफी तेज हुई है और बहुत से गंभीर मरीज बेहतर हालात में रिकवर होकर घर लौट गए हैं।

उफनती नदी में नाव पलटी, 7 ग्रामीण डूबे… लकड़ी नाव से पार कर रहे थे नदी
Bhilai Breaking : एलआईसी एडवाइजर से लाखों की धोखाधड़ी, लाभ का झांसा देकर कराया निवेश.. केस दर्ज
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिट की बड़ी उपलब्धि… 5 लाख से ज्यादा मरीजों को मिला नियमित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… सीएम बघेल ने दी पूरी टीम को बधाई
पत्नी का सिर काटकर सरडेंर करने पहुंचा थाने… अवैध संबंध का था शक… पड़ोसी युवक को भी किया घायल
महिला एवं बाल विकास विभाग की सक्षम योजना: एक महिला की सक्षमता से खुली बसनी में दर्जन भर उद्यमियों की सफलता की राह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जन्मदिन विशेष: जल्द ही रिलीज होगी अनुज शर्मा की छत्तीसगढ़ी वीडियो सॉन्ग राजा रानी…
Next Article सरस्वती नगर में बने रहे निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक वोरा, कहा- शहर के 638 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना मकान… कम राशि मे मिलेगा सर्वसुविधायुक्त आवास सरस्वती नगर में बने रहे निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक वोरा, कहा- शहर के 638 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना मकान… कम राशि मे मिलेगा सर्वसुविधायुक्त आवास
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?