ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना संक्रमण के बीच युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहीद का सराहनीय कार्य: 15 दिनों के भीतर दूसरी बार किया प्लाज्मा डोनेट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कोरोना संक्रमण के बीच युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहीद का सराहनीय कार्य: 15 दिनों के भीतर दूसरी बार किया प्लाज्मा डोनेट

By @dmin
Published: May 8, 2021
Share
कोरोना संक्रमण के बीच युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहीद का सराहनीय कार्य: 15 दिनों के भीतर दूसरी बार किया प्लाज्मा डोनेट
कोरोना संक्रमण के बीच युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो शाहीद का सराहनीय कार्य: 15 दिनों के भीतर दूसरी बार किया प्लाज्मा डोनेट
SHARE

भिलाई। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मो. शाहिद ने फिर एक बार दिल जीत लेने वाला काम किया है। 15 दिन में लगातार दूसरी बार प्लाज्मा डोनेट कर कोरोना मरीज की जान बचाई है। शाहिद के पास कॉल आया कि रायपुर के एक मरीज को प्लाज्मा चाहिए। शाहिद ने मरीज की जान बचाने के लिए जरा भी देर नहीं की और निकल पड़े प्लाज्मा डोनेट करने। आशीर्वाद ब्लड बैंक के सूरज साहू ने पूरा प्रोसेस कराया और प्लाज्मा लिया। इससे पहले मो शाहिद ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के बुलावे पर अपने साथ संदीप वोरा के साथ दिल्ली जाकर प्लाज्मा डोनेट किया था।
मो. शाहिद के इस काम की सराहना फिर से देशभर में हो रही है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने ट्वीट कर शाहिद की पीठ थपथपाई है। शाहिद की फोटो और वीडियो शेयर करते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने लिखा- हमारे युवा साथी मो. शाहिद ने आज 15 दिनों में दूसरी बार ‘प्लाज्मा दान कर एक और जान बचाने का प्रयास किया। पिछली बार दिल्ली आकर प्लाज्मा दिया, इस बार छत्तीसगढ़ में ये फर्ज निभाया। राहुल गांधी के इन्हें कर्मठ सिपाहियों की बदौलत #SOSIYC अब तक हजारों जान बचाने में कामयाब रही है।
जो कोरोना से उभर चुके हैं वे करें प्लाज्मा डोनेट
भिलाई के युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, यूथ कांग्रेस की ओर से देशभर में #SOSIYC कैंपेन चलाया जा रहा है। इसके जरिए लोगों को दवाईयां, बेड के साथ साथ प्लाज्मा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। शाहिद ने देशवासियों से एक-दूसरे से मदद की अपील की है। एक व्यक्ति तीन बार प्लाज्मा डोनेट कर सकता है। जो कोरोना से ठीक हो चुके हैं वो प्लाज्मा डोनेट जरूर करें। शाहिद ने कहा, एंटीबॉडी छह महीने तक एक व्यक्ति में रहती है। और वह तीन बार प्लाज्मा डोनेट कर सकता है। हमने अपने सभी कार्यकर्ताओ और युवा लोगो से यहीं अपील करते है, कि इसमें ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करनी चाहिए। अगर किसी ओर को जरूरत पड़ेगी तो प्लाज्मा डोनेट करेंगे। हमने अपने सभी युवा कार्यकर्ताओं से यही अपील की है कि प्लाज्मा डोनेट करने से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है। इसलिए अपनी जिंदगी के साथ-साथ दूसरों की जिंदगी बचाने की पहल करें।
क्या है प्लाज्मा डोनेशन और कौन कर सकता है
आईसीएमआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर तरुन भटनागर के मुताबिक, प्लाज्मा खून का एक हिस्सा होता है। इसे डोनेट करने से कोई कमजोरी नहीं आती है। यह बिल्कुल ब्लड डोनेशन जैसा है। 18 से 60 साल के ऐसे लोग जो कोरोना से उबर चुके हैं। रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 14 दिन तक कोविड-19 के लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं, वो डोनेट कर सकता है। जिनका वजन 50 किलो से कम है वे प्लाज्मा डोनेट नहीं कर सकते। गर्भधारण कर चुकी महिलाएं, कैंसर, गुर्दे, डायबिटीज, हृदय रोग फेफड़े और लिवर रोग से पीडि़त लोग प्लाज्मा दान नहीं कर सकते।
कोरोना मरीजों में कैसे काम करती है प्लाज्मा थैरेपी
ऐसे मरीज जो हाल ही में बीमारी से उबरे हैं उनके शरीर में मौजूद इम्यून सिस्टम ऐसे एंटीबॉडीज बनाता है जो ताउम्र रहते हैं और इस वायरस से लडऩे में समर्थ हैं। ये एंटीबॉडीज ब्लड प्लाज्मा में मौजूद रहते हैं। इनके ब्लड से प्लाज्मा लेकर संक्रमित मरीजों में चढ़ाया जाता है। इसे प्लाज्मा थैरेपी कहते हैं। ऐसा होने के बाद संक्रमित मरीज का शरीर तब तब तक रोगों से लडऩे की क्षमता यानी एंटीबॉडी बढ़ाता है जब तक उसका शरीर खुद ये तैयार करने के लायक न बन जाए।

कोरोना वायरस: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बोले- संक्रमण बढ़ाने के लिए शादियां, निकाय चुनाव और किसान आंदोलन जिम्मेदार
अब समय से पहले 31 मई को ही केरल में दस्तक दे सकता है मॉनसून: मौसम विभाग
नौसेना ने खाड़ी में तैनात किए जंगी जहाज
संसद टीवी लॉन्च: पीएम मोदी बोले- भारत में लोकतंत्र सिर्फ संवैधानिक ढांचा नहीं, बल्कि जीवन धारा
किसान ने की आत्महत्या: खाद न मिलने से परेशान किसान ने जहर खाया, मुख्यमंत्री को घेरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तमिलनाडु में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 10 मई से संपूर्ण लॉकडाउन तमिलनाडु में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 10 मई से संपूर्ण लॉकडाउन, दो हफ्ते तक रहेगी पाबंदी
Next Article रबी फसलों के बीज सहित उर्वरकों और औषधियों की गुणवत्ता जांच जारी कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने रासायनिक खादों के दाम में वृद्धि पर जताई चिंता, केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री से फर्टिलाइजर कंपनियों की मनमानी रोकने व मूल्य वृद्धि वापस लेने किया आग्रह

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?