ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना मरीजों में ब्लैक के बाद अब हुई व्हाइट फंगस की पुष्टि, पीएमसीएच में मिले 4 मरीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना मरीजों में ब्लैक के बाद अब हुई व्हाइट फंगस की पुष्टि, पीएमसीएच में मिले 4 मरीज

By @dmin
Published: May 20, 2021
Share
कोरोना मरीजों में ब्लैक के बाद अब हुई व्हाइट फंगस की पुष्टि, पीएमसीएच में मिले 4 मरीज
कोरोना मरीजों में ब्लैक के बाद अब हुई व्हाइट फंगस की पुष्टि, पीएमसीएच में मिले 4 मरीज/demo pic
SHARE

पटना (एजेंसी)। कोरोना वायरस पूरे देश में कहर बरपाया हुआ है। संक्रमितों में अन्य बीमारियों के लक्षण नजर आ रहे हैं जिससे डॉक्टरों और मरीजों की परेशानियां बढ़ रही हैं। वायरस से उबर चुके कई मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। बिहार में अब व्हाइट फंगस के मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में भर्ती कोरोना के चार मरीजों में व्हाइट फंगस की पुष्टि हुई है।
पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष डॉक्टर एसएन सिंह ने कोरोना मरीजों में व्हाइट फंगस मिलने की पुष्टि की है। यह फंगस मरीजों की स्किन को नुकसान पहुंचा रहा है। इसकी देरी से पहचान होने पर जान का भी खतरा रहता है। डॉ. एसएन सिंह ने कोविड और पोस्ट कोविड मरीजों में व्हाइट फंगस को गंभीरता से लेने की अपील की है।

बिहार में कल मिले थे ब्लैक फंगस के 34 नए मरीज
ब्लैक फंगस म्यूकरमाइकोसिस के कुल 34 नए मरीज बुधवार को पटना के बड़े सरकारी अस्पतालों में जांच कराने पहुंचे। इनमें से 24 लक्षण वाले मरीज एम्स की ओपीडी में जबकि नौ आईजीआईएमएस में और एक पीएमसीएच में पहुंचे। एम्स में पहुंचे 24 में से सात को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। अन्य को दवा देकर जांच कराने की सलाह दी गई है। वहीं, आईजीआईएमएस में आए सभी नौ लोगों को ब्लैक फंगस यूनिट में भर्ती किया गया। पीएमसीएच में पहुंचे एकमात्र मरीज को एम्स में ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई।

दिल्ली में मिले ब्लैक फंगस के 185 मामले
राजधानी दिल्ली को कोरोना के बाद अब म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) का कहर बरपा रहा है। राजधानी ब्लैक फंगस से पीडि़त मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में 200 से अधिक मरीज इलाज करा रहे हैं। दिल्ली एम्स में ही लगभग 80 मरीज ब्लैक फंगस का इलाज करा रहे हैं। वहीं सर गंगाराम अस्पताल में 40 मरीज भर्ती हैं, जबकि 16 अन्य बेड की प्रतीक्षा में हैं। मैक्स अस्पताल में 25 मरीज और सरिता विहार स्थित अपोलो अस्पताल में 10 से अधिक मरीज, बीएल कपूर अस्पताल में पांच से अधिक मरीज हैं। आकाश अस्पताल में भी 10 मरीज भर्ती हैं।

यूपी में राज्यसभा के सभी 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए, सपा से रामगोपाल यादव उच्च सदन पहुंचे
करीब 100 कांग्रेसी नेताओं ने लिखी सोनिया गांधी को चिट्ठी, नेतृत्व बदलने की मांग
देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 60 लाख के करीब: पिछले 24 घंटे में सामने आए 88600 नए मामले….. 1124 मरीजों की मौत
केशकाल वनमंडल के जंगल से अवैध परिवहन करते सागौन की लकड़ी जब्त, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई
भिलाई विधानसभा कार्यालय का उद्घाटन, प्रेमप्रकाश बोले – भिलाई की खोई पहचान दिलाने 2 नवंबर से भिलाई बचाओ-कमल खिलाओ अभियान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises मुख्यमंत्री बघेल के ऑक्सीजन के औद्योगिक उपयोग के प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार ने दी अनुमति…. सीएम बघेल ने प्रधानमंत्री से किया था अनुरोध
Next Article वैकल्पिक फसल लेने पर प्रोत्साहन राशि को लेकर कैबिनेट के निर्णय पर दुर्ग में काम शुरू…. कलेक्टर ने कहा मैदानी अमला फील्ड सर्वे कर बनाये प्लान वैकल्पिक फसल लेने पर प्रोत्साहन राशि को लेकर कैबिनेट के निर्णय पर दुर्ग में काम शुरू…. कलेक्टर ने कहा मैदानी अमला फील्ड सर्वे कर बनाये प्लान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?