ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना कहर- इटली में 24 घंटे में 250 मौतें, दहशत में लोग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Uncategorized

कोरोना कहर- इटली में 24 घंटे में 250 मौतें, दहशत में लोग

By @dmin
Published: April 4, 2020
Share
SHARE

रोम । चीन के बुहान से फैला कोरोना वायरस अब दुनिया में तेजी से फैल रहा है। इटली के लिए कल का शुक्रवार किसी ब्लैक फ्राइडे से कम नहीं था। केवल एक दिन के अंदर यानी 24 घंटे में इटली में 250 लोगों को कोरोना के संक्रमण ने लील लिया है। यहां आपको ये जानकर हैरानी हो सकती है कि शुक्रवार को सबसे अधिक मौतें इटली में ही हुई हैं, चीन से भी अधिक। चीन के वुहान से कोरोना वायरस ने फैलना शुरू किया था और सबसे अधिक तबाही भी वहीं मचाई थी, लेकिन अब यूं लग रहा है मानो कोरोना के लिए इटली ही नया वुहान हो गया हो। वहीं फ्रांस में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 18 लोगों की मौत होने से कुल मृतक संख्या 79 पहुंच गई। इटली में पिछले 24 घंटों में 250 लोगों की मौत ने इसलिए भी सबको चिंता में डाल दिया है, क्योंकि पिछले 24 घंटों का ये आंकड़ा चीन से भी बड़ा है। इतना ही नहीं, एक दिन में कोरोना वायरस से मरने वालों की ये सबसे बड़ी संख्या है। बता दें कि अब तक इटली में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1266 हो चुकी है और 17,660 लोगों में इसका संक्रमण फैल चुका है।
अब तक कोरोना वायरस ने चीन में कुल 3176 लोगों की जान ली है और 80,800 से भी अधिक लोगों को संक्रमित किया है। इस लिहाज से चीन के बाद इटली कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह से प्रभावित देशों में से एक हो गया है। इटली के बाद ईरान है, जहां अब तक 514 लोगों की मौत हो चुकी है और 11,364 लोग इससे संक्रमित हैं। वहीं दक्षिण कोरिया में 67 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7979 लोग इससे संक्रमित हैं। तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस अब भारत में भी तेजी से अपने पैर पसार रहा है। इसकी वजह से भारत में अब तक कुल 82 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 2 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 43 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2034 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इसी बीच कोरोना वायरस से लड़ने के लिए चीनी डॉक्टरों का एक ग्रुप इटली पहुंचा है। यहां बता दें कि इटली में करीब 60 हजार भारतीय नागरिक भी रहते हैं। भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह इटली में फंसे छात्रों और लोगों से लगातार संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें जरूरी चीजें मुहैया करा रहे हैं।

Bali’s newest boutique hotel is an art-inspired design hideaway in Ubud
सुघर समाधान योजना के तहत लाकडाउन के दौरान पुलिस परिवारो को पहुचाई जाएगी सहायता – एसपी पटेल
गांगुली ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री के लिए दुआ मांगी
ट्रामा यूनिट और आई बैंक दुर्ग में शुरू करने भाजयुमो ने सौंपा ज्ञापन
विराट ने कहा रोहित, धवन और राहुल बेहतरीन बल्लेबाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना से मुकाबले को तीनों सेनाओं ने कसी कमर, 4 हजार लोगों के लिए तैयार की क्वारंटाइन सुविधा
Next Article ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के क्वॉर्टर फाइनल में ओकुहारा से पराजित हो स्पर्धा से बाहर हुई पीवी सिंधु
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?