ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना की तबाही के बीच उद्धव सरकार का ऐलान, महाराष्ट्र की जनता को मुफ्त में लगेगी वैक्सीन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना की तबाही के बीच उद्धव सरकार का ऐलान, महाराष्ट्र की जनता को मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

By @dmin
Published: April 25, 2021
Share
कोरोना वैक्सीन बनाने के बेहद करीब पहुंचे वैज्ञानिक, उत्पादन भी शुरू किया
कोरोना वैक्सीन बनाने के बेहद करीब पहुंचे वैज्ञानिक, उत्पादन भी शुरू किया
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के जारी कहर के बीच उद्धव सरकार ने रविवार को अहम ऐलान किया है। एक मई से शुरू हो रहे 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण के दौरान सभी लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। मालूम हो कि महाराष्ट्र में कई दिनों से 60 हजार से ज्यादा रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, राज्य सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए लॉकडाउन जैसी तमाम पाबंदियों को एक मई तक के लिए लागू किया है, लेकिन नए संक्रमितों की संख्या में कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिल रही है।

Maharashtra Government to vaccinate all its citizens free of cost: State Minister Nawab Malik pic.twitter.com/1NTIbkUGbo

— ANI (@ANI) April 25, 2021

महाराष्ट्र सरकार ने मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने मुफ्त में कोविड वैक्सीन लगाए जाने की जानकारी दी। मलिक ने कहा, ‘Óमहाराष्ट्र सरकार अपने सभी नागरिकों को फ्री में कोरोना वैक्सीन लगवाएगी।ÓÓ इस समय देशभर में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर के बीच टीका लगवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग सामने आ रहे हैं। 13 करोड़ से अधिक जनता देशभर में कोविड का टीका लगवा चुकी है। महाराष्ट्र में भी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कोविड का टीका लगाया जा रहा है। इन सबके बीच कई बार राज्य सरकार कोरोना वैक्सीन्स की कमी होने का दावा भी कर चुकी है, लेकिन केंद्र ने इन दावों को हर बार खारिज किया है।
महाराष्ट्र में बीते दिन 67,160 नए केस सामने आए थे, जिसके बाद कुल संख्या बढ़कर 42,28,836 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 63,818 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है, जबकि 676 लोगों की जान चली गई। कुल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 63,928 हो गया है। अभी तक 34,68,610 लोग बीमारी को पराजित करके ठीक हो चुके हैं। राज्य में एक्टिव मामलों की बात करें तो यह 6,94,480 है।

आज होगा छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल विस्तार: बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, ओपी चौधरी सहित नौ विधायक लेंगे शपथ
आयुष द्वारा बुजुर्गों के लिए आयोजित विशेष ओपीडी में 9078 लोगों का इलाज
नोटिस का खेल: अब अमृता फडणवीस ने नवाब मलिक को भेजा कानूनी नोटिस… एनसीपी नेता ने लगाए थे गंभीर आरोप
पुतिन ने मिशुस्टिन का नाम बढ़ाया आगे, रूसी प्रधानमंत्री मेदवेदेव का इस्तीफा
वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने वृंदावन जाने की इच्छा जताई, कलेक्टर ने कहा, तीर्थयात्रा के इच्छुक वृद्धाश्रम के बुजर्गों की सूची तैयार कर प्रस्ताव भेजें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑक्सीजन की कमी से नहीं टूटेगी सांसों की डोर, पीएम केयर्स फंड से बनेंगे 551 प्लांट ऑक्सीजन की कमी से नहीं टूटेगी सांसों की डोर, पीएम केयर्स फंड से बनेंगे 551 प्लांट
Next Article जून तक दूर होगी वैक्सीन की किल्लत? सरकार ने कहा- अगले महीने टीकाकरण के लिए होंगी 12 करोड़ खुराक टीकाकरण पर तकरार: कांग्रेस शासित राज्य 1 मई से नहीं चलाएंगे अभियान, कही यह बात

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?