ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना की सुनामी के बीच हरकत में केंद्र सरकार, सिंगापुर से विमानों से मंगा रही ऑक्सीजन टैंकर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना की सुनामी के बीच हरकत में केंद्र सरकार, सिंगापुर से विमानों से मंगा रही ऑक्सीजन टैंकर

By @dmin
Published: April 24, 2021
Share
कोरोना की सुनामी के बीच हरकत में केंद्र सरकार, सिंगापुर से विमानों से मंगा रही ऑक्सीजन टैंकर
कोरोना की सुनामी के बीच हरकत में केंद्र सरकार, सिंगापुर से विमानों से मंगा रही ऑक्सीजन टैंकर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वायरस के मामलों ने चारों ओर तबाही मचा दी है। दिल्ली हाई कोर्ट ने शनिवार को सुनवाई करते हुए कहा है कि यह लहर नहीं, बल्कि सुनामी है। कोरोना के फैलते संक्रमण के बीच केंद्र सरकार भी हरकत में आ गई है। केंद्र विदेश से ऑक्सीजन सप्लाई के लिए टैंकर मंगवा रही है। गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि सिंगापुर से चार क्रायोजेनिक (कम तापमान बनाए रखने में सक्षम) टैंकर विमानों से मंगाए जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल ऑक्सीजन को देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाने के लिए किया जाएगा। मालूम हो कि देश के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी देखी जा रही है, जिसके चलते कुछ मरीजों की भी जान जा चुकी है।

कोरोना से लडऩे के लिए सबसे अधिक जरूरी ऑक्सीजन को ले जाने वाले इन टैंकर्स को भारतीय वायुसेना के सी-17 एयरक्राफ्ट से लेकर आया जा रहा है। यह एयरक्राफ्ट शनिवार शाम को पानगढ़ एयरबेस पहुंचेगा। सी-17 एयरक्राफ्ट ने हिंडन एयर बेस से सुबह दो बजे उड़ान भरी थी, जिसके बाद वह लंबा सफर तय करके सिंगापुर के चांगी इंटरनेशनल एयरपोर्ट सुबह 7:45 बजे पहुंचा। देश में ऑक्सीजन की कमी के बीच भारतीय वायुसेना भी इसे दूर करने के लिए सामने आई है। वायुसेना के विमान ऑक्सीजन टैंकर्स, मेडिकल पर्सनल आदि को एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहे हैं, जिससे कम समय में जरूरी मदद पहुंचाई जा सके।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को देश में वर्तमान महामारी की स्थिति को लेकर एक रिव्यू मीटिंग भी की है, जिसमें कोरोना से लडऩे को लेकर चर्चा की गई। सिंगापुर के अलावा, केंद्र सरकार यूएई से भी ऑक्सीजन टैंकर्स को एयरलिफ्ट करवाने पर विचार कर रही है। उधर, देश में भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट्स पहले से ही ऑक्सीजन को अन्य स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। सी-17 एयरक्राफ्ट से दो ऑक्सीजन के कंटेनरों को जोधपुर से जामनगर ले जाया गया था। एक और सी-17 विमान हिंडन एयरबेस से शनिवार सुबह 10 बजे पुणे पहुंचा है। शुक्रवार को वायुसेना के सी-17 ट्रांसपोर्ट विमान से ऑक्सीजन के खाली टैंकर को इंदौर से जामनगर ले जाया गया था।

In another step towards scaling up oxygen supply, high capacity tankers are being airlifted from abroad by Indian Air Force aircraft for smooth movement of O2.

One C-17 of IAF with liquid O2 containers loaded at Changi airport, Singapore today.@HMOIndia @IAF_MCC pic.twitter.com/jOuan6cWky

— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) April 24, 2021

ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने 50 हजार मेट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन को इम्पोर्ट करने का फैसला लिया है। साथ ही, विदेश मंत्रालय से यह भी पूछा है कि और किन-किन रूट्स से दूसरे देशों से ऑक्सीजन को इम्पोर्ट किया जा सकता है। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने जर्मनी से 23 मोबाइल ऑक्सीजन प्लांट्स को एयरलिफ्ट करने की भी योजना बनाई है। वहीं, बीते दिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखे पत्र में कहा है कि ऑक्सीजन ले जाने वाले वाहनों को रोके जाने की घटनाएं अब भी सामने आ रही हैं। उसने राज्यों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति और आवागमन सुनिश्चित किया जाए। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने भी सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे एक पत्र में कहा कि वे ऑक्सीजन लाने-ले जाने वाले वाहनों की पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करें और उन्हें एंबुलेंस की तरह समझते हुए उनके आवागमन के लिए विशेष गलियारों का प्रावधान करें।

संक्रमण के मामलों में मामूली गिरावट, बीते 24 घंटे में मिले 1.62 लाख मरीज, 879 की गई जान
Breaking News : बीजापुर में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, चपेट में आए ग्रामीण, चार घायल
नया आदेश: कोरोना मरीज अब नहीं ले सकते आइवरमेक्टिन, डॉक्सीसाइक्लिन समेत ये दवाइयां
बुरी फंसीं पायल घोष, ऋचा चड्ढा ने किया 1.1 करोड़ रुपये का मानहानि केस, सात अक्तूबर को सुनवाई
देर रात तक चली कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक : 90 सीटों पर नाम तय कर ले गए अजय माकन, अब सीईसी की बैठक में लगेगी मुहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article On the initiative of MLA Vora, Ayurvedic Hospital will open 40-bed Kovid Center विधायक वोरा की पहल पर आयुर्वेदिक अस्पताल में खुलेगा 40 बिस्तर युक्त कोविड सेंटर… निरीक्षण कर कहा सारी व्यवस्था के साथ 3 दिनों में प्रारंभ करें अस्पताल
Next Article एम्स दिल्ली की टीम करेगी कुंभ मेले की निगरानी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए निर्देश दिल्ली में ऑक्सीजन संकट गहराया, AIIMS की इमरजेंसी में भी भर्ती बंद, कई अस्पताल कर रहे मरीजों की छुट्टी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?