ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना के थर्ड वेव की आशंका: डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में निर्णय… डीएमएफ की आधी राशि कोरोना से लड़ाई के लिए रखी सुरक्षित… शेष राशि से होंगे विकास कार्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना के थर्ड वेव की आशंका: डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में निर्णय… डीएमएफ की आधी राशि कोरोना से लड़ाई के लिए रखी सुरक्षित… शेष राशि से होंगे विकास कार्य

By @dmin
Published: May 18, 2021
Share
कोरोना के थर्ड वेव की आशंका: डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में निर्णय… डीएमएफ की आधी राशि कोरोना से लड़ाई के लिए रखी सुरक्षित… शेष राशि से होंगे विकास कार्य
कोरोना के थर्ड वेव की आशंका: डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में निर्णय… डीएमएफ की आधी राशि कोरोना से लड़ाई के लिए रखी सुरक्षित… शेष राशि से होंगे विकास कार्य
SHARE

दुर्ग। डीएमएफ शासी परिषद की आज हुई बैठक में सभी सदस्यों ने कोरोना संक्रमण से निपटने और भविष्य में तीसरी वेव की आशंका को देखते हुए डीएमएफ के संसाधन का उपयोग करने पर जोर दिया। सदस्यों ने कहा कि तीसरे वेव की आशंका को देखते हुए यह बहुत जरूरी है कि इससे निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था रखें और कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए डीएमएफ के माध्यम से पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई जाए। कोरोना संक्रमण से अधिकाधिक लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जिस तरह के व्यय की जरूरत होगी, उसके मुताबिक निर्णय लेकर डीएमएफ की राशि इस पर व्यय किये जाने का निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि सदस्यों का जिस तरह का मत है और निर्णय है उससे कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए आधी राशि अर्थात लगभग तीन करोड़ इस मद में व्यय के लिए सुरक्षित रखे जाएँ। शेष 3 करोड़ 38 लाख रुपए से माननीय सदस्यों के प्रस्तावों पर विचारोपरांत निर्णय लेकर इन पर कार्य आरंभ किया जाए। बैठक में गृह एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि डीएमएफ के माध्यम से पहले भी स्वास्थ्य ढाँचे में खर्च किये गए हैं। इनका उपयोगी नतीजा आया है। अभी भी कोरोना संक्रमण को रोकने की दिशा में यह राशि काफी काम आएगी। शेष राशि में जो अत्यंत आवश्यक प्रकृति के कार्य हैं उन्हें स्वीकृत कर आरंभ कराया जाए।
बैठक में संबोधन में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने अच्छा काम किया है। तेजी से निर्णय लेते हुए और अधोसंरचना पर काम करते हुए कोरोना संक्रमण की रोकथाम की दिशा में प्रभावी कार्रवाई हुई। आगे भी तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए हमें अपने संसाधनों को लगातार अपडेट करना होगा, इसके लिए डीएमएफ के माध्यम से पूरी मदद देनी होगी। पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने कहा कि विधायक निधि और डीएमएफ के बेहतर उपयोग से पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण से लडऩे का ढांचा मजबूत हुआ है। हम लोगों ने लगातार इस दिशा में कार्य किया है और आगे भी अग्रिम तैयारी हमारे लिए काफी उपयोगी होगी। दुर्ग विधायक श्री अरुण वोरा ने क्षेत्र की प्रमुख मांगों को बैठक में रखा। उन्होंने कहा कि डीएमएफ के माध्यम से कुछ ऐसे प्रस्ताव रखे गए हैं जिनसे दुर्ग के नागरिकों को काफी शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे बुनियादी महत्व के मुद्दों पर काफी राहत मिलेगी। वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन ने कहा कि टीकाकरण प्रक्रिया अभी लंबी चलेगी, टीकाकरण स्थलों पर डीएमएफ मद से शेड आदि के निर्माण कार्य आरंभ किये जा सकते हैं ताकि बरसात में लोगों को दिक्कत न हो।
विधायक देवेन्द्र यादव ने उठाया भिलाई टाउनशिप में पेयजल का मुद्दा
बैठक में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने टाउनशिप में पेयजल का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा तथा जिला प्रशासन द्वारा बार-बार ताकीद दिये जाने के बावजूद भिलाई टाउनशिप की पेयजल व्यवस्था में अपेक्षित सुधार बीएसपी प्रबंधन ने नहीं किया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि बीएसपी प्रबंधन को बताया गया है कि फिल्टर प्लांट की टेक्नालाजी बदलें और तात्कालिक रूप से ऐसे उपाय करें जिनसे अपेक्षित नतीजे सामने आये। आज ही प्रशासन ने पेयजल का पुन: टेस्ट कराया है और पहले से गुणवत्ता में सुधार परिलक्षित हुआ है। अभी वे गंगरेल से पानी मंगा रहे हैं इसका असर तीन दिनों में दिख सकता है। बीएसपी प्रबंधन को नागरिकों को अविलंब शतप्रतिशत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि पर्यावरण मंडल के अधिकारियों को भी मौके पर भेजकर रिपोर्ट लें।
अब तक 133 करोड़ रुपए के कार्य प्रस्तावित हो चुके हैं डीएमएफ से
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शासी परिषद की बैठक में डीएमएफ मद से अब तक किये गये कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब तक 133 करोड़ रुपए के कार्य प्रस्तावित हो चुके हैं जिनमें से अधिकांश पर कार्य पूरा हो चुका है। 3475 स्वीकृत कार्यों में 352 कार्य प्रगतिरत हैं। आज हुई बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, नगर निगम आयुक्त दुर्ग ऋतुराज रघुवंशी, जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक, नगर निगम रिसाली कमिश्नर प्रकाश सर्वे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कामकाजी महिलाओं की सुरक्षित आवास की बड़ी जरूरत होगी पूरी… रायपुर और बिलासपुर में बनेंगे छह महिला छात्रावास
गणेश पंडाल में हुआ दिलदहला देने वाला हादसा, झूले से गिरा युवक, देखिए रोंगटे खड़े कर देने वाला Video
मतदाता जागरुकता के लिए पैरामिलट्री फोर्स के साथ दुर्ग पुलिस का फ्लैग मार्च, कलेक्टर भी हुई शामिल
एसईसीएल में हादसा: मालगाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, सामने आई हादसे की वजह, चालक की बची जान
जैसे काशी में भगवान शिव और माँ अन्नपूर्णा एक साथ, वैसे ही कौही में मां काली और भगवान शिव एक साथ… मुख्यमंत्री पहुंचे ग्राम कौही, दर्शन का लिया लाभ, लिफ्ट इरिगेशन परियोजना भी देखी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना के थर्ड वेव की आशंका: डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में निर्णय… डीएमएफ की आधी राशि कोरोना से लड़ाई के लिए रखी सुरक्षित… शेष राशि से होंगे विकास कार्य कोरोना के थर्ड वेव की आशंका: डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में निर्णय… डीएमएफ की आधी राशि कोरोना से लड़ाई के लिए रखी सुरक्षित… शेष राशि से होंगे विकास कार्य
Next Article सफाई का निरीक्षण करने पहुंच विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल, अधिकारियों से कहा- बारिश से पूर्व करा लें नालों की सफाई सफाई का निरीक्षण करने पहुंच विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल, अधिकारियों से कहा- बारिश से पूर्व करा लें नालों की सफाई

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?