ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना के प्रकोप से चीन को मूंगफली निर्यात में रुकावट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

कोरोना के प्रकोप से चीन को मूंगफली निर्यात में रुकावट

By @dmin
Published: March 13, 2020
Share
SHARE

मुंबई। कोरोनावायरस का प्रकोप फैलने के कारण चीन के मूंगफली आयात में जोरदार तेजी आने के दो महीने बाद चीन से ऑर्डरों में रुकावट आ गई है। कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के आंकड़े के मुता‎बिक अप्रैल और दिसंबर 2019 की अवधि में भारत का मूंगफली निर्यात आश्चर्यजनक रूप से 27 प्रतिशत बढ़कर 4,54,373 टन हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 3,57,795 टन था। हालांकि मूल्य के हिसाब से वृद्धि दर 41.64 प्रतिशत के साथ 48.9 करोड़ डॉलर रही, जबकि पिछले साल यह 34.6 करोड़ डॉलर थी। निर्यात में ज्यादातर इजाफा नवंबर और दिसंबर 2019 की समयावधि के दौरान पिछले दो महीने में हुआ है। अमेरिका के साथ चीन के व्यापार युद्ध के बाद अमेरिका द्वारा चीन पर 25 प्रतिशत का भारी आयात शुल्क लगाने और दुनिया में अन्य आपूर्तिकर्ता देशों की अनुपस्थिति के कारण ऐसा हुआ है। निर्यातकों का कहना है ‎कि अप्रैल से अक्टूबर के बीच हमने 2,00,000 टन से कम मूंगफली निर्यात किया था। मांग में अचानक इजाफे से हम चीन और मुख्य रूप से सुदूर पूर्वी देशों में, शेष विश्व को करीब 2,50,000 टन मूंगफली का निर्यात कर पाए हैं। अमेरिका और सेनेगल जैसे अन्य देशों से आपूर्ति में कमी के कारण ऐसा हो पाया। कोरोनावायरस के प्रसार के कारण चीन में काम बंद होने से एक बार फिर चीन से ऑर्डर नदारद हो गए हैं। हमें जनवरी से मार्च तिमाही के बीच मूंगफली निर्यात में भारी कमी के आसार लग रहे हैं। किसानों के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि निर्यात में मंदी के बावजूद मूंगफली के दाम तेज रहे हैं। फरवरी की शुरुआत में मूंगफली के दाम गिरकर 57 रुपये प्रति किलोग्राम होने के बाद दामों में तेजी से सुधार हुआ है। जनवरी में दाम 59 रुपए प्रति किलोग्राम थे। फिलहाल दाम 60 रुपए प्रति किलोग्राम हैं।

बाजार में रौनक: आज फिर 51 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स, उच्चतम स्तर पर निफ्टी
राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 100 रुपये पार, लेकिन 9 किमी दूर पंजाब में 9 रुपये सस्ता, जानें क्यों?
सेंसेक्स 353 अंक की बढ़त के साथ 41142 पर, निफ्टी 109 प्वाइंट ऊपर 12089 पर बंद
आलू सम्मेलन में बोले PM मोदी-5 साल में खेती पर खर्च होंगे हजारों करोड़
निवेशको की बल्ले-बल्ले: शेयर बाजार ने तोड़ा रिकॉर्ड, टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में उछाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उतई मारवाड़ी समाज द्वारा शीतला पूजन
Next Article गुरुग्राम में ठहरे भाजपा विधायक पार्टी से नाराज, विजयवर्गीय पहुंचे मनाने

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?