ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना के इलाज के लिए जायडस कैडिला के विराफिन को मंजूर… कंपनी का दावा इंजेक्शन लगने के बाद ऑक्सीजन की जरूरत कम पड़ेगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना के इलाज के लिए जायडस कैडिला के विराफिन को मंजूर… कंपनी का दावा इंजेक्शन लगने के बाद ऑक्सीजन की जरूरत कम पड़ेगी

By @dmin
Published: April 23, 2021
Share
कोरोना के इलाज के लिए जायडस कैडिला के विराफिन को मंजूर... कंपनी का दावा इंजेक्शन लगने के बाद ऑक्सीजन की जरूरत कम पड़ेगी
कोरोना के इलाज के लिए जायडस कैडिला के विराफिन को मंजूर... कंपनी का दावा इंजेक्शन लगने के बाद ऑक्सीजन की जरूरत कम पड़ेगी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय औषधि महानियंत्रक ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिए दवा कंपनी जायडस कैडिला के विराफिन इंजेक्शन को आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। इसे मध्यम श्रेणी के वयस्क कोरोना मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किया जा सकता है।  जायडस के जिस विराफिन इंजेक्शन को मंजूरी मिली है, उसका पूरा नाम पेगिलेटेड इंटरफेरॉन अल्फा-2 बी है। इसे मूल रूप से लीवर के रोग हेपेटाइटिस सी के उपचार के लिए 10 साल पहले मंजूरी मिली थी। अब इसे कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए प्रस्तावित किया गया है। 
देशभर के 20-25 सेंटरों पर विराफिन का ट्रायल किया गया था। जायडस ने दावा किया कि विराफिन देने के बाद कोविड-19 मरीजों को ऑक्सीजन देने की जरूरत बहुत कम पड़ी। इससे स्पष्ट है कि यह संक्रमित व्यक्ति को सांस  होने वाली तकलीफ व सांस उखडऩे की समस्या को नियंत्रित करने में कारगर है। देश में जारी मौजूदा कोरोना लहर में अधिकांश रोगी इन समस्याओं के सर्वाधिक शिकार हो रहे हैं। जायडस के अनुसार विराफिन इंजेक्शन के एक डोज से ही कोरोना रोगियों के इलाज में बहुत मदद मिलेगी। कोविड रोगियों को संक्रमण के बाद ही यदि इसे लगा दिया गया तो उनकी तेजी से रिकवरी हो सकेगी और उन्हें अन्य परेशानियों का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।
कोरोना के इलाज में मिलेगी बड़ी राहत
जायडस के इस इंजेक्शन को मंजूरी ऐसे समय मिली है, जब कोरोना पीडि़तों के इलाज में काम आ रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन व ऑक्सीजन की देश में भारी किल्लत हो गई है। रेमडेसिविर की कालाबाजारी तक हो रही है। ऐसे में विराफिन से बड़ी राहत मिल सकती है। कई अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म होने से अनेक रोगियों की मौत हो चुकी है। आए दिन ऐसी मौतों की खबरें आ रही हैं। 

रेत एवं गिट्टी खनिज के अवैध परिवहन करते 9 वाहन जब्त, खनिज विभाग की कार्रवाई
बर्थडे सेलिब्रेशन: जन्मदिन पर परवान चढ़ा नशा और कर दी फायरिंग, दोस्त के सिर में गोली लगने से मौत, बैन के बावजूद कहां से मिली शराब
एसआर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर में निसंतान दंपतियों के लिए नि:शुल्क जांच एवं परामर्श शिविर कल
वैक्सीनेशन अपडेट: भिलाई निगम के 18 केन्द्रों में कोविशिल्ड एंव 7 केन्द्रों में कोवैक्सीन का लगाया जाएगा टिका…. यहां देखें वैक्सीनेशन सेंटरों का पूरा शेड्यूल
NEET SS 2021: अगले साल से होगा पैटर्न में बदलाव, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद केंद्र ने लिया फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नहीं पहुंच पा रहे निगम दफ्तर तो ऑनलाइन जमा कर सकते हैं टैक्स.... इस वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी नहीं पहुंच पा रहे निगम दफ्तर तो ऑनलाइन जमा कर सकते हैं टैक्स…. इस वेबसाइट पर मिलेगी पूरी जानकारी
Next Article श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 25 को…. श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर 6 में ऑनलाइन जुड़ सकेंगे महोत्सव में श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 25 को…. श्री त्रिवेणी जैन तीर्थ सेक्टर 6 में ऑनलाइन जुड़ सकेंगे महोत्सव में
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?