भिलाई। अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी लालजी चंद्रवंशी के निर्देशानुसार, जिला काँग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू कोरोनाकाल में जारी गाईडलाईन का पालन करते हुए आज तीसरे दिन ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती तुलसी पटेल, गौरव श्रीवास्तव के साथ छावनी, पावर हाउस चौक, केम्प, मौर्या टाकीज के समीप, सेक्टर -6 एचएससीएल कॉलोनी के समीप बस्ती एरिया में जनहित के कार्य ब्लाक अध्यक्षों के साथ क्षेत्र के वार्डो में भोजन का पैकेट एवं आवश्यक सामग्री तैयार कर वितरण किया गया ।
कांग्रेस प्रवक्ता राजेश शर्मा ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी, भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू के मार्गदर्शन में भिलाई शहर के सभी ब्लाक अध्यक्षों के द्वारा 21 मई से 24 मई तक भारत रत्न स्व राजीव गांधी की 30 वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं। कोरोनाकाल में जारी गाईडलाईन का पालन करते हुए कल 24 मई को छत्तीसगढ़ प्रदेश में चलाये जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम के तहत मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान चलाते हुए 18 वर्ष के अधिक के लोगों को टीकाकरण लगाये जाने हेतु प्रेरित करते हुए उनका पंजीयन किया जावेगा।
इस अवसर पर महामंत्री रज्जन अकील, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव मो.शाहिद, जी याकूब, शैलेश प्रजापति, धनुष साहू, लखपति सोना, अखिलेश, सत्यनारायण गुप्ता, कृष्ण कुमार वर्मा, आर एन. विश्वकर्मा, रीमा निर्मलकर आदि मौजूद रहे।
कोरोना काल में भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा ‘मेरा बूथ कोरोना मुक्त’ अभियान




