ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना का प्रकोप कम होने और कच्चे तेल में नरमी से वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी का रुख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

कोरोना का प्रकोप कम होने और कच्चे तेल में नरमी से वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी का रुख

By @dmin
Published: April 11, 2020
Share
SHARE

हांगकांग। कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह पीड़ित देशों में मृत्यु दर घटने की रपटों से इसका प्रकोप कम होने की उम्मीद और कच्चे तेल में नरमी के बीच दुनिया भर के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी देखी गई। हालांकि, कोरोना का संक्रमण अभी भी अपने घातक रूप में मौजूद है और दुनिया भर में इससे साढ़े बारह लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके और 70,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। नेशनल ऑस्ट्रेलिया बैंक के तापस स्ट्रिकलैंड ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि वायरस यूरोप में चरम पर पहुंच रहा है, क्योंकि इटली में लगातार दूसरे दिन आईसीयू में भर्ती मरीजों की संख्या में कमी आई है। आस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और अन्य देशों में प्रकोप के कुछ कम होने के संकेत है। अमेरिका में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 3.35 लाख से ऊपर जा रहा है लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उनके देश में अब संक्रमण की रफ्तार में ठहराव के संकेत दिख रहे हैं।
इस बीच तेल उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन ओपेक और रुस के नेतृव में दूसरे बड़े उत्पादाकों की बैठक टल जाने से तेल उत्पादन में कटौती के किसी नए समझौते की संभावना धूमिल हुई है। इससे तेल के भाव फिर लुढ़क गए हैं। इस खबरों से उत्साहित एशियाई बाजारों में सोमवार को तेजी देखने को मिली। टोक्यो, सिडनी और मनीला में लगभग चार प्रतिशत की तेजी आई। हांगकांक और जकार्ता दो प्रतिशते से अधिक चढ़े, जबकि ताइपे 1.6 प्रतिशत बढ़ा। शुरुआती कारोबार में लंदन दो प्रतिशत से अधिक, फ्रैंकफर्ट चार प्रतिशत से अधिक और पेरिस तीन प्रतिशत से अधिक चढ़ा। हालांकि, कारोबारी अमेरिका में इस महामारी के बढ़ने की आशंका के चलते सतर्क हैं।

अदाणी फाउंडेशन के ‘साथवरो मेला’ में दिखा विविध कलाओं का संगम
बड़ा झटका: 149 रुपये तक बढ़ गए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, अब इस रेट पर मिलेगी गैर सब्सिडी वाली LPG
एक साथ रिटायर होंगे BSNL के 3554 कर्मचारी
GST क्षतिपूर्ति: केंद्र ने राज्यों को दिए 6000 करोड़ रुपये, अब तक जारी की 95 हजार करोड़ की राशि
कोरोना की दहशत में लड़खड़ाया पोल्ट्री उद्योग, दस से 30 रुपए में बिक रहा चिकन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बैंकों की चेतावनी-ओटीपी से सावधान रहें ग्राहक
Next Article ‘तनाव में आ सकते हैं कोरोना के बारे में सोच कर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?